Biography of Jayalalitha

जयललिता की जीवनी, जयललिता की बायोग्राफी, जयललिता का फिल्मी करियर, जयललिता का राजनैतिक करियर, जयललिता की मृत्यु, Jayalalita Ki Jivani, Jayalalita Biography In Hindi, Jayalalita Film Career, Jayalalita Political Career, Jayalalita Death

जयललिता की जीवनी, जयललिता की बायोग्राफी, जयललिता का फिल्मी करियर, जयललिता का राजनैतिक करियर, जयललिता की मृत्यु, Jayalalita Ki Jivani, Jayalalita Biography In Hindi, Jayalalita Film Career, Jayalalita Political Career, Jayalalita Death

जयललिता की जीवनी
आज हम आपको बताने जा रहें है एक ऐसी महिला के बारें में जिन्होंने फिल्मी सफर से लेकर राजनैतिक सफर को तय किया और तमिलनाडू की 6 बार मुख्यमंत्री रही जयललिता के बारें में. आपको बता दें कि जयललिता जयराम ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) की महासचिव तथा तमिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री हैं. वे उन कुछ ख़ास भूतपूर्व प्रतिष्ठित सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने न सिर्फ सिनेमा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा अर्जित किया बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में भी महत्वपूर्ण रहे हैं. राजनीति में प्रवेश से पहले वे एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ एक हिंदी और एक अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया है.

पूरा नाम: – जयललिता
जन्म: – 24 फरवरी 1948
जन्म स्थान: – मैसूर, भारत
मृत्यु: – 4 दिसंबर 2016
मृत्यु स्थान: – चेन्नई
पद/कार्य: – पूर्व अभिनेत्री, राजनेता

सन 1989 में तमिल नाडु विधानसभा में विपक्ष की नेता बनने वाली वे प्रथम महिला थीं. वर्तमान समय में तमिलनाडु की मौजूदा राजनीती में जयललिता का ठोस नियंत्रण है. सन 1991 में वे पहली बार राज्य की मुख्यमंत्री बनीं. सन 2011 में जनता ने तीसरी बार जयललिता को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री चुना. उन्होंने राज्य में कई कल्याणकारी परियोजनाए शुरू की. अपने शुरूआती कार्यकाल में जयललिता ने जल संग्रहण परियोजना और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की योजनाओं जैसे विकास के कार्य किए.

अपने फ़िल्मी कैरियर में उन्होंने सन 1965 से सन 1972 के दौर में ज्यादातर फिल्में एम.जी. रामचंद्रन के साथ की और सन 1982 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भी एम॰जी॰ रामचंद्रन के साथ की. सन 1984 में उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा का सदस्य बनाया गया. सन 1987 में रामचंद्रन के निधन के बाद जयललिता ने खुद को एम.जी. रामचंद्रन का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया.

अपने राजनैतिक जीवन में जयललिता भ्रष्टाचार के मामलों में विवादों में भी रहीं. भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें कोर्ट से सजा भी हो चुकी है.

जयललिता का प्रारंभिक जीवन
कोमलवल्ली, जिन्हें हम जयललिता के नाम से भी जानते है, का जन्म 24 फरवरी 1948 को मैसूर में वेदावल्ली और जयराम के घर हुआ था. उनके परिवार का सम्बन्ध मैसूर के राजसी खानदान से रहा है. उनके दादाजी मैसूर दरबार में शाही चिकित्सक थे और उन्होंने अपने परिवारजनो के नाम के प्रारंभ में जय शब्द लगाना प्रचलित किया ताकि लोगों को यह ज्ञात हो कि उनका सामाजिक सम्बन्ध मैसूर के राजा जयचमारराजेंद्र वोडेयार से है. जयललिता जब मात्र दो वर्ष की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया. इसके बाद वे अपनी माता और नाना-नानी के साथ रहने बंगलुरु आ गयीं. बंगलुरु में जयललिता ने कुछ साल तक बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में पढाई की और फिर उनकी माता जी फिल्मो में नसीब आजमाने चेन्नई चली गयीं. चेन्नई आने के बाद उन्होंने चर्च पार्क प्रेजेंटेशन कान्वेंट और स्टेला मारिस कोलेज के शिक्षा प्राप्त की. बचपन से ही जयललिता तेजस्वी विद्यार्थी थी और वे कानून की पढाई करना चाहती थी लेकिन नसीब में कुछ और ही लिखा था. परिवार की आर्थिक परेशानियों के कारण उनकी माताजी ने उन्हें फिल्मो में काम करने का सुझाव दिया. महज 15 साल की आयु में जयललिता ने अपने आप को प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया.

जयललिता का फ़िल्मी सफ़र
1- वहीं बात करें जयललिता के फिल्मी करियर के शुरुआत की तो जयललिता ने महज 15 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया जब वह स्कूल में थीं. इनकी पहली फिल्म, ए पिस्टल, अंग्रेजी भाषा में थी और 1961 में रिलीज हुई थी.
2- वर्ष 1964 में बी.आर. पंथुलु के दिशा निर्देश में उन्होंने अपनी पहली कन्नड़ फिल्म चिन्नादा गोम्बे में अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की.
3- 1965 में, उन्होंने पहली तमिल फिल्म वेनिरा आडाई में की, जिसे सी.वी. श्रीधर द्वारा निर्देशित किया गया था. वर्ष 1960 के दशक के मध्य में तमिल फिल्मों में जयललिता पहली नायिका थीं जो लघु आस्तीन वाले कपड़े, स्कर्ट, गाउन और ऊनी सूट में दिखाई देती थीं.
4- वर्ष 1966 में जयललिता ने अपनी पहली तेलुगू फिल्म मनुशूल ममथालू की थी.
5- जयललिता ने 1972 में फिल्म पट्टिकादा पटनामा में शिवाजी गणेश के साथ अभिनय किया, जिसने तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था.
6- वर्ष 1973 में, जयललिता को तीन फिल्म पट्टिकादा पटनामा, सूर्यकंथी और श्री कृष्ण सत्य में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए.
7- भारत की पहली तमिल फिल्म जिसे बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किया गया था, दीवा मगान थी. इसमें जयललिता ने अभिनय किया था.
8- 1960 और 1970 के दशक में उन्हें और एम.आर. रामचंद्रन की कई सफल फिल्में की.
9- जयललिता ने एक हिंदी फिल्म इज्जत में धर्मेद्र देओल के साथ अभिनय किया हैं.

जयललिता का राजनैतिक जीवन
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (ए.आई.ए.डी.एम.के.) के संस्थापक एम्. जी. रामचंद्रन ने उन्हें प्रचार सचिव नियुक्त किया और चार वर्ष बाद सन 1984 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया. कुछ ही समय में वे ए.आई.ए.डी.एम.के. की एक सक्रिय सदस्य बन गयीं. उन्हें एम.जी.आर. का राजनैतिक साथी माना जाने लगा और प्रसार माध्यमो में भी उन्हें ए.आई.ए.डी.एम.के. के उत्तराधिकारी के रूप में दिखाया गया. जब एम.जी. रामचंद्रन मुख्यमंत्री बने तो जयललिता को पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी. उनकी मृत्यु के बाद कुछ सदस्यों ने जानकी रामचंद्रन को ए.आई.ए.डी.एम.के. का उत्तराधिकारी बनाना चाहा और इस कारण से ए.आई.ए.डी.एम.के. दो हिस्सों में बट गया. एक गुट जयललिता को समर्थन दे रहा था और दूसरा गुट जानकी रामचंद्रन को. सन 1988 में पार्टी को भारतीय संविधान की धारा 356 के तहत निष्काषित कर दिया गया. सन 1989 में ए.आई.ए.डी.एम.के. फिर से संगठित हो गया और जयललिता को पार्टी का प्रमुख बनाया गया. उसके पश्चात भ्रष्टाचार के कई आरोपों और विवादों के बावजूद जयललिता ने 1991, 2002 और 2011 में विधानसभा चुनाव जीते.

राजनैतिक जीवन के दौरान जयललिता पर सरकारी पूंजी के गबन, गैर कानूनी ढंग से भूमि अधिग्रहण और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं. उन्हें आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में 27 सितम्बर 2014 को सजा भी हुई और मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा पर कर्णाटक उच्च न्यायालय ने 11 मई 2015 को बरी कर दिया जिसके बाद वे पुनः तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बन गयीं.

जयललिता के पुरुस्कार
1- फिल्म पत्तिकादा पत्तानमा के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तामिल अभिनेत्री का पुरस्कार
2- फिल्म श्री कृष्णा सत्या के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का पुरस्कार
3- फिल्म सुर्यकंथी के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ तामिल अभिनेत्री का पुरस्कार
4- तमिल नाडू सरकार की ओर से कलैममानी पुरस्कार
5- मद्रास विश्व विद्यालय की तरफ से साहित्य में मानद डॉक्टरेट की उपाधि
6- डॉ एमजीआर मेडिकल विश्व विद्यालय, तमिल नाडू ने विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की
7- तमिल नाडू कृषि विश्व विद्यालय ने विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की
8- भार्थिदासन विश्व विद्यालय ने साहित्य में डॉक्टर की उपाधि दी
9- डॉ आंबेडकर कानून विश्व विद्यालय ने कानून में मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी

जयललिता का जीवन घटनाक्रम
1- 1948: मैसूर में २४ फरवरी को जयललिता का जन्म
2- 1961: एपिस्टल फिल्म से फ़िल्मी करियर की शुरुआत
3- 1964: पहली बार कन्नड़ फिल्म में पदार्पण
4- 1965: जयललिता ने अपने तमिल फिल्म करिएर की शुरुआत की
5- 1972: फिल्म पत्तिकादा पत्तानमा के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
6- 1980: एमजीआर के द्वारा प्रचार सचिव चुनी गई
7- 1984: राज्यसभा में नामांकन
8- 1989: विधानसभा चुनाव में जीत
9- 1991: पहली बार मुख्यमंत्री बनी
10- 2002: जयललिता दूसरी बार विधान सभा चुनाव जीती
11- 2011: विधान सभा चुनाव जीतकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं

जयललिता की मृत्यु
22 सितंबर, 2016 को संक्रमण और तीव्र निर्जलीकरण के कारण जयललिता को अपोलो अस्पताल, ग्रीमे रोड, चेन्नई में भर्ती कराया गया था. जहाँ 70 दिनों तक इलाज चलने के बाद जयललिता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ. 4 दिसंबर 2016 को डॉक्टरों ने कहा कि अब इन्हें घर ले जाया जा सकता हैं. दुर्भाग्यवश, उसी दिन उन्हें लगभग 4.45 बजे कार्डियक अटैक आ गया. जयललिता को फिर से आई. सी. यू में भर्ती करना पड़ा और शाम को जयललिता का निधन हो गया.

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi