Biography of Kamala Nehru

कमला नेहरु की जीवनी, कमला नेहरु की बायोग्राफी, कमला नेहरु का करियर, कमला नेहरु का प्रेम, कमला नेहरु की मृत्यु, Kamala Nehru Ki Jivani, Kamala Nehru Biography In Hindi, Kamala Nehru Career, Kamala Nehru Love, Kamala Nehru Death

कमला नेहरु की जीवनी, कमला नेहरु की बायोग्राफी, कमला नेहरु का करियर, कमला नेहरु का प्रेम, कमला नेहरु की मृत्यु, Kamala Nehru Ki Jivani, Kamala Nehru Biography In Hindi, Kamala Nehru Career, Kamala Nehru Love, Kamala Nehru Death

कमला नेहरु की जीवनी
आज हम आपको भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मां कमला कौल नेहरु के बारें में बताने जा रहें है. आपको बता दें कि स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान उन्होंने नेहरु जी का साथ बखूबी निभाया और कई मौकों पर आन्दोलन में भाग भी लिया. कमला नेहरू को सौम्यता और विनम्रता की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाता है. कमला दिल्ली के एक परंपरागत परिवार में पैदा और बड़ी हुई थीं पर उन्होंने नेहरु परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया.

पूरा नाम: – कमला कौल नेहरू
जन्म: – 1 अगस्त 1899
जन्म स्थान: – दिल्ली
मृत्यु: – 28 फरवरी 1936
मृत्यु स्थान: – स्विट्ज़रलैण्ड

कमला नेहरु का प्रारंभिक जीवन
आपको बता दें कि कमला नेहरू का जन्म 1 अगस्त 1899 को दिल्ली के एक व्यापारी पंडित जवाहरलालमल और राजपति कौल के घर हुआ जो एक परंपरागत कश्मीरी ब्राह्मण परिवार था. कमला के दो छोटे भाई और एक छोटी बहन थी – चंदबहादुर कौल, कैलाशनाथ कौल और स्वरूप काट्जू. एक परंपरावादी हिंदू ब्राह्मण परिवार पली-बढ़ी होने के कारण हिंदू संस्कार कमला के चरित्र का एक प्रमुख हिस्सा थे. कमला बेहद शांत और शर्मीली प्रवित्ति की लड़की थीं. उनकी शिक्षा मूलतः घर पर ही हुई. शादी से पहले उन्हें अंग्रेजी भाषा का बिलकुल भी ज्ञान नहीं था.

कमला नेहरु का विवाह और स्वाधीनता आन्दोलन
कमला कौल जब मात्र सत्रह साल की थीं तब उनका विवाह जवाहरलाल नेहरू से हो गया. दिल्ली के परंपरावादी हिंदू ब्राह्मण परिवार से सम्बंध रखने वाली कमला के लिए पश्चिमी परिवेश वाले नेहरू ख़ानदान में एकदम विपरीत माहौल मिला जिसमें वह खुद को अलग-थलग महसूस करती रहीं. विवाह पश्चात नेहरु दंपत्ति की पहली संतान – इंदिरा – ने 17 नवम्बर 1917 को जन्म लिया. कमला ने नवम्बर 1924 में एक पुत्र को भी जन्म दिया परन्तु वो कुछ दिन ही जीवित रहा.

विवाह पश्चात कमला नेहरु को स्वाधीनता संग्राम को समझने और नजदीकी से देखने का मौका मिला क्योंकि उनके पति जवाहरलाल और ससुर मोतीलाल दोनों ही आन्दोलन में सक्रीय थे. जब तक वो जीवित रहीं अपने पति जवाहरलाल नेहरू का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया.

सन 1921 के असहयोग आंदोलन के साथ वो स्वाधीनता आन्दोलन में कूदीं. इस आन्दोलन के दौरान उन्होंने इलाहाबाद में महिलाओं का एक समूह गठित किया और विदेशी वस्त्र तथा शराब की बिक्री करने वाली दुकानों का घेराव किया. उनके अन्दर गज़ब का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता थी जिसका परिचय उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान कई बार दिया. एक बार जब जवाहरलाल नेहरु को सरकार विरोधी भाषण देने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया तो कमला नेहरु ने आगे बढ़कर उस भाषण को पूरा किया.

स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान अंग्रेजी सरकार ने उनकी गतिविधियों के लिए उन्हें दो बार गिरफ्तार भी किया. जब गाँधी जी ने 1930 के नमक सत्याग्रह के दौरान दांडी यात्रा की तब कमला नेहरु ने भी इस सत्याग्रह में भाग लिया.

कमला एक निडर और निष्कपट महिला थीं. वे जवाहरलाल नेहरू के राजनीतिक लक्ष्यों को समझती थीं और उसमें यथाशक्ति मदद भी करती थीं. सन् 1930 में जब कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता जेलों में बंद थे तब उन्होंने राजनीति में जमकर रुचि दिखाई. समूचे देश की महिलाएं सड़कों पर उतर पड़ीं थीं और कमला भी इनमें से एक थीं. कमला दिखने में सामान्य थीं, लेकिन कर्मठता के मामले में उनका व्यक्तित्व असाधारण था.

नेहरूजी जी का पत्नी कमला नेहरु के लिए प्रेम
लेखक के नाते पहली चीज जिसे नेहरूजी मूल्यवान मानते हैं वह है इन्सानी रिश्ता. इन्सानी रिश्ते को राजनीति और अर्थशास्त्र की बहसों के बहाने नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. खासकर पति-पत्नी के संबंधों के बीच इन्सानी रिश्तों का एहसास रहना चाहिए. नेहरूजी ने रेखांकित किया है कि भारत और चीन में इन्सानी रिश्तों के एहसास को नज़र-अंदाज़ नहीं किया गया. यह हमारी पुरानी अक्लमंद तहज़ीब की देन है. इंसानी एहसास व्यक्ति में संतुलन और हम-वज़नीपन पैदा करता है.

नेहरूजी लिख रहे हैं कि इन दिनों यह एहसास कम हो गया है. इसी क्रम में नेहरूजी ने लिखा यक़ीनी तौर पर इसे मुमकिन होना चाहिए कि भीतरी संतुलन का बाहरी तरक्की से, पुराने ज़माने के ज्ञान का नये जमाने की शक्ति और विज्ञान से मेल क़ायम हो. सच देखा जाय, तो हम लोग दुनिया के इतिहास की एक सी मंज़िल पर पहुँच गए हैं कि अगर यह मेल न क़ायम हो सका, तो दोनों का ही अंत और नाश रखा हुआ है. नेहरूजी चाहते थे हम मानव-सभ्यता की अब तक की सभी महान् उपलब्धियों को आत्मसात करके विकास करें. कमला के बारे में उनका लेखन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे उसे अपनी पत्नी के रुप में नहीं देखते थे, वे उसे भारत की औरतों का प्रतीक मानते थे.

कमला नेहरु गांधी के आश्रम में
आजादी की लड़ाई के दौरान कमला नेहरु बहुत समय तक महात्मा गाँधी के आश्रम में भी रहीं. यहाँ वो गाँधी जी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गाँधी के संपर्क में आयीं. इसी दौरान उनकी मित्रता जय प्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती देवी से भी हो गयी थी. जे.पी. उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए थे उस दौरान प्रभावती गाँधी आश्रम में ही रहीं.

कमला नेहरु का निधन
कमला नेहरु टी. बी. से पीड़ित थीं और उस समय टी. बी. एक खतरनाक बीमारी मानी जाती थी. उनके इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें स्विट्ज़रलैंड ले जाया गया पर उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और धीरे-धीरे उनका स्वास्थ्य गिरता ही गया और 28 फ़रवरी 1936 को स्विटज़रलैंड के लोज़ान शहर में कमला नेहरू ने अंतिम साँसें लीं. उनके मृत्यु के समय जवाहरलाल नेहरु के साथ-साथ, इंदिरा, नेहरु की माता स्वरुपरानी और डॉ अटल वहां मौजूद थे.

कमला नेहरु की याद में कई संस्थानों और स्थानों का नाम उनके नाम पर रखा गया है. उनमें मुख्य हैं कमला नेहरु तकनिकी संस्थान, सुल्तानपुर, कमला नेहरु कॉलेज, दिल्ली, कमला नेहरु महिला विद्यालय आदि.

कमला नेहरु का जीवन घटनाक्रम
1- 1899: दिल्ली में जन्म
2- 1916: जवाहरलाल नेहरु से विवाह
3- 1917: इंदिरा गाँधी का जन्म
4- 1921: असहयोग आन्दोलन में भाग लिया
5- 1924: दूसरे बच्चे का जन्म पर कुछ ही दिन बाद मृत्यु
6- 1936: टी बी से ग्रसित कमला नेहरु का स्विटज़रलैंड के लोज़ान शहर में निधनस्रोत

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi