अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है और कहां है?, Arunachal Pradesh Ki Rajdhani Kya hai Aur Kaha Hai, Arunachal Pradesh Ki Capital, अरुणाचल प्रदेश कैपिटल

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है। जो की हिमालय के पास है। अरुणाचल का अर्थ “उगते सूर्य का पर्वत” है (अरूण + अचल ; ‘अचल’ का अर्थ ‘न चलने वाला’ = पर्वत होता है।)। सन 1962 से पहले यह असम का हिस्सा था, इस राज्य को नार्थ-ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी (नेफ़ा) के नाम से जाना जाता था। संवैधानिक रूप से यह असम का ही एक भाग था परन्तु सामरिक महत्त्व के कारण 1965 तक यहाँ के प्रशासन की देखभाल भारत विदेश मन्त्रालय करता था। 1965 के पश्चात असम के राज्पाल के द्वारा यहाँ का प्रशासन गृह मन्त्रालय के अन्तर्गत आ गया था। सन 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केन्द्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम ‘अरुणाचल प्रदेश’ किया गया। इस सब के बाद 20 फरवरी 1987 को यह भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है, जो राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। ईटानगर (Itanagar) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की राजधानी के साथ साथ सबसे बड़ा शहर भी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह पपुम पारे ज़िले में स्थित है और दिकरोंग नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर अपने खूबसूरत पहाड़ी दृश्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ईटानगर का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि यहां कई पुरातात्विक स्थल और प्राचीन किलें हैं। यह क्षेत्र तिब्बती संस्कृति के प्रभाव से भी समृद्ध है। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण, ईटानगर न केवल प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षक स्थल है।

Read More –