1 November 2024 Rashifal, आज का राशिफल 1 नवंबर 2024
1 November 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
शुक्रवार 1 नवंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Friday, November 1, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 1 November 2024
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन मेष राशि वालों के लिए काम ज्यादा होगा। कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी लेकिन परिणाम बेहतर होगा जिससे आप फिर से सकारात्मक रहेंगे और अपने कार्यों पर ध्यान देंगे। सभी कार्यों के सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। यदि आप भाग्य पर भरोसा करते हैं, तो आप एक अच्छे अवसर से चूक सकते हैं। अपनों से ईर्ष्या की भावना रखने से आपके दोष और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में, उस काम को फिर से शुरू करें जिसे आप छोड़ रहे हैं। फिर से इस बारे में विचार कर लें। परिवार के सदस्यों का आपस में अच्छा व्यवहार होगा। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं।
Taurus Horoscope 1 November 2024
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको लाभ के नए-नए अवसर मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आप प्रतिस्पर्धा में भी रुचि दिखाएंगे। आपको धन के मामलों में अपने आंख व कान खुले रखने होंगे, तभी आप उनसे पीछा छुड़ा पाएंगे और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।
Gemini Horoscope 1 November 2024
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे।
Cancer Horoscope 1 November 2024
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के लिए आज मन की शांति बनी रहेगी। काम को समय पर पूरा करने से राहत मिल सकती है। मन में चल रहे किसी भी प्रकार के संदेह को दूर किया जा सकता है। छात्र और युवा भी अपने खास दोस्तों और शिक्षकों की संगति में समय बिताएंगे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जिन कार्यों को आपने सहजता से और आसानी से समझ लिया था, उन कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नकारात्मक विचार भी आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। कुछ समय ध्यान और चिंतन में भी बिताएं। वित्त या वित्तीय मामलों में अधिक समझदारी से काम लें।
Leo Horoscope 1 November 2024
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,लेकिन यदि आपको कोई आवश्यक कार्य है,तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने आलस्य के कारण नुकसान करा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा,लेकिन आपको आज अपने परिजनों के शिकवे सलाह की आवश्यकता होगी,तभी वह आपको कोई अच्छी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। आप जल्दबाजी मे कोई गलत निर्णय सकते हैं।
Virgo Horoscope 1 November 2024
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचें, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे । अचानक कोई निर्णय नहीं लेना होगा क्योकि हानिकारक हो सकता है, किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।
Libra Horoscope 1 November 2024
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि घर के नवीनीकरण या रखरखाव के काम में व्यस्त हो सकते हैं। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका विश्वास बढ़ेगा। अपने अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। घर के बड़ों और कुछ अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को अपने जीवन में लागू करें। इस समय हस्तक्षेप करना और दूसरों को सलाह देना उचित नहीं है। नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी व्यस्तता के कारण आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
Scorpio Horoscope 1 November 2024
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था,तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी,तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने किसी सम्पति का सौदा किया था,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मकता बनाई रखें।
Sagittarius Horoscope 1 November 2024
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य कों करेंगे। परिवारवालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभवाना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।
Capricorn Horoscope 1 November 2024
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों के लिए इस समय ग्रहों की स्थिति लाभकारी रहेगी। इस सही समय का पूरा फायदा उठाएं। रचनात्मक कार्यों और अध्ययन में भी रुचि बनी रहेगी। नई जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। घर के बड़ों के मार्गदर्शन को अपने जीवन में आवश्यकतानुसार लागू करें। किसी अजनबी के साथ बातचीत करते समय अपने रहस्य साझा न करें। खतरनाक कार्यों से दूर रहें, क्योंकि हानि के सिवा कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Aquarius Horoscope 1 November 2024
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेरे रहेंगी,लेकिन आप उन सबसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जोड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज ससुराल पक्ष लोगों से मिल मिलाप करने जा सकते हैं।
Pisces Horoscope 1 November 2024
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों कों आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों कों पूरा करने का सही समय है। किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है।