Makar Rashi Shadi Ke Upay

मकर राशि शादी के उपाय, मकर राशि का विवाह योग कब है?, मकर राशि की शादी कब होगी, मकर राशि विवाह योग, मकर राशि का प्रेम, मकर राशि लव लाइफ, मकर राशि का प्यार कब मिलेगा?, Makar Rashi Shadi Ke Upay, Makar Rashi Ka Vivah Yog Kab Hai?, Makar Rashi Vivah Yog, Makar Rashi Ka Prem, Makar Rashi Love Life, Makar Rashi Ka Pyaar Kab Milega?, Makar Rashi Ki Shadi Kab Hogi

मकर राशि शादी के उपाय, मकर राशि का विवाह योग कब है?, मकर राशि की शादी कब होगी, मकर राशि विवाह योग, मकर राशि का प्रेम, मकर राशि लव लाइफ, मकर राशि का प्यार कब मिलेगा?, Makar Rashi Shadi Ke Upay, Makar Rashi Ka Vivah Yog Kab Hai?, Makar Rashi Vivah Yog, Makar Rashi Ka Prem, Makar Rashi Love Life, Makar Rashi Ka Pyaar Kab Milega?, Makar Rashi Ki Shadi Kab Hogi

मकर राशि लव लाइफ और विवाह योग – परिचय

मकर राशि के लोग अपनी जिंदगी के लिए बहुत समझदार और जिम्मेदार होते हैं। वे लव लाइफ और विवाह के मामले में भी अपनी समझदारी और संवेदनशीलता का प्रदर्शन करते हैं। मकर राशि के जो जातक अपने प्रेम जीवन को बढ़ाने और विवाह में स्थायी खुशी पाने की तलाश में हैं आज का आर्टिकल उनके लिए ही है। आज हम पता लगाएंगे कि ज्योतिषनुसार मकर राशि का प्यार कब मिलेगा, मकर राशि का विवाह योग कब है?, मकर राशि की शादी कब होगी और शादी के उपाय क्या हैं। तो चलिए फिर जानते हैं इसके बारे में-

मकर राशि का प्यार कब मिलेगा? Makar Rashi Ka Pyaar Kab Milega?

अपनी कड़ी मेहनती प्रकृति और जीवन के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले मकर राशि के जातकों को अक्सर प्यार और रोमांस के लिए सबसे योग्य राशियों में से एक माना जाता है। मकर राशि वालों के लिए प्यार पाने की उम्र उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितनी कि उनकी आत्मसम्मान और समाज में प्रतिष्ठा। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि के लोगों का प्यार मिलने की उम्र 25 से 28 साल के बीच का होता है। इस उम्र में आपका शारीरिक और मानसिक विकास पूरा हो जाता है जो आपको एक स्थिर पार्टनर की तलाश के योग्य बनाता है। मकर राशि के लोगों को अपने पार्टनर से समझदारी की उम्मीद होती है। वे एक स्थिर और निष्ठावान साथी की तलाश करते हैं जो उनके साथ उनके जीवन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समर्थ हो।

मकर राशि का प्रेम, मकर राशि लव लाइफ

मकर राशि का प्रेम, मकर राशि लव लाइफ, Makar Rashi Ka Prem, Makar Rashi Love Life
मकर राशि के लोग अपने प्रेम जीवन को बहुत संवेदनशीलता और समझदारी से नियंत्रित करते हैं। वे अपने साथी को धीरे-धीरे जानते हुए उनसे दोस्ती करते हैं और अपनी बातें शेयर करते हैं। इन लोगों की लव लाइफ बाकी राशियों से काफी अलग होती है। वे किसी व्यक्ति से प्यार करते हैं तो उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला लेते हैं। वे अपने साथी के साथ समय बिताना और उनसे बात करना पसंद करते हैं। मकर राशि के लोग बहुत अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। वे अपने साथी के साथ रोमांस करने का आनंद लेते हैं और उन्हें स्पेशल महसूस करवाने के लिए अलग-अलग तरीकों का प्रयोग करते हैं। हालांकि कि मकर राशि के कुछ लोग बेहद सावधान होते हुए भी अपने प्यार को बयां करने में हिचकिचाते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों में से किस राशि के साथ मकर राशि के जातकों की लवलाइफ अच्छी होती है और किसके साथ इनके प्रेम जीवन में मुसीबत आने की संभावना रहती है-

मकर और मेष का रिश्ता

जिद्दी, आवेगी और आक्रामक- मकर और मेष राशि के जातकों के मेल का अर्थ यही है। इनके बीच सिर्फ एक अंतर है कि मेष राशि के जातक किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी दिखाते हैं जबकि मकर राशि के जातक हर कार्य को सोच-समझकर करते हैं। मेष और मकर के बीच हमेशा झगड़े का माहौल रहता है, लेकिन अगर यह अपने रिश्ते को लड़ाई-झगड़े से बचा पाते हैं तो इनका रिश्ता काफी लंबा चलता है।

मकर और वृषभ का रिश्ता

मकर और वृषभ राशि के जातको के बीच बेहद मजबूत रिश्ता होता है और इनकी लव लाइफ काफी बेहतरीन होती है। यह दोनों एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हैं। ये लोग अपने साथी को हमेशा सहयोग देने के लिए तैयार रहते हैं।

मकर और मिथुन का रिश्ता

मिथुन राशि के जातक को स्थिरता की आवश्यकता होती और मकर राशि के जातक को चीजों को थोड़ा हल्के में लेना पसंद होता है। दोनों ही एक –दूसरे की कमियों को पूरा कर सकते हैं लेकिन अपनी सुव्यवस्थित दुनिया में रहने वाले मकर राशि के जातको को मिथुन राशि का अव्यवस्थित जीवन काफी परेशान करता है। यही वजह है कि मकर और मिथुनके रिश्ते में अक्सर परेशानियां चलती रहती है।

मकर और कर्क का रिश्ता

मकर और कर्क की लवलाइफ और संबंध छीक नहीं रहता। कर्क राशि के जातक जब परेशान होते हैं तो किसी से बात करना पसंद नहीं करते। मकर राशि के जातको की प्रैक्टिकल जीवन में कर्क राशि का ख्वाबी प्यार कल्पना ही रहता है।

मकर और सिंह का रिश्ता

मकर और सिंह इन दोनों जातकों के बीच प्यार केवल समझौते और आपसी सूझबूझ पर ही निर्भर करता है। सिंह राशि के जातक पैसे और पावर का शो-ऑफ करना पसंद करते हैं तो वहीं मकर राशि के जातक पैसों का सम्मान करते हैं और सही स्थान पर ही खर्च करते हैं। थोड़ी-सी सूझबूझ इन दोनों के रिश्तों को कामयाब बनाने में मदद कर सकती है।

मकर और कन्या का रिश्ता

दोनों ही राशि के जातक अपने काम और परिवार से बहुत प्रेम करते हैं। इन दोनों राशियों के बीच मजबूत प्रेम संबंध होता है लेकिन सेक्स लाइफ के मामले में मकर राशि के जातको को थोड़ा धैर्य दिखाने की जरूरत होती है।

मकर और तुला का रिश्ता

अनुशासित और दबंग मकर राशि के जातको को एक सहारे की आवश्यकता होती है और वहीं तुला राशि के जातको को अनुशासन में रहना सीखना होता है। इन दोनों के बीच रिश्ता तभी मजबूत बनता है जब दोनों रिश्ते में कुछ समर्पण करने को तैयार हों।

मकर और वृश्चिक का रिश्ता

मकर और वृश्चिक राशि का मेल बहुत मजबूत होता है। यह दोनों ही रिश्तों में स्थिरता और अनुशासन पसंद करते हैं। इनके बीच बेशक कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं लेकिन इनके बीच का प्यार इतना मजबूत होता है कि यह उस मतभेद का क्षणों में ही हल निकाल लेते हैं।

मकर और धनु का रिश्ता

मकर और धनु राशि का व्यक्तित्व एक-दूसरे से काफी विपरीत होता है। इनके स्वभाव इतने अलग होते हैं कि यह एक साथ रह ही नहीं पाते। धनु राशि के जातको को जहां पैसा पानी की तरह बहाना पसंद होता है वहीं मकर राशि के साथियों को यह आदत एक समय के बाद अत्याधिक बुरी लगने लग जाती है। यह तो केवल एक छोटी-सी वजह है, इसके अलावा भी कई कारण होते हैं जिसकी वजह से यह दूर-दूर रहते हैं।

मकर और मकर का रिश्ता

मकर राशि के जातको में आपसी प्रेम काफी अधिक होता है। हालांकि कई बार किसी बाहरी तत्व के कारण इनका रिश्ता डगमगाता भी है लेकिन यह हालातों को आसानी से काबू कर लेते हैं।

मकर और कुंभ का रिश्ता

मकर राशि के जातक रूढ़िवादी और घर से प्यार करने वाले होते हैं जबकि कुंभ राशि को स्वतंत्रता प्यारी होती है। इनके बीच अक्सर दोस्ती प्यार का रूप ले लेती है। मकर राशि की अनुशासन में रहने की प्रकृति कुंभ राशि के लिए थोड़ी मुश्किल साबित होती है। कुंभ राशि द्वारा अगर रिश्ते को भावनात्मक मजबूती दी जाए तो यह रिश्ता काफी मजबूत साबित होता है।

मकर और मीन का रिश्ता

इनके बीच रिश्तों में स्थिरता का कारण यह है कि दोनों एक दूसरे की मांगों को पूरा करते हैं। मकर राशि के वफादार प्रेमियों को इनके स्नेही मीन राशि के साथी से हमेशा प्यार और सम्मान मिलता है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सुरक्षित महसूस करते हैं और एक बेहतरीन कपल साबित होते हैं।
मकर राशि का विवाह योग कब है?

मकर राशि का विवाह योग कब है?

मकर राशि का विवाह योग कब है?, मकर राशि विवाह योग, Makar Rashi Ka Vivah Yog Kab Hai?, Makar Rashi Vivah Yog
विवाह योग एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है जो सभी मकर राशि के लोगों के लिए आवश्यक होता है। मकर राशि के लोगों के लिए विवाह योग वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि का विवाह योग 21 साल, 24 साल और 25 साल की उम्र में बनता है। लेकिन अगर किसी कारणवश इस उम्र में विवाह नही हो पाता तो 25 के बाद फिर 30 वर्ष और 31 वर्ष की उम्र में भी ये योग बन सकते हैं।
मकर राशि का किस राशि के साथ बन सकता है विवाह योग – मकर राशि के जातकों का मेष, सिंह, तुला एवं कुंभ राशि के साथ विवाह के शुभ योग होते हैं। इनके बीच की समझदारी और संतुलित विचारधारा इनके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने में कारगर साबित होता है।

मकर राशि की शादी कब होगी, Makar Rashi Ki Shadi Kab Hogi

मकर राशि के लोगों के लिए शादी बहुत महत्वपूर्ण होती है, और वे हमेशा अपने जीवनसाथी को खुशहाल रखने के इच्छुक होते हैं। लेकिन मकर राशि की शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है। मकर राशि के लोग अपने साथी को चुनने में थोड़ा समय लगाते हैं। इसलिए कईबार इनकी शादी में देरी हो जाती है। ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के लोगों की शादी 24 साल की उम्र तक हो जाती है। अगर इस उम्र में शादी न हो सकी तो फिर 25 वर्ष, 30 वर्ष और 31वर्ष की उम्र में शादी के शुभ योग बनते हैं और इस उम्र में ज्यादातर मकर राशि के जातकों की शादी हो जाती है। हालांकि माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति को सही जीवन साथी मिल जाए और जब उन्हें शादी करने का मन हो तभी का समय उनके शादी के लिए उपयुक्त हो जाता है।

मकर राशि शादी के उपाय, Makar Rashi Shadi Ke Upay

मकर राशि का वैवाहिक जीवन अगर सही नहीं चल रहा है, साथी के साथ मनमुटाव रहता है और वैवाहिक जीवन में हमेशा तनाव बना रहता है या फिर शादी नहीं हो पा रही है तो आपको अपनी राशि के अनुसार शादी के उपाय करने चाहिए, ऐसा करने से आपको अवश्य लाभ मिलेगा। मकर राशि के लोगों के लिए शादी के उपाय निम्नलिखित हो सकते हैं –
1. मकर राशि के लोग शनि के प्रभाव के तहत जन्मे होते हैं इसलिए शनि के उपाय करने से वे शादी के लिए शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों में शनि के मंत्र ॐ शम् शनेश्चराये नम: का जाप, शनि की उपासना, दान और शनि के प्रतिकूल प्रभावों से बचाव के उपाय शामिल हो सकते हैं।
2. मकर राशि के लोगों को शादी के लिए अधिक समझदारी और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है। इसलिए, शादी के लिए उन्हें माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। विवाह संस्कार के लिए व्रत रखना और संगीत पूजा करना भी उनके लिए शुभ माना जाता है।
3.मकर राशि के जिन जातकों की शादी में तनाव रहता है या जिनकी शादी नहीं हो पा रही है वे अपनी राशिनुसार अभिमंत्रित नीलम रत्न अंगूठी धारण करें, इससे उन्हें अवश्य लाभ मिलेगा।

मकर राशि शादी के उपाय, मकर राशि का विवाह योग कब है?, मकर राशि की शादी कब होगी, मकर राशि विवाह योग, मकर राशि का प्रेम, मकर राशि लव लाइफ, मकर राशि का प्यार कब मिलेगा?, Makar Rashi Shadi Ke Upay, Makar Rashi Ka Vivah Yog Kab Hai?, Makar Rashi Vivah Yog, Makar Rashi Ka Prem, Makar Rashi Love Life, Makar Rashi Ka Pyaar Kab Milega?, Makar Rashi Ki Shadi Kab Hogi