PCV Test in hindi

PCV In Hindi, Test PCV Packed Cell Volume, पीसीवी फुल फॉर्म, पैक्ड सेल वॉल्यूम टेस्ट, पीसीवी टेस्ट इन हिंदी, पीसीवी टेस्ट क्या है, PCV कम होने से क्या होता है, PCV कम होने के कारण, PCV Kitna Hona Chahiye, PCV Test Normal Range, PCV Full Form, PCV Low Means, PCV Meaning, PCV Normal Value, PCV कैसे बढ़ाएं

PCV In Hindi, Test PCV Packed Cell Volume, पीसीवी फुल फॉर्म, पैक्ड सेल वॉल्यूम टेस्ट, पीसीवी टेस्ट इन हिंदी, पीसीवी टेस्ट क्या है, PCV कम होने से क्या होता है, PCV कम होने के कारण, PCV Kitna Hona Chahiye, PCV Test Normal Range, PCV Full Form, PCV Low Means, PCV Meaning, PCV Normal Value, PCV कैसे बढ़ाएं

Full Form Of PCV In Medical

पीसीवी फुल फॉर्म – पैक्ड सेल वॉल्यूम
PCV Full Form – Packed Cell Volume

पीसीवी टेस्ट क्या है?, PCV In Hindi

पीसीवी का पूरा नाम पैक्ड सेल वॉल्यूम है, जो एक तरह का ब्लड टेस्ट है। PCV Test आपके रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिका यानी RBC के प्रतिशत को मापता है। लाल रक्त कोशिकाओं में एक लाल रंग का पदार्थ होता है जिसे हीमोग्लोबिन कहते हैं। इस परिक्षण के माध्यम से रक्त में मौजूद हीमोग्लोबिन की मात्रा भी पता चलती है जो आपके शरीर में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा को पहुंचाता है। आसान शब्दों में, पीसीवी टेस्ट लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या का पता लगाता है। पीसीवी टेस्ट को हेमेटोक्रिट टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है।

पीसीवी टेस्ट क्यों किया जाता है

पीसीवी टेस्ट आपके शरीर के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण पैमाना है। इस टेस्ट के माध्यम से आपके रक्त की मात्रा और हीमोग्लोबिन की स्थिति का पता चलता है, जिससे आपके शरीर के ऑक्सीजन पर्याप्तता का अनुमान लगाया जा सकता है। यह जांच किसी भी शारीरिक समस्या या रोग की पहचान में मदद करती है और उच्च पीसीवी या निम्न पीसीवी के कारणों का पता लगाने में मदद करती है। कुछ रोगियों में पॉलीसिथेमिया, निर्जलीकरण या एनीमिया की जाँच/निदान के लिए PCV Test कराया जाता है।

एनीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों में निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं:

  • सांस फूलना
  • छाती में दर्द
  • लगातार थकान, कमजोरी और तेज सिर दर्द
  • चक्कर आना
  • ठंडे हाथ और पैर
  • पीली त्वचा

पॉलीसिथिमिया होने पर निम्न लक्षण दिखाई देंगे

  • धुंधला दिखना या दोहरा दिखाई देना
  • सांस फूलना
  • त्वचा में खुजली
  • त्वचा लाल होना
  • लगातार थकान महसूस होना
  • अधिक पसीना आना

यदि किसी व्यक्ति में उपर्युक्त लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर उसे तुरंत पीसीवी जाँच कराने की सलाह दे सकता हैं।

पीसीवी टेस्ट कैसे किया जाता है, PCV टेस्ट प्रक्रिया, PCV Test Procedure In Hindi

पीसीवी टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है। PCV टेस्ट की प्रक्रिया निम्न है –

  • PCV टेस्ट के लिए सबसे पहले व्यक्ति की बांह के नीचे की नस से सुई के जरिए ब्लड सेंपल लिया जाता है।
  • मरीज के रक्त की 2 मिली मात्रा को संग्रह किया जाता है और एंटीकोगुलेंट (जैसे – EDTA या double oxalated) वाली टयूब में डालकर अच्छी तरह मिश्रित किया जाता हैं।
  • पाश्चर पिपेट की सहायता से विंट्रोब ट्यूब में 10 अंको तक खून भरा जाता है और फिर विंट्रोब ट्यूब को Centrifuge मशीन में रखा जाता है।
  • Centrifuge मशीन को पहले धीमी गति से और फिर धीरे-धीरे 3000 rpm पर 30 मिनट के लिए Centrifuge किया जाता हैं।
  • इसके बाद पैक्ड लाल कोशिका का ऊपरी स्तर नोट किया जाता है।
  • Centrifuge के बाद रक्त 3 परतों में अलग अलग हो जाता है। ये तीन परत हैं- 1. लाल कोशिकाओं की निचली परत जिसका ऊपरी स्तर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। 2. WBCs और प्लेटलेट्स की मध्यम ग्रे सफेद परत जिसे buffy layer कहा जाता है। 3. प्लाज्मा की ऊपरी परत।
  • लाल कोशिकाओं की ऊंचाई का प्रतिशत हिमेटोक्रिट कहलाता है। यही आपकी pcv/hct टेस्ट की अंतिम रिपोर्ट या परिणाम होता है। ध्यान रखें कि
  • पीसीवी टेस्ट के परिणाम लाल रक्त कोशिकाओं के प्रतिशत के रूप में दिए जाते हैं।

पीसीवी टेस्ट से जुड़ा खतरा

  • ब्लड सैंपल लेने में कठिनाई हो सकती है।
  • जिस जगह से खून निकाला गया है वहां अत्यधिक रक्त स्त्राव हो सकता है
  • मरीज बेहोश हो सकता है
  • हीमेटोमा (त्वचा में खून जमना) की समस्या हो सकती है
  • सुई लगी जगह पर संक्रमण हो सकता है

पीसीवी टेस्ट नॉर्मल रेंज, PCV Test Normal Range / Hematocrit Normal Range

पीसीवी की रेंज उम्र, लिंग और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है, लेकिन सामान्यतौर पर पुरुषों के लिए पीसीवी की नॉर्मल रेंज 38.3 – 48.6% और महिलाओं में 35.5 – 44.9% होनी चाहिए।
पुरुष – (Male PCV normal range) – 38.3 – 48.6%
पुरुष – (Female PCV normal range) – 35.5 – 44.9%

PCV कम होने से क्या होता है, PCV कम होने के कारण

यदि पीसीवी की रेंज सामान्य से कम है, तो यह निम्न बीमारी का संकेत देती है-

  • एनीमिया
  • आयरन की कमी, विटामिन बी-12, या फोलेट की कमी
  • किडनी के रोग
  • अस्थि मज्जा (bone merrow) संबंधित रोग
  • गुर्दे की बीमारी
  • ल्यूकेमिया (एक तरह का कैंसर है जो रक्त और अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है।)
  • लिम्फोमा (एक प्रकार का कैंसर है)
  • मल्टीपल मायलोमा (एक दुर्लभ प्रकार का रक्त कैंसर)

PCV ज्यादा होने से क्या होता है, PCV अधिक होने का कारण

यदि पीसीवी की रेंज सामान्य से अधिक है, तो यह निम्न बीमारी का संकेत देती है-

  • डिहाइड्रेशन
  • फेफड़ों के रोग
  • कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज
  • पॉलीसिथिमिया वेरा

PCV कैसे बढ़ाएं

रक्त में पीसीवी बढ़ाने के लिए खाने में आयरन, विटामिन B12, B9, विटामिन C, विटामिन A और कॉपर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, नारियल पानी, सूखे मेवे, मूंगफली, मांस-मछलियाँ, अंडे आदि पोषक तत्वों को रोज के खाने में शामिल करें।

PCV टेस्ट करवाने का कितना खर्चा लगता है?

पीसीवी (Packed Cell Volume) टेस्ट का खर्च भारत में विभिन्न प्राइवेट और सरकारी चिकित्सा संस्थानों में भिन्न भिन्न हो सकता है। टेस्ट की कीमत अलग-अलग शहरों और राज्यों में भी भिन्न हो सकती है।
विशेषज्ञ और प्रकार के लिए खर्च की बात करें तो यह टेस्ट अस्पताल और पारंपरिक चिकित्सा संस्थानों में औसतन 200 से 1000 रुपये तक का हो सकता है। दूसरी तरफ, निजी प्रैक्टिस और डायग्नोस्टिक सेंटरों में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है और यह लगभग 500 से 1500 रुपये तक हो सकता है।

पीसीवी टेस्ट / PCV Test / Packed Cell Volume के सवाल – जवाब

सवाल – पीसीवी टेस्ट से क्या पता चलता है?
जवाब – पीसीवी टेस्ट लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या का पता लगाता है।
सवाल – पीसीबी कितना होना चाहिए?
जवाब – पीसीवी की रेंज उम्र, लिंग और अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकती है, सामान्यतौर पर पुरुषों के लिए पीसीवी की नॉर्मल रेंज 38.3 – 48.6% और महिलाओं में 35.5 – 44.9% होनी चाहिए।
सवाल – पीसीवी कम होने पर क्या करें?
जवाब – पीसीवी बढ़ाने का प्रयास करें, इसके लिए खाने में आयरन, विटामिन B12, B9, विटामिन C, विटामिन A और कॉपर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करे।
सवाल – PCV कम होने से क्या होता है?
जवाब – यदि पीसीवी की रेंज सामान्य से कम है, तो यह एनीमिया, आयरन की कमी, किडनी रोग, अस्थि मज्जा या कुछ प्रकार के कैंसर रोग जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा या मल्टीपल मायलोमा का संकेत हो सकता है।
सवाल – रक्त में PCV कैसे बढ़ाएं?
जवाब – रक्त में PCV बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, नारियल पानी, सूखे मेवे, मूंगफली, मांस-मछलियाँ, अंडे आदि पोषक तत्वों को खाने में शामिल करना चाहिए।

PCV In Hindi, Test PCV Packed Cell Volume, पीसीवी फुल फॉर्म, पैक्ड सेल वॉल्यूम टेस्ट, पीसीवी टेस्ट इन हिंदी, पीसीवी टेस्ट क्या है, PCV कम होने से क्या होता है, PCV कम होने के कारण, PCV Kitna Hona Chahiye, PCV Test Normal Range, PCV Full Form, PCV Low Means, PCV Meaning, PCV Normal Value, PCV कैसे बढ़ाएं