Betaal-Pachisi

बैताल पचीसी सातवीं कहानी: ​किसका पुण्य बड़ा?, विक्रम -बेताल की कहानियाँ, बैताल पच्चीसी की कहानियाँ, Baital Pachisi Seventh Story:Kiska Punya Bada?, Vikram-Baital Stories In Hindi, Vikram-Baital ki Kahani In Hindi, Vikram-Baital Hindi Stories

बैताल पचीसी सातवीं कहानी: ​किसका पुण्य बड़ा?, विक्रम -बेताल की कहानियाँ, बैताल पच्चीसी की कहानियाँ, Baital Pachisi Seventh Story: Kiska Punya Bada?, Vikram-Baital Stories In Hindi, Vikram-Baital ki Kahani In Hindi, Vikram-Baital Hindi Stories

बैताल पचीसी, सातवीं कहानी ​किसका पुण्य बड़ा
बैताल पचीसी 25 कथाओं का एक ग्रन्थ है. जिसके रचयिता बेतालभट्ट बताये जाते हैं जो न्याय के लिये प्रसिद्ध राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे. बैताल पचीसी की कथायें राजा विक्रम की न्याय-शक्ति को दर्शाती हैं. इस ग्रंथ के अनुसार बेताल प्रतिदिन राजा विक्रम को एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा सवाल पूछता है, राजा को उसका जवाब देना ही पड़ता है. उसने शर्त लगा रखी है कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा. लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने पर राजा चुप नहीं रह पाता और बोल पड़ता है. आज हम आपके लिए बैताल पचीसी की सभी कहानियां लेकर आए हैं ताकि आप मुफ्त में ये कहानी पढ़ सकें. हर एक कहानी के नीचे बाकि की कहानियों का लिंक भी प्रकाशित किया गया है ताकि आप सभी कहानियों को एक ही जगह पर पढ़ सकें.

बैताल पचीसी सातवीं कहानी: ​किसका पुण्य बड़ा? Baital Pachisi Seventh Story: Kiska Punya Bada?
मिथलावती नाम की एक नगरी थी. उसमें गुणधिप नाम का राजा राज करता था. उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया. वह बराबर कोशिश करता रहा, लेकिन राजा से उनकी भेंट न हुई. जो कुछ वह अपने साथ लाया था, वह सब बराबर हो गया.

एक दिन राजा शिकार खेलने चला. राजकुमार भी साथ हो लिया. चलते-चलते राजा एक वन में पहुँचा. वहाँ उसके नौकर-चाकर बिछुड़ गये. राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रह गया. उसने राजा को रोका. राजा ने उसकी ओर देखा तो पूछा, “तू इतना कमजोर क्यों हो रहा है.” उसने कहा, “इसमें मेरे कर्म का दोष है. मैं जिस राजा के पास रहता हूँ, वह हजारों को पालता है, पर उसकी निगाह मेरी और नहीं जाती. राजन् छ: बातें आदमी को हल्का करती हैं—खोटे नर की प्रीति, बिना कारण हँसी, स्त्री से विवाद, असज्जन स्वामी की सेवा, गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा. और हे राजा, ये पाँच चीज़ें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है—आयु, कर्म, धन, विद्या और यश. राजन्, जब तक आदमी का पुण्य उदय रहता है, तब तक उसके बहुत-से दास रहते हैं. जब पुण्य घट जाता है तो भाई भी बैरी हो जाते हैं. पर एक बात है, स्वामी की सेवा अकारथ नहीं जाती. कभी-न-कभी फल मिल ही जाता है.”

यह सुन राजा के मन पर उसका बड़ा असर हुआ. कुछ समय घूमने-घामने के बाद वे नगर में लौट आये. राजा ने उसे अपनी नौकरी में रख लिया. उसे बढ़िया-बढ़िया कपड़े और गहने दिये.
एक दिन राजकुमार किसी काम से कहीं गया. रास्ते में उसे देवी का मन्दिर मिला. उसने अन्दर जाकर देवी की पूजा की. जब वह बाहर निकला तो देखता क्या है, उसके पीछे एक सुन्दर स्त्री चली आ रही है. राजकुमार उसे देखते ही उसकी ओर आकर्षित हो गया. स्त्री ने कहा, “पहले तुम कुण्ड में स्नान कर आओ. फिर जो कहोगे, सो करूँगी.”
इतना सुनकर राजकुमार कपड़े उतारकर जैसे ही कुण्ड में घुसा और गोता लगाया कि अपने नगर में पहुँच गया. उसने जाकर राजा को सारा हाल कह-सुनाया. राजा ने कहा, “यह अचरज मुझे भी दिखाओ.”
दोनों घोड़ों पर सवार होकर देवी के मन्दिर पर आये. अन्दर जाकर दर्शन किये और जैसे ही बाहर निकले कि वह स्त्री प्रकट हो गयी. राजा को देखते ही बोली, “महाराज, मैं आपके रूप पर मुग्ध हूँ. आप जो कहेंगे, वही करुँगी.”

राजा ने कहा, “ऐसी बात है तो तू मेरे इस सेवक से विवाह कर ले.”
स्त्री बोली, “यह नहीं होने का. मैं तो तुम्हें चाहती हूँ.”
राजा ने कहा, “सज्जन लोग जो कहते हैं, उसे निभाते हैं. तुम अपने वचन का पालन करो.”
इसके बाद राजा ने उसका विवाह अपने सेवक से करा दिया.
इतना कहकर बेताल बोला, “हे राजन्! यह बताओ कि राजा और सेवक, दोनों में से किसका काम बड़ा हुआ?”
राजा ने कहा, “नौकर का.”
बेताल ने पूछा, “सो कैसे?”
राजा बोला, “उपकार करना राजा का तो धर्म ही था. इसलिए उसके उपकार करने में कोई खास बात नहीं हुई. लेकिन जिसका धर्म नहीं था, उसने उपकार किया तो उसका काम बढ़कर हुआ?”
इतना सुनकर बेताल फिर पेड़ पर जा लटका और राजा जब उसे पुन: लेकर चला तो उसने आठवीं कहानी सुनायी.

यहां पढ़ें बैताल पच्चीसी की बाकि की कहानियां

  1. पहली कहानी बैताल पचीसी: ​पापी कौन ? Baital Pachisi First Story: Papi Kaun?
  2. दूसरी कहानी बैताल पचीसी: ​पति कौन ? Baital Pachisi Second Story: Pati Kaun?
  3. तीसरी कहानी बैताल पचीसी: ​सबसे ज्यादा पुण्य किसका?, Baital Pachisi 3rd Story: Sabse Jyada Punya Kiska?
  4. चौथी कहानी बैताल पचीसी: ​ज्यादा पापी कौन?, Baital Pachisi Fourth Story: Jyada Paapi Kaun?
  5. पाँचवीं कहानी बैताल पचीसी : ​असली वर कौन?, Baital Pachisi Fifth Story: Asali Var Kaun?
  6. छठी कहानी बैताल पचीसी : ​पत्नी किसकी ?,aital Pachisi Sixth Story: Patni Kiski?
  7. सातवीं कहानी बैताल पचीसी : ​किसका पुण्य बड़ा?, Baital Pachisi Seventh Story:Kiska Punya Bada?
  8. आठवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे बढ़कर कौन ?,Baital Pachisi Eighth Story: Sabse Badhkar Kaun?
  9. नौवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सर्वश्रेष्ठ वर कौन?, Baital Pachisi Ninth Story: Sarva Shrestha Var Kaun?
  10. दसवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे अधिक त्यागी कौन?, Baital Pachisi Tenth Story: Sabse Adhik Tyagi Kaun?
  11. ग्याहरवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे अधिक सुकुमार कौन?, Baital Pachisi Eleventh Story: Sabse Adhik Sukumar Kaun?
  12. बारहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​दीवान की मृत्यु क्यूँ ?Baital Pachisi Twelfth Story: Diwan Ki Mrityu Kyon?
  13. तेरहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​अपराधी कौन?, Baital Pachisi Thirteenth Story: Apradhi Kaun?
  14. चौदहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​चोर ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोया और फिर हँसा?, Baital Pachisi Fourteenth Story: Jor Jor Se Kyon Roya Aur Fir Hansa?
  15. पन्द्रहवीं कहानी बैताल पचीसी: ​क्या चोरी की गयी चीज़ पर चोर का अधिकार होता है? Baital Pachisi Fifteenth : Kya Chori Ki Gayi Chize Par Chor Ka Adhikar Hota Hai?
  16. सोलहवीं कहानी बैताल पचीसी : सबसे बड़ा काम किसने किया?, Baital Pachisi Sixteenth Story: Sabse Bada Kaam Kisne Kiya?
  17. सत्रहवीं कहानी बैताल पचीसी : अधिक साहसी कौन?,Baital Pachisi Seventeenth Story: Adhik Sahsi Kaun?
  18. अठारहवीं कहानी बैताल पचीसी : विद्या क्यों नष्ट हो गयी?Baital Pachisi Eighteenth Story: Vidya Kyon Nasht Ho Gayi?
  19. उन्नीसवीं कहानी बैताल पचीसी: पिण्ड दान का अधिकारी कौन?, Baital Pachisi Nineteenth Story: Pind Daan Ka Adhikari Kaun?
  20. बीसवीं कहानी बैताल पचीसी : बालक क्यों हँसा?, Baital Pachisi Twentieth Story: Balak Kyo Hansaa?
  21. इक्कीसवीं कहानी बैताल पचीसी : सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था?, Baital Pachisi Twenty-first Story: Sabse Jyada Prem Me Andha Kaun Tha?
  22. बाईसवीं कहानी बैताल पचीसी: शेर बनाने का अपराध किसने किया?,Baital Pachisi Twenty-Second Story: Sher Bnaane Ka Apradh Kisne Kisne Kiya?
  23. तेइसवीं कहानी बैताल पचीसी ते: योगी पहले क्यों रोया, फिर क्यों हँसा?,Baital Pachisi Twenty-Third Story: Yogi Pahle Kyo Roya Fir Kyo Hansaa?
  24. चौबीसवीं कहानी बैताल पचीसी : माँ-बेटी के बच्चों में क्या रिश्ता हुआ? Baital Pachisi Twenty-fourth Story: Maa Beti Ke Bacchon Me Kya Rishta Hua?
  25. पच्चीसवीं कहानी बैताल पचीसी , Baital Pachisi Twenty-fifth Story

Vikram Aur Betaal, Vikram Betal, Vikram Betal Stories, Vikram Betal Story, Betaal Pachisi, Vikram Betal Ki Kahani, Baital Pachisi, Vikram Aur Betaal, Vikram Aur Betaal Ki Kahaniya in Hindi, Vikram Aur Betaal Stories, विक्रम बेताल की कहानियाँ, Story of Vikram Betal in Hindi, Vikram Betal Story in Hindi, Vikram and Betal Stories in Hindi, Vikram Vetal Story, Betal Pachisi, बेताल पच्चीसी की कहानियाँ, Kahaniya Vikram Betaal Ki, Vikram and Betal Stories, Vikram Vetal Story in Hindi, Vikram Betaal