Betaal-Pachisi

बैताल पचीसी आठवीं कहानी: ​सबसे बढ़कर कौन ?, विक्रम -बेताल की कहानियाँ, बैताल पच्चीसी की कहानियाँ, Baital Pachisi Eighth Story: Sabse Badhkar Kaun?, Vikram-Baital Stories In Hindi, Vikram-Baital ki Kahani In Hindi, Vikram-Baital Hindi Stories

बैताल पचीसी आठवीं कहानी: ​सबसे बढ़कर कौन ?, विक्रम -बेताल की कहानियाँ, बैताल पच्चीसी की कहानियाँ, Baital Pachisi Eighth Story: Sabse Badhkar Kaun?, Vikram-Baital Stories In Hindi, Vikram-Baital ki Kahani In Hindi, Vikram-Baital Hindi Stories

बैताल पचीसी, आठवीं कहानी ​सबसे बढ़कर कौन
बैताल पचीसी 25 कथाओं का एक ग्रन्थ है. जिसके रचयिता बेतालभट्ट बताये जाते हैं जो न्याय के लिये प्रसिद्ध राजा विक्रम के नौ रत्नों में से एक थे. बैताल पचीसी की कथायें राजा विक्रम की न्याय-शक्ति को दर्शाती हैं. इस ग्रंथ के अनुसार बेताल प्रतिदिन राजा विक्रम को एक कहानी सुनाता है और अन्त में राजा से ऐसा सवाल पूछता है, राजा को उसका जवाब देना ही पड़ता है. उसने शर्त लगा रखी है कि अगर राजा बोलेगा तो वह उससे रूठकर फिर से पेड़ पर जा लटकेगा. लेकिन यह जानते हुए भी सवाल सामने आने पर राजा चुप नहीं रह पाता और बोल पड़ता है. आज हम आपके लिए बैताल पचीसी की सभी कहानियां लेकर आए हैं ताकि आप मुफ्त में ये कहानी पढ़ सकें. हर एक कहानी के नीचे बाकि की कहानियों का लिंक भी प्रकाशित किया गया है ताकि आप सभी कहानियों को एक ही जगह पर पढ़ सकें.

बैताल पचीसी आठवीं कहानी: ​सबसे बढ़कर कौन ? , Baital Pachisi Eighth Story: Sabse Badhkar Kaun?
अंग देश के एक गाँव मे एक धनी ब्राह्मण रहता था. उसके तीन पुत्र थे. एक बार ब्राह्मण ने एक यज्ञ करना चाहा. उसके लिए एक कछुए की जरूरत हुई. उसने तीनों भाइयों को कछुआ लाने को कहा. वे तीनों समुद्र पर पहुँचे. वहाँ उन्हें एक कछुआ मिल गया. बड़े ने कहा, “मैं भोजनचंग हूँ, इसलिए कछुए को नहीं छुऊँगा.” मझला बोला, “मैं नारीचंग हूँ, मैं नहीं ले जाऊँगा.” सबसे छोटा बोल, “मैं शैयाचंग हूँ, सो मैं नहीं ले जाऊँगा.”
वे तीनों इस बहस में पड़ गये कि उनमें कौन बढ़कर है. जब वे आपस में इसका फैसला न कर सके तो राजा के पास पहुँचे. राजा ने कहा, “आप लोग रुकें. मैं तीनों की अलग-अलग जाँच करूँगा.”
इसके बाद राजा ने बढ़िया भोजन तैयार कराया और तीनों खाने बैठे. सबसे बड़े ने कहा, “मैं खाना नहीं खाऊँगा. इसमें मुर्दे की गन्ध आती है.” वह उठकर चला. राजा ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह भोजन श्मशान के पास के खेत का बना था. राजा ने कहा, “तुम सचमुच भोजनचंग हो, तुम्हें भोजन की पहचान है.”

रात के समय राजा ने एक सुन्दर स्त्री को मझले भाई के पास भेजा. ज्योंही वह वहाँ पहुँची कि मझले भाई ने कहा, “इसे हटाओ यहाँ से. इसके शरीर से बकरी का दूध की गंध आती है.”
राजा ने यह सुनकर पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह स्त्री बचपन में बकरी के दूध पर पली थी. राजा बड़ा खुश हुआ और बोला, “तुम सचमुच नारीचंग हो.”
इसके बाद उसने तीसरे भाई को सोने के लिए सात गद्दों का पलंग दिया. जैसे ही वह उस पर लेटा कि एकदम चीखकर उठ बैठा. लोगों ने देखा, उसकी पीठ पर एक लाल रेखा खींची थी. राजा को ख़बर मिली तो उसने बिछौने को दिखवाया. सात गद्दों के नीचे उसमें एक बाल निकला. उसी से उसकी पीठ पर लाल लकीर हो गयी थीं.
राजा को बड़ा अचरज हुआ उसने तीनों को एक-एक लाख अशर्फियाँ दीं. अब वे तीनों कछुए को ले जाना भूल गये, वहीं आनन्द से रहने लगे.
इतना कहकर बेताल बोला, “हे राजा! तुम बताओ, उन तीनों में से बढ़कर कौन था?”
राजा ने कहा, “मेरे विचार से सबसे बढ़कर शैयाचंग था, क्योंकि उसकी पीठ पर बाल का निशान दिखाई दिया और ढूँढ़ने पर बिस्तर में बाल पाया भी गया. बाकी दो के बारे में तो यह कहा जा सकता है कि उन्होंने किसी से पूछकर जान लिया होगा.”
इतना सुनते ही बेताल फिर पेड़ पर जा लटका. राजा लौटकर वहाँ गया और उसे लेकर लौटा तो उसने यह कहानी कही.

यहां पढ़ें बैताल पच्चीसी की बाकि की कहानियां

  1. पहली कहानी बैताल पचीसी: ​पापी कौन ? Baital Pachisi First Story: Papi Kaun?
  2. दूसरी कहानी बैताल पचीसी: ​पति कौन ? Baital Pachisi Second Story: Pati Kaun?
  3. तीसरी कहानी बैताल पचीसी: ​सबसे ज्यादा पुण्य किसका?, Baital Pachisi 3rd Story: Sabse Jyada Punya Kiska?
  4. चौथी कहानी बैताल पचीसी: ​ज्यादा पापी कौन?, Baital Pachisi Fourth Story: Jyada Paapi Kaun?
  5. पाँचवीं कहानी बैताल पचीसी : ​असली वर कौन?, Baital Pachisi Fifth Story: Asali Var Kaun?
  6. छठी कहानी बैताल पचीसी : ​पत्नी किसकी ?,aital Pachisi Sixth Story: Patni Kiski?
  7. सातवीं कहानी बैताल पचीसी : ​किसका पुण्य बड़ा?, Baital Pachisi Seventh Story:Kiska Punya Bada?
  8. आठवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे बढ़कर कौन ?,Baital Pachisi Eighth Story: Sabse Badhkar Kaun?
  9. नौवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सर्वश्रेष्ठ वर कौन?, Baital Pachisi Ninth Story: Sarva Shrestha Var Kaun?
  10. दसवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे अधिक त्यागी कौन?, Baital Pachisi Tenth Story: Sabse Adhik Tyagi Kaun?
  11. ग्याहरवीं कहानी बैताल पचीसी : ​सबसे अधिक सुकुमार कौन?, Baital Pachisi Eleventh Story: Sabse Adhik Sukumar Kaun?
  12. बारहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​दीवान की मृत्यु क्यूँ ?Baital Pachisi Twelfth Story: Diwan Ki Mrityu Kyon?
  13. तेरहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​अपराधी कौन?, Baital Pachisi Thirteenth Story: Apradhi Kaun?
  14. चौदहवीं कहानी बैताल पचीसी : ​चोर ज़ोर-ज़ोर से क्यों रोया और फिर हँसा?, Baital Pachisi Fourteenth Story: Jor Jor Se Kyon Roya Aur Fir Hansa?
  15. पन्द्रहवीं कहानी बैताल पचीसी: ​क्या चोरी की गयी चीज़ पर चोर का अधिकार होता है? Baital Pachisi Fifteenth : Kya Chori Ki Gayi Chize Par Chor Ka Adhikar Hota Hai?
  16. सोलहवीं कहानी बैताल पचीसी : सबसे बड़ा काम किसने किया?, Baital Pachisi Sixteenth Story: Sabse Bada Kaam Kisne Kiya?
  17. सत्रहवीं कहानी बैताल पचीसी : अधिक साहसी कौन?,Baital Pachisi Seventeenth Story: Adhik Sahsi Kaun?
  18. अठारहवीं कहानी बैताल पचीसी : विद्या क्यों नष्ट हो गयी?Baital Pachisi Eighteenth Story: Vidya Kyon Nasht Ho Gayi?
  19. उन्नीसवीं कहानी बैताल पचीसी: पिण्ड दान का अधिकारी कौन?, Baital Pachisi Nineteenth Story: Pind Daan Ka Adhikari Kaun?
  20. बीसवीं कहानी बैताल पचीसी : बालक क्यों हँसा?, Baital Pachisi Twentieth Story: Balak Kyo Hansaa?
  21. इक्कीसवीं कहानी बैताल पचीसी : सबसे ज्यादा प्रेम में अंधा कौन था?, Baital Pachisi Twenty-first Story: Sabse Jyada Prem Me Andha Kaun Tha?
  22. बाईसवीं कहानी बैताल पचीसी: शेर बनाने का अपराध किसने किया?,Baital Pachisi Twenty-Second Story: Sher Bnaane Ka Apradh Kisne Kisne Kiya?
  23. तेइसवीं कहानी बैताल पचीसी ते: योगी पहले क्यों रोया, फिर क्यों हँसा?,Baital Pachisi Twenty-Third Story: Yogi Pahle Kyo Roya Fir Kyo Hansaa?
  24. चौबीसवीं कहानी बैताल पचीसी : माँ-बेटी के बच्चों में क्या रिश्ता हुआ? Baital Pachisi Twenty-fourth Story: Maa Beti Ke Bacchon Me Kya Rishta Hua?
  25. पच्चीसवीं कहानी बैताल पचीसी , Baital Pachisi Twenty-fifth Story

Vikram Aur Betaal, Vikram Betal, Vikram Betal Stories, Vikram Betal Story, Betaal Pachisi, Vikram Betal Ki Kahani, Baital Pachisi, Vikram Aur Betaal, Vikram Aur Betaal Ki Kahaniya in Hindi, Vikram Aur Betaal Stories, विक्रम बेताल की कहानियाँ, Story of Vikram Betal in Hindi, Vikram Betal Story in Hindi, Vikram and Betal Stories in Hindi, Vikram Vetal Story, Betal Pachisi, बेताल पच्चीसी की कहानियाँ, Kahaniya Vikram Betaal Ki, Vikram and Betal Stories, Vikram Vetal Story in Hindi, Vikram Betaal