Hindi Kids Story Coward Rabbit

डरपोक खरगोश की कहानी, Darpok Khargosh Ki Kahani, आसमान गिरा खरगोश की कहानी, Aasman Gira Khargosh Ki Kahani, हिंदी कहानी डरपोक खरगोश, Hindi Kahani Darpok Khargosh, Rabbit Story in Hindi, Hindi Kids Story Coward Rabbit, आसमान गिरा कहानी, Aasman Gira Kahani, Darpok Khargosh Hindi Story

डरपोक खरगोश की कहानी, Darpok Khargosh Ki Kahani, आसमान गिरा खरगोश की कहानी, Aasman Gira Khargosh Ki Kahani, हिंदी कहानी डरपोक खरगोश, Hindi Kahani Darpok Khargosh, Rabbit Story in Hindi, Hindi Kids Story Coward Rabbit, आसमान गिरा कहानी, Aasman Gira Kahani, Darpok Khargosh Hindi Story

डरपोक खरगोश की कहानी, Darpok Khargosh Ki Kahani
Hindi Kids Story Coward Rabbit- एक जंगल में एक खरगोश रहता था। वह बहुत ही डरपोक था। कहीं जरा-सी भी आवाज सुनाई पड़ती तो वह डरकर भागने लगता। डर के मारे वह हर वक्त अपने कान खड़े रखता। इसलिए वह कभी सुख से सो नहीं पाता था। एक दिन खरगोश एक आम के पेड़ के नीचे सो रहा था। तभी पेड़ से एक आम उसके पास आकर गिरा। आम गिरने की अवाज सुनकर वह हड़बड़ा कर उठा और उछलकर दूर जा खडा हुआ। “भागो! भागो! आसमान गिर रहा है।” चिल्लाता हुआ सरपट भागने लगा।

रास्ते में उसे एक हिरन मिला। हिरन ने उससे पूछा, “अरे भाई तुम इस तरह भाग क्यों रहे हो? आखिर मामला क्या है? खरगोश ने कहा, अरे भाग, भाग! जल्दी भाग! आसमान गिर रहा है। हिरन भी डरपोक था। इसलिए वह भी भयभीत होकर उसके साथ भागने लगा। भागते-भागते दोनो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, “भागो! भागो! आसमान गिर रहा है।श”

उनकी देखादेखी डर के मारे जिराफ, भेडि़या, लोमडी, गीदड़, तथा अन्य जानवरों का झुंड भी उनके साथ भागने लगा। सभी भागते-भागते एक साथ चिल्लाते जा रहे थे, भागो! भागो! आसमान गिर रहा है। उस समय सिंह अपनी गुफा में सो रहा था। जानवरो का शोर सुनकर वह हडबड़ाकर जाग उठा। गुफा से बाहर आया, तो उसे बहुत क्रोध आया। उसने दहाड़ते हुए कहा, रूको! रूको! आखिर क्या बात है?
सिंह के डर से सभी जानवर रूक गए। सबने एक स्वर मे कहा, “आसमान नीचे गिर रहा है।”

यह सुनकर सिंह को बड़ी हँसी आई। हँसते-हँसते उसकी आँखो में आँसू आ गए। उसने अपनी हँसी रोककर कहा, “आसमान को गिरते हुए किसने देखा है?” सब एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे। अंत में सभी की निगाह खरगोश की ओर मुड़ गई तभी उसके मुँह से निकला, “आसमान का एक टुकड़ा तो उस आम के पेड़ के नीचे ही गिरा है।”

“अच्छा चलो, हम वहाँ चलकर देखते हैं।” सिंह ने कहा।
सिंह के साथ जानवरों की पूरी पलटन आम के पेड़ के पास पहुँची सबने इधर-उधर तलाश की। किसी को आसमान का कोई टुकड़ा कहीं नजर नही आया। हाँ, एक आम जरूर उन्हे जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दिया।

सिंह ने आम की ओर इशारा करते हुए खरगोश से पूछा, “यही है, आसमान का टुकड़ा, जिसके लिए तुमने सबको भयभीत कर दिया?” अब खरगोश को अपनी भूल समझ में आई। उसका सिर शर्म से झुक गया। वह डर के मारे थर-थर काँपने लगा। दूसरे जानवर भी इस घटना से बहुत शार्मिंदा हुए। वे अपनी गलती पर पछता रहे थे कि सुनी-सुनाई बात से डरकर वे बेकार ही भाग रहे थे।
शिक्षा -सुनी-सुनाई बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े –

बीरबल और चोर की कहानी, Birbal Aur Chor Ki Kahani, हिंदी कहानी बीरबल ने चोर को पकड़ा, Birbal Caught the Thief in Hindi, Birbal Aur Chor Ki Kahani

बिल्ली के गले मे घंटी हिंदी कहानी, Billi Ke Gale Me Ghanti Hindi Kahani, बिल्ली की कहानी, कैट की कहानी, बिल्ली चुहे की कहानी, Billi Chuhe Ki Kahani

जैसे को तैसा, Jaise Ko Taisa Story In Hindi, जैसे को तैसा कहानी, Jaise Ko Taisa Kahani, जैसे को तैसा हिंदी स्टोरी, हिंदी कहानी जैसे को तैसा, Jaise Ko Taisa Hindi Story

हिंदी कहानी खरगोश और कछुआ, खरगोश और कछुआ की कहानी हिंदी में लिखी हुई, कछुआ और खरगोश की कहानी, Kachhua Aur Khargosh Ki Kahani Hindi Mein

मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट, वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट, बाबा रामदेव वेट लॉस डाइट चार्ट इन हिंदी, वेट लॉस डाइट चार्ट

निक नाम, निक नाम फॉर बॉयज, निक नाम फॉर गर्ल्स, Cute Nicknames for Baby Boy Indian, Cute Nicknames for Baby Girl Indian, गर्ल्स निक नाम इन हिंदी, निक नाम लिस्ट

ज्यादा नींद आने के कारण और उपाय, Jyada Nind Kyon Aati Hai, Jyada Neend Aane Ka Karan, ज्यादा नींद आने की वजह, Jyada Neend Aane Ka Reason

बच्चों के नये नाम की लिस्ट , बेबी नाम लिस्ट, बच्चों के नाम की लिस्ट, हिंदी नाम लिस्ट, बच्चों के प्रभावशाली नाम , हिन्दू बेबी नाम, हिन्दू नाम लिस्ट, नई लेटेस्ट नाम