Valentine’s Special Love Story I met him again in my dreams hindi story

Valentine’s Special Love Story: आज फिर हुई उनसे मुलाकात…

स्कूल कॉलेज के दिनों का प्यार बड़ा ही नाजुक और स्वार्थहीन होता है, समझदारी से ज्यादा नासमझी होती है, इन्ही दिनों के प्यार का एक प्यारा सा किस्सा आज हम आपके लिए लाए हैं, जब कॉलेज के दिनों के दो प्रेमी का एग्जाम सर पर है और कुछ ही समय बाद दोनों को नौकरी का एक अलग सफर तय करना है, उस समय की बेचैनी, परवाह, बेकरारी और एक दूसरे से दूर चले जाने का डर कैसे उनके प्यार को एक नया मोड़ देता है…तो पढ़िए प्यार का एक छोटा सा किस्सा और आंखे बंद करके महसूस कीजिए उन पलों को जिन्हें शायद आपने भी कभी जिया होगा….

Valentine’s Special Love Story I met him again in my dreams hindi story

वो फिर मिले मुझसे मेरे सपनों में…5 मिनट ठहर कर प्यार भरी नज़रों से देखा, मुस्कराये और थोड़ी देर बाद उदास चेहरे के साथ कहा आज बस इतनी ही मुलाकात… कल फिर मिलूंगा। पर सुनो गुस्सा न होना मुझे पढ़ना है बस इसीलिए जल्दी जा रहा हूँ। माफ़ करना आज तुम्हें समय कम दिया…
पहले तो मेरी भी आँखे भर आयी फिर मैं मुस्कुराई और नज़रों को उनसे मिलाते हुए कहा- सुनो ज़रा…मुस्कुराकर बोलो की कल फिर मिलोगे।
उसने कहा हाँ बिल्कुल।
मैं फिर मुस्कुराई और बोली कल भी तुम 5 मिनट के लिए ही आना, मुझे तुम्हारा दूर रहकर पढ़ना ज्यादा पसंद है। बजाय तुम्हारे…
उसने कहा- हां हां बोलो…
मैंने कहा- बजाय तुम्हारे…खैर रहने दो तुम पास नही बस साथ रहना। वो मुस्कुराएं और न जाने मन ही मन में क्या बोल गये समझ ही नही आया।
मैंने भी बड़े प्यार से कहा- जल्दी जाओ और जल्दी आना कल फिर कुछ लम्हें इन ख्यालों को दे जाना।
मुस्कुराते हुए उन्होंने मुझे गले से लगाना चाहा पर…न जाने क्या सोचते हुए रुक गये और कहा कल मैं न आ पाऊं तो…
सुनते ही मेरे आँखों से आंसू छलक गये। फिर मैंने आँसुओं को पोछते हुए कहा कि दुःख तो होगा पर खुशी ज्यादा होगी। उसने कहा ऐसा क्यों?
मैंने कहा, जब तुम पढ़ते-पढ़ते मुझे कुछ समय के लिए भूल जाओगे…जब वापस से एक दिन बाद मिलोगे और कहोगे वो…. कल मैंने पढ़ने की वजह से मिल न सका तो आज मैं तुम्हारे लिए कल का भी समय लाया हूँ…यकिन मानों मुझे दुगनी ख़ुशी होगी।
वो फिर मुस्कुराएं और मुझसे दूर जाने लगे और जैसे ही मैं पीछे की तरफ मुड़ने लगी उन्होंने दूर से ही हाथ हिलाते हुए कहा… सुनो प्रिये थोड़ी देर के लिए ही सही पर मैं कल जरूर आऊंगा…वादा रहा।
मेरी नज़रों में उनके लिए प्यार और भी बढ़ गया…मैं मुस्कुराते हुए मुलाकात के अगले इंतज़ार के हसीन ख्वाब में गुम हो गयी…

The Public लेकर आया है एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां आप अपनी रचना को लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। तो अगर आप भी लिखते हैं आर्टिकल, कहानी या फिर शेरो शायरी तो उसे अपनी डायरी तक ही सीमित न रखें हमें लिख भेजें। हम आपकी रचना को आपके नाम व फोटो क्रेडिट के साथ देंगे Thepublic.in पर जगह.  E Mail [email protected]

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi