होली के रंग कैसे छुड़ाये ? , होली का रंग छुड़ाने के आसान तरीके , ऐसे छुड़ाएं होली के रंग , छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग , Holi Ke Colours Kaise Hataye? , Tips To Remove Holi Colors , How to Remove Holi Colour Hindi

होली के रंग कैसे छुड़ाये ?
होली के दिन रंग-गुलाल में भरपूर मस्ती के बाद त्वचा से इन रंगों को छुड़ाना टेढ़ा काम हो जाता है। ऐसे में त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान उपायों की जानकारी आपके जरूर काम आएगी। How to Remove Holi Colour Hindi
बनाना पैक
केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।
बेसन पैक
बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।
जौ या चोकर का स्क्रब
आटा छाने के बाद जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा। How to Remove Holi Colour Hindi
मसूर की दाल
मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।
कच्चा पपीता पैक
कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे व गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा। How to Remove Holi Colour Hindi
बालों के लिए दही-बेसन पैक
बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर शैंपू से धो लें।