Mahabharat

महाभारत की कथा: कुरुवंश की उत्पत्ति, Mahabharat Ki Suruat, कुरु वंश की उत्पत्ति, कुरू वंश की उत्पत्ति की क्या कथा है, Mahabharat Origin of Kuruvansh, Mahabharat In Hindi, कुरु वंश की उत्पत्ति, Kuruvansh Ki Utpatti

महाभारत की कथा: कुरुवंश की उत्पत्ति, Mahabharat Ki Suruat, कुरु वंश की उत्पत्ति, कुरू वंश की उत्पत्ति की क्या कथा है, Mahabharat Origin of Kuruvansh, Mahabharat In Hindi, कुरु वंश की उत्पत्ति, Kuruvansh Ki Utpatti

कुरुवंश की उत्पत्ति, Mahabharat Ki Suruat
कुरु वंश की शुरुआत राजा कुरु से हुई थी। वे इस वंश के प्रथम पुरुष थे। राजा कुरु बड़े ही प्रतापी, शूरवीर और तेजस्वी थे। उन्हीं के नाम पर ‘कुरु वंश’ की शाखाएँ निकलीं और विकसित हुईं। एक से एक प्रतापी और तेजस्वी वीर कुरु वंश में पैदा हुए थे। महाभारत के प्रसिद्ध पांडवों और कौरवों ने भी कुरु वंश में ही जन्म धारण किया था। महाभारत का युद्ध भी कुरु वंशियों के मध्य हुआ था, जो पूरे अठारह दिनों तक चला। अनुमान किया जाता है कि महाभारत में वर्णित ‘कुरु वंश’ 1200 से 800 ईसा पूर्व के दौरान शक्ति में रहा होगा। पौराणिक मान्यता को देखें तो पता लगता है कि पाण्डव अर्जुन के पोते, अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित और महापद्मनंद का काल 382 ईसा पूर्व ठहरता है।

कथा
‘कुरु’ कौन थे? और उनका जन्म किसके द्वारा और कैसे हुआ था?, इन प्रश्नों पर वेद व्यास ने महाभारत में प्रकाश डाला है। ‘करु वंश’ की कथा बड़ी ही रोचक और प्रेरणा देने वाली है, जो इस प्रकार है-
राजा संवरण
अति प्राचीन काल में हस्तिनापुर में एक प्रतापी राजा राज्य करते थे, जिनका नाम संवरण था। राजा संवरण सूर्य के समान तेजवान थे और अपनी प्रजा का बड़ा ही ध्यान रखने वाले थे। वे स्वयं कष्ट उठाकर भी अपनी प्रजा के कष्टों को दूर करने का पूरा प्रयत्न करते थे। संवरण सूर्य देव के अनन्य भक्त थे। वह प्रतिदिन बड़ी ही श्रद्धा के साथ सूर्य देव की उपासना किया करते थे। जब तक सूर्य देव की उपासना नहीं कर लेते थे, जल का एक घूंट भी कंठ के नीचे नहीं उतारते थे।

तपती से भेंट
एक दिन संवरण एक पर्वत पर शिकार खेलने के लिए गये। जब वह हाथ में धनुष-बाण लेकर पर्वत के ऊपर आखेट के लिए भ्रमण कर रहे थे, तब उन्हें एक अतीव सुंदर युवती दिखाई पड़ी। वह युवती सुंदरता के साँचे में ढली हुई थी। ऐसा जान पड़ता था कि उसके प्रत्येक अंग को विधाता ने बड़ी ही रुचि के साथ संवार कर बनाया हो। संवरण ने आज तक ऐसी सुन्दर युवती नहीं देखी थी। संवरण मन को मोह लेने वाली उस युवती पर आसक्त हो गये। सब कुछ भूल कर उन्होंने स्वयं को उस पर न्यौछावर कर दिया। वह उस युवती के पास जाकर, तृषित नेत्रों से उसकी ओर देखते हुए बोले- “तन्वंगी, तुम कौन हो? तुम देवी हो, गंधर्व हो या किन्नरी हो? तुम्हें देखकर मेरा चित्त चंचल हो उठा है। तुम मेरे साथ गंधर्व विवाह करके सुखोपभोग करो।” किंतु उस युवती ने संवरण की बातों का कुछ भी उत्तर नहीं दिया। वह कुछ क्षणों तक संवरण की ओर देखती रही, फिर अदृश्य हो गई। युवती के अदृश्य हो जाने पर संवरण अत्यधिक व्याकुल हो गये। वह धनुष-बाण फेंककर उन्मतों की भांति विलाप करने लगे- “सुंदरी! तुम कहाँ चली गईं? जिस प्रकार सूर्य के बिना कमल मुरझा जाता है और जिस प्रकार जल के बिना पौधा सूख जाता है, उसी प्रकार तुम्हारे बिना मैं जीवित नहीं रह सकता। तुम्हारे सौंदर्य ने मेरे मन को चुरा लिया है। तुम प्रकट होकर मुझे बताओ कि तुम कौन हो और मैं तुम्हें किस प्रकार पा सकता हूँ?”

तपती का कथन
संवरण की ऐसी अवस्था और व्याकुलता से वह युवती पुन: प्रकट हुई। वह संवरण की ओर देखती हुई बोली- “राजन! मैं स्वयं आप पर मुग्ध हूँ, किंतु मैं अपने पिता की आज्ञा के वश में हूँ। मैं सूर्य देव की छोटी पुत्री हूँ। मेरा नाम ‘तपती’ है। जब तक मेरे पिता आज्ञा नहीं देंगे, मैं आपके साथ विवाह नहीं कर सकती। यदि आपको मुझे पाना है तो मेरे पिता को प्रसन्न कीजिए।” वह युवती अपने कथन को समाप्त करती हुई पुन: अदृश्य हो गई। संवरण पुन: उन्मत्तों की भांति विलाप करने लगे। वह आकुलित होकर पृथ्वी पर गिर गये और ‘तपती-तपती’ की पुकार से पर्वत को ध्वनित करने लगे। संवरण तपती को पुकारते-पुकारते धरती पर गिरकर बेहोश हो गये। जब उनकी चेतना वापस आई, तो पुन: उन्हें तपती स्मरण हो आई। उन्हें तपती का वह कथन भी स्मरण हुआ कि- “यदि मुझे पाना चाहते हैं, तो मेरे पिता सूर्य देव को प्रसन्न कीजिए। उनकी आज्ञा के बिना मैं आपसे विवाह नहीं कर सकती।”

सूर्य देव द्वारा संवरण की परीक्षा
संवरण की रगों में विद्युत की तरंग-सी दौड़ उठी। वह मन ही मन सोचते रहे कि तपती को पाने के लिए सूर्य देव की आराधना करेंगे। उन्हें प्रसन्न करने में सब कुछ भूल जायेंगे। संवरण सूर्य देव की आराधना करने लगे। धीरे-धीरे सालों बीत गए, संवरण तप करते रहे। अंत में सूर्य देव के मन में संवरण की परीक्षा लेने का विचार उत्पन्न हुआ। रात्रि का समय था। चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ था। संवरण नैत्र बंद किए हुए ध्यान की मुद्रा में विराजमान थे। सहसा उनके कानों में किसी की आवाज़ आई- “संवरण, तू यहाँ तप में संलग्न है। तेरी राजधानी अग्नि में जल रही है।” यह कथन सुनने पर भी संवरण चुपचाप अपनी जगह पर बैठे रहे। उनके मन में रंचमात्र भी दु:ख पैदा नहीं हुआ। उनके कानों में पुन: दूसरी आवाज सुनाई दी- “संवरण, तेरे कुटुंब के सभी लोग अग्नि में जलकर मर गए।” किंतु फिर भी राजा संवरण हिमालय के समान दृढ़ होकर अपने स्थान पर ही जमे रहे। उनके कानों में पुन: तीसरी बार कंठ-स्वर सुनाई पड़ा- “संवरण, तेरी प्रजा अकाल की अग्नि में जलकर भस्म हो रही है। तेरे नाम को सुनकर लोग थू-थू कर रहे हैं।” इस पर भी संवरण दृढतापूर्वक तप में लगे रहे। उनकी दृढ़ता पर सूर्य देव प्रसन्न हो उठे और उन्होंने प्रकट होकर कहा- “संवरण, मैं तुम्हारी दृढ़ता पर मुग्ध हूँ। बोलो, तुम्हें क्या चाहिए?”

तपती से विवाह
संवरण सूर्य देव को प्रणाम करते हुए बोले- “देव! मुझे आपकी पुत्री तपती को छोड़कर और कुछ नहीं चाहिए। कृपा करके मुझे तपती को देकर मेरे जीवन को कृतार्थ कीजिए।” भगवान सूर्य देव ने प्रसन्नता की मुद्रा में उत्तर दिया- “संवरण, मैं सब कुछ जानता हूँ। तपती भी तुमसे प्रेम करती है। आज से तपती तुम्हारी है।” सूर्य देव ने अपनी पुत्री तपती का संवरण के साथ विधिवत विवाह कर दिया। संवरण तपती को लेकर उसी पर्वत पर रहने लगे और पत्नी को प्राप्त करने के बाद राग-रंग में अपनी प्रजा को भी भूल गये।

राज्य में अकाल
विवाह के बाद संवरण भोग-विलास में डूब गये और दूसरी ओर उनके राज्य में भीषण अकाल पैदा हुआ। धरती सूख गई, कुएँ, तालाब और पेड़-पौधे भी सूख गए। प्रजा भूखों मरने लगी। लोग राज्य को छोड़कर दूसरे देशों में जाने लगे। किसी देश का राजा जब राग-रंग में डूब जाता है, तो उसकी प्रजा का यही हाल होता है। राजा संवरण का मंत्री बड़ा बुद्धिमान और उदार हृदय का था। वह संवरण का पता लगाने के लिए निकल पड़ा। वह घूमता-घामता उसी पर्वत पर आ पहुँचा, जिस पर संवरण तपती के साथ निवास करता था। संवरण के साथ तपती को देखकर बुद्धिमान मंत्री समझ गया कि उसका राजा स्त्री के सौंदर्य जाल में फंसा हुआ है। मंत्री ने बड़ी ही बुद्धिमानी के साथ काम किया। उसने संवरण को वासना के जाल से छुड़ाने के लिए अकाल की अग्नि में जलते हुए मनुष्यों के चित्र बनवाए। वह उन चित्रों को लेकर संवरण के सामने उपस्थित हुआ। उसने संवरण से कहा- “महाराज! मैं आपको चित्रों की एक पुस्तक भेंट करना चाहता हूँ।”
संवरण के मंत्री ने चित्रों की वह पुस्तक संवरण की ओर बढ़ा दी। संवरण पुस्तक के पृष्ठों को उलट-पलट कर देखने लगे। किसी पृष्ठ में मनुष्य पेड़ों की पत्तियाँ खा रहे थे, किसी में माताएँ अपने बच्चों को कुएँ में फेंक रही थीं। किसी पृष्ठ में भूखे मनुष्य जानवरों को कच्चा मांस खा रहे थे और किसी पृष्ठ में प्यासे मनुष्य हाथों में कीचड़ लेकर चाट रहे थे। संवरण चित्रों को देखकर गंभीरता के साथ बोला- “यह किस राजा के राज्य की प्रजा का दृश्य है?” मंत्री ने बहुत ही धीमे और प्रभावपूर्वक स्वर में उत्तर दिया- “उस राजा का नाम ‘संवरण’ है।” यह सुनकर संवरण चकित हो उठा। वह विस्मय भरी दृष्टि से मंत्री की ओर देखने लगा। मंत्री पुन: अपने ढंग से बोला- “मैं सच कह रहा हूँ महाराज! यह आपकी ही प्रजा का दृश्य है। प्रजा भूखों मर रही है। चारों ओर हाहाकार मचा है। राज्य में न अन्न है, न जल है। धरती की छाती फट गई है। महाराज, वृक्ष भी आपको पुकारते-पुकारते सूख गए हैं।”

कुरु का जन्म
मंत्री के मुख से अपने राज्य और प्रजा का यह हाल सुनकर संवरण का हृदय कांप उठा। वह उठकर खड़ा हो गया और बोला- “मेरी प्रजा का यह हाल है और मैं यहाँ मद में पड़ा हुआ हूँ। मुझे धिक्कार है। मंत्री जी! मैं आपका कृतज्ञ हूँ, आपने मुझे जगाकर बहुत अच्छा किया।” संवरण तपती के साथ अपनी राजधानी पहुँचा। उसके राजधानी में पहुँचते ही जोरों की वर्षा प्रारम्भ हो गई। सूखी हुई पृथ्वी हरियाली से ढक गई। अकाल दूर हो गया। प्रजा सुख और शांति के साथ जीवन व्यतीत करने लगी। वह संवरण को परमात्मा और तपती को देवी मानकर दोनों की पूजा करने लगी। कुछ समय पश्चात संवरण और तपती से एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम ‘कुरु’ रखा गया। कुरु भी अपने माता-पिता के समान ही प्रतापी और पुण्यात्मा थे। आगे चलकर उनके नाम से ‘कुरु वंश’ प्रारम्भ हुआ।

महाभारत से संबंधित सारी कथाएं- 

  1. सम्पूर्ण महाभारत हिंदी में, Complete Mahabharata In Hindi
  2. महाभारत की कथा: कुरुवंश की उत्पत्ति, Mahabharat Ki Suruat, कुरु वंश की उत्पत्ति, कुरू वंश की उत्पत्ति की क्या कथा है, Mahabharat Origin of Kuruvansh
  3. महर्षि वेदव्यास का जन्म, महाभारत ग्रंथ के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जन्म कथा, सत्यवती कथा, वेदव्यास के माता-पिता कौन हैं, महर्षि वेदव्यास का जन्म
  4. शांतनु और गंगा महाभारत – शांतनु और गंगा की प्रेम कहानी, शान्तनु और गंगा का विवाह, भीष्म का जन्म, भीष्म प्रतिज्ञा, Shantanu and Ganga Story in Hindi
  5. महाभारत कथा धृतराष्ट्र,पाण्डु तथा विदुर का जन्म- Mahabharat Katha Dhritarashtra, Pandu and Vidur, Pandu Mahabharat, Vidur Mahabharat, Dhritarashtra
  6. महाभारत की कथा, कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य,  गुरु द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, Mahabharat Kripacharya and Dronacharya, Kripacharya Mahabharat
  7. महाभारत कथा: पाण्डु का राज्य अभिषेक (Mahabharat Katha Pandu Ka Rajyabhishek)
  8. सूर्यपुत्र कर्ण का जन्म, कर्ण के जन्म की कथा, सूर्यपुत्र कर्ण महाभारत, कर्ण का जन्म और कुन्ती का विलाप, दानवीर कर्ण के जन्म की कथा, कुंती पुत्र कर्ण
  9. पांडवों का जन्म, पाँच पांडव – युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल तथा सहदेव, पांडवों के जन्म की कथा, पांडवों के माता- पिता ,Mahaabhaarat Katha Paandavon Ka Janm
  10. द्रौपदी का जन्म, द्रौपदी और धृष्टद्युम्न के जन्म की कथा, द्रौपदी का जन्म कैसे हुआ, द्रौपदी के माता-पिता कौन थे, द्रौपदी किसकी बेटी थी, Mahaabhaarat Katha
  11. कर्ण को श्राप की कथा, परशुराम ने कर्ण को श्राप क्‍यों दिया, Parashuraam Ne Karn Ko Shraap K‍yon Diya, Why Did Parashurama Curse Karna
  12. शौर्य वीर एकलव्य की कथा, एकलव्य की गुरुभक्ति, एकलव्य की गुरु दक्षिणा, द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा क्यों मांगा, एकलव्य महाभारत, Ekalavya Ki Gurubhakti
  13. कर्ण दुर्योधन मित्रता, कर्ण-दुर्योधन के मित्रता की कथा, रंगभूमि में कर्ण और अर्जुन, Karna Duryodhan Ke Mitrata Ki Katha, Duryodhana and Karna Friendship Story
  14. पाण्डवों की तीर्थयात्रा, पांडवों की तीर्थ यात्रा, पांडवों का तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान, Mahabharat Katha in Hindi, Pandavon Ki Tirth Yatra
  15. महाभारत लाक्षागृह षड्यंत्र, लाक्षाग्रह षड्यंत्र क्या था,लाक्षाग्रह षड्यंत्र, लाक्षागृह, पांडव लाक्षागृह में कैसे बचे, लाक्षागृह की घटना, Lakshagriha Shadyantra Kya Hai, Lakshagriha
  16. द्रौपदी स्वयंवर, महाभारत में द्रोपदी का स्वयंवर, मत्स्य भेदन और द्रौपदी स्वयंवर,  द्रौपदी स्वयंवर में कर्ण क्यों नहीं ले सके भाग, Mahabharat Draupadi Swayamvar
  17. पाण्डव-द्रौपदी विवाह, द्रौपदी का विवाह पांडव से कैसे हुआ? द्रौपदी- पांडव विवाह का रहस्य , Mahabharat Draupadi, Mahaabhaarat Katha Pandav Draupadi Vivah
  18. इन्द्रप्रस्थ की स्थापना, खाण्डव वन कैसे बना इन्द्रप्रस्थ, इन्द्रप्रस्थ का इतिहास, इन्द्रप्रस्थ हिस्ट्री, Establishment of Indraprastha, Indraprastha History in Hindi
  19. इन्द्रप्रस्थ की स्थापना, Mahabharata Katha in Hindi Establishment of Indraprastha
  20. कौरवों का कपट, युधिष्ठिर को द्यूत-क्रीड़ा का आमंत्रण,  द्यूत-क्रीड़ा में मामा शकुनि की चाल, Mahabharata Katha: Kauravon Ka Kapat, Dyoot-Kreeda
  21. द्रौपदी चीरहरण महाभारत, द्रौपदी वस्त्र हरण, द्रौपदी का चीरहरण क्यों हुआ, द्रौपदी वस्त्र हरण, द्रोपदी चीर हरण, Draupadi Cheer Haran Mahabharat
  22. यक्ष-युधिष्ठिर संवाद, यक्ष-युधिष्ठिर सवाल- जवाब, यक्ष प्रश्न, महाभारत कथा, Yaksha Prashna, Yaksh Yyudhishthir Samvad in Hindi, Yaksha Prashna
  23. अर्जुन को दिव्यास्त्रों की प्राप्ति, अर्जुन को दिव्यास्त्र प्राप्ति, अर्जुन दिव्यास्त्र, अर्जुन के दिव्यास्त्र, Mahabharat Katha in Hindi, Divyastron Ki Prapti
  24. दुर्योधन की रक्षा, युधिष्ठिर द्वारा दुर्योधन की रक्षा, Mahabharat Katha in Hindi Duryodhana Ki Raksha, Mahabharat Yudhisthir, Duryodhana Yudhishthira
  25. द्रौपदी हरण, जयद्रथ ने क्यों किया द्रौपदी का हरण, जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण कैसे किया, Mahabharat Katha: Draupadi Haran, Jayadrath Ne Kyon Kiya Draupadi Ka Haran
  26. जयद्रथ की दुर्गति, भीम द्वारा जयद्रथ की दुर्गति, Mahabharat Katha in Hindi Jaidrath Ki Durgati, Bheem Ke Dwara Jayadrath Ki Durgati
  27. पांडवों का अज्ञातवास, पांडवों का अज्ञातवास क्यों हुआ, पांडवों का अज्ञातवास कितने वर्ष का था, पांडवों का वनवास, महाभारत पांडवों का अज्ञातवास, Mahabharat Katha
  28. पाण्डवों का राज्य, Mahabharat Katha in Hindi Pandavon Ka Rajya
  29. पाण्डवों की विश्वविजय, Pandavo Ki Vishwavijay
  30. कीचक वध, Kichak Vadh, कीचक वध की कथा, विराट कीचक वध, महाभारत कीचक वध, Keechak Vadh,  कीचक वध महाभारत, Kichak Ka Vadh
  31. विराट नगर पर कौरवों का आक्रमण, विराट नगर पर आक्रमण, कौरव अटैक मत्स्य देश, विराट नगर पर आक्रमण, Viraat Nagar Par Kauravon Ka Aakraman
  32. शांतिदूत श्रीकृष्ण, शांति दूत श्रीकृष्ण, भगवान श्री कृष्ण का शांति प्रस्ताव, क्यूँ भगवान् श्री कृष्णा बने शांतिदूत, Mahabharat Katha in Hindi, Shanti Doot Shri Krishna
  33. महाभारत युद्ध का आरम्भ, महाभारत युद्ध के नियम, कौरवों की ओर से युद्ध करने वाले महारथी, पाण्डवों की ओर से लड़ने वाले योद्धा, महा युद्ध का आरंभ महाभारत
  34. भीष्म-अभिमन्यु वध, भीष्म के साथ अभिमन्यु का युद्ध, अभिमन्यु और भीष्म के बीच युद्ध, अभिमन्यु युद्ध, अभिमन्यु की मृत्यु, अभिमन्यु दुर्योधन युद्ध, भीष्म पितामह वध
  35. द्रौपदी ने भीष्म पितामह से पूछा कि जब मेरा चीर हरण हो रहा था, तब आप चुप क्यों थे?
  36. जयद्रथ घटोत्कच तथा गुरु द्रोण का वध, जयद्रथ घटोत्कच और गुरु द्रोण के वध की कथा, आचार्य द्रोण वध कथा, दुर्योधन का वध, गुरु द्रोणाचार्य युद्ध महाभारत
  37. कर्ण और अर्जुन का संग्राम और कर्ण वध, कर्ण और अर्जुन का युद्ध, कर्ण का वध, कर्ण और अर्जुन का संग्राम, करण और अर्जुन का अंतिम युद्ध, Karan Aur Arjun Ka Yudh
  38. दुर्योधन वध, भीम और दुर्योधन युद्ध, दुर्योधन का वध, भीम और दुर्योधन का गदा युद्ध, भीमसेन और दुर्योधन का गदा युद्ध, भीम और दुर्योधन का संग्राम
  39. महाभारतयुद्ध की समाप्ति, महाभारत युद्ध की समाप्ति, महाभारत युद्ध के बाद की कथा, Mahabharat Yudh Ki Samapti, Mahabharat Yudh Story in Hindi
  40. परीक्षित जन्म, परीक्षित के जन्म की कथा, राजा परिक्षित का जन्म कैसे हुआ, परीक्षित की कथा, Mahabharat Katha in Hindi, Pareekshit Ke Janm Ki Katha
  41. यादव कुल, यदुकुल का संहार, यादव कुल का अंत, यदुवंश का नाश, यदुकुल का विनाश, यदुवंशियों का नाश, यदुवंश का इतिहास, Yadukul Ka Nash Kaise Hua
  42. पाण्डवों का स्वर्गगमन, पाण्डवों का स्वर्ग गमन, पांडवों का स्वर्गारोहण, पाण्डवों का हिमालय गमन, पांडवों के स्वर्ग जाने की कथा, Pandvas Go to Swarg