Ekta Main Bal

एकता में बल कबूतर की कहानी, कबूतर और बहेलिया की कहानी हिंदी में, Kabootar Aur Baheliya Ki Kahani Hindi Me, Kabootar Aur Chooha Kee Kahaanee, एकता में बल कबूतर की कहानी, शिकारी और कबूतर की कहानी हिंदी में, एकता में बल कहानी इन हिंदी in Short, कबूतर और चूहा की कहानी, एकता में बल है लघु कथा, एकता में बल लघु कथा, कबूतर और चूहे की कहानी, कबूतरों को धरती पर क्या दिखाई पड़ा? उनकी मदद किसने की?

एकता में बल कबूतर की कहानी, कबूतर और बहेलिया की कहानी हिंदी में, Kabootar Aur Baheliya Ki Kahani Hindi Me, Kabootar Aur Chooha Kee Kahaanee, एकता में बल कबूतर की कहानी, शिकारी और कबूतर की कहानी हिंदी में, एकता में बल कहानी इन हिंदी in Short, कबूतर और चूहा की कहानी, एकता में बल है लघु कथा, एकता में बल लघु कथा, कबूतर और चूहे की कहानी, कबूतरों को धरती पर क्या दिखाई पड़ा? उनकी मदद किसने की?

एकता में बल कबूतर की कहानी, कबूतर और बहेलिया की कहानी हिंदी में
एक समय की बात हैं कि कबूतरों का एक दल आसमान में भोजन की तलाश में उड़ता हुआ जा रहा था। गलती से वह दल भटककर ऐसे प्रदेश के ऊपर से गुजरा, जहां भयंकर अकाल पडा था। कबूतरों का सरदार चिंतित था। कबूतरों के शरीर की शक्ति समाप्त होती जा रही थी। शीघ्र ही कुछ दाना मिलना जरुरी था। दल का युवा कबूतर सबसे नीचे उड रहा था। भोजन नजर आने पर उसे ही बाकी दल को सुचित करना था। बहुत समय उड़ने के बाद कहीं वह सूखाग्रस्त क्षेत्र से बाहर आया। नीचे हरियाली नजर आने लगी तो भोजन मिलने की उम्मीद बनी। युवा कबूतर और नीचे उडान भरने लगा। तभी उसे नीचे खेत में बहुत सारा अन्न बिखरा नजर आया “चाचा, नीचे एक खेत में बहुत सारा दाना बिखरा पडा हैं। हम सबका पेट भर जाएगा।’

सरदार ने सूचना पाते ही कबूतरों को नीचे उतरकर खेत में बिखरा दाना चुनने का आदेश दिया। सारा दल नीचे उतरा और दाना चुनने लगा। वास्तव में वह दाना पक्षी पकड़ने वाले एक बहलिए ने बिखेर रखा था। ऊपर पेड़ पर तना था उसका जाल। जैसे ही कबूतर दल दाना चुगने लगा, जाल उन पर आ गिरा। सारे कबूतर फंस गए। कबूतरों के सरदार ने माथा पीटा “ओह! यह तो हमें फंसाने के लिए फैलाया गया जाल था। भूख ने मेरी अक्ल पर पर्दा डाल दिया था। मुझे सोचना चाहिए था कि इतना अन्न बिखरा होने का कोई मतलब हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिडिया चुग गई खेत?” एक कबूतर रोने लगा “हम सब मारे जाएंगे।”

बाकी कबूतर तो हिम्मत हार बैठे थे, पर सरदार गहरी सोच में डूबा था। एकाएक उसने कहा “सुनो, जाल मजबूत हैं यह ठीक हैं, पर इसमें इतनी भी शक्ति नहीं कि एकता की शक्ति को हरा सके। हम अपनी सारी शक्ति को जोडे तो मौत के मुंह में जाने से बच सकते हैं।” युवा कबूतर फडफडाया “चाचा! साफ-साफ बताओ तुम क्या कहना चाहते हो। जाल ने हमें तोड़ रखा हैं, शक्ति कैसे जोडे?” सरदार बोला “तुम सब चोंच से जाल को पकड़ो, फिर जब मैं फुर्र कहूं तो एक साथ जोर लगाकर उडना।” सबने ऐसा ही किया। तभी जाल बिछाने वाला बहेलियां आता नजर आया। जाल में कबूतर को फंसा देख उसकी आंखें चमकी। हाथ में पकडा डंडा उसने मजबूती से पकडा व जाल की ओर दौडा। बहेलिया जाल से कुछ ही दूर था कि कबूतरों का सरदार बोला “फुर्रर्रर्र!”

सारे कबूतर एक साथ जोर लगाकर उडे तो पूरा जाल हवा में ऊपर उठा और सारे कबूतर जाल को लेकर ही उड़ने लगे। कबूतरों को जाल सहित उडते देखकर बहेलिया अवाक रह गया। कुछ संभला तो जाल के पीछे दौड़ने लगा। कबूतर सरदार ने बहेलिए को नीचे जाल के पीछे दौडते पाया तो उसका इरादा समझ गया। सरदार भी जानता था कि अधिक देर तक कबूतर दल के लिए जाल सहित उडते रहना संभव न होगा। पर सरदार के पास इसका उपाय था। निकट ही एक पहाडी पर बिल बनाकर उसका एक चूहा मित्र रहता था। सरदार ने कबूतरों को तेजी से उस पहाडी की ओर उडने का आदेश दिया। पहाडी पर पहुंचते ही सरदार का संकेत पाकर जाल समेत कबूतर चूहे के बिल के निकट उतरे।

सरदार ने मित्र चूहे को आवाज दी। सरदार ने संक्षेप में चूहे को सारी घटना बताई और जाल काटकर उन्हें आजाद करने के लिए कहा। कुछ ही देर में चूहे ने वह जाल काट दिया। सरदार ने अपने मित्र चूहे को धन्यवाद दिया और सारा कबूतर दल आकाश की ओर आजादी की उडान भरने लगा।
कहानी की शिक्षा – एकता में बल होता है, अगर एकता के साथ काम करें तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़े –

हिंदी कहानी प्यासा कौआ, Thirsty Crow Story in Hindi, Kauwa Ki Kahani, Pyasa Kauwa Ki Kahani, Pyasa Kauwa Story in Hindi, Crow Story in Hindi, प्यासा कौवा

हिंदी कहानी एकता का बल, एकता में बल कहानी, Ekta Mein Bal Hai, Ekta Mein Bal, Ekta Me Bal Story in Hindi, एकता में बल कहानी हिंदी में लिखी हुई, एकता में बल

हिंदी कहानी राजा और मकड़ी, Hindi Kids Story the King and Spider, राजा और मकड़ी कहानी लेखन, एक राजा लढाई में हारना, Raja Aur Makdi Ki Kahani

हिंदी कहानी लकड़हारा और एंजेल, लकड़हारे की कहानी, लकड़हारा की कहानी, Lakadhare Ki Kahani, Lakadhara Ki Kahani, Lakkad Hare Ki Kahani

जिंकोविट टैबलेट, Zincovit Tablet Uses in Hindi, ज़िन्कोविट सिरप, Zincovit Syrup Uses in Hindi, जिंकोविट टैबलेट के फायदे

आंख क्यों फड़कती है, आंख का फड़कना कैसे रोके, आंख का फड़कना शुभ होता है या अशुभ, Left Eye Fadakna, Dayi Aankh Phadakna for Female in Hindi

मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट, वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट, बाबा रामदेव वेट लॉस डाइट चार्ट इन हिंदी, वेट लॉस डाइट चार्ट

ज्यादा नींद आने के कारण और उपाय, Jyada Nind Kyon Aati Hai, Jyada Neend Aane Ka Karan, ज्यादा नींद आने की वजह, Jyada Neend Aane Ka Reason

बच्चों के नये नाम की लिस्ट , बेबी नाम लिस्ट, बच्चों के नाम की लिस्ट, हिंदी नाम लिस्ट, बच्चों के प्रभावशाली नाम , हिन्दू बेबी नाम, हिन्दू नाम लिस्ट, नई लेटेस्ट नाम