सुहागरात का वचन, Suhagrat Ka Vachan, पत्नी ने सुहागरात की सेज पर पति से मांगा ये पहला जरूरी वचन, Suhagrat Ke Din Pati Se Maanga Khas Gift,  Suhagrat Story

सुहागरात का वचन, Suhagrat Ka Vachan, पत्नी ने सुहागरात की सेज पर पति से मांगा ये पहला जरूरी वचन, Suhagrat Ke Din Pati Se Maanga Khas Gift,  Suhagrat Story

सुहागरात का वचन, Suhagrat Ka Vachan
शादी की पहली रात जब पति अपनी पत्नी को कोई उपहार देना चाहता है तो आमतौर पर पत्नियां गहने, कपड़े या कोई वस्तु मांगती हैं। लेकिन, औरैया की सुमन देवी ने पति से वो वचन मांगा जो उसके लिए सबसे जरूरी था। दरअसल, सुमन की कहानी ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ की अभिनेत्री से किसी भी मायने में कम नहीं है।

इटावा की रहने वाली सुमन जब शादी कर औरैया पहुंची तो यहां सबसे बड़ी कमी शौचालय की लगी। उन्होंने पति से पहला वचन शौचालय बनवाने का लिया। उनकी जिद पर पति ने शौचालय बनवा दिया, जिससे सुमन का हौंसला बढ़ा।
यही नहीं अब वह गांव के लोगों के साथ शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। अब तक वह 60 गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनवा चुकी हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली और लखनऊ में सम्मानित भी किया गया है।

समाज शास्त्र से एमए हैं सुमन
इटावा शहर के निवासी इनकम टैक्स अधिकारी आर.बी. तिवारी की बेटी सुमन चतुर्वेदी समाज शास्त्र से एम.ए. हैं। इनका विवाह साल 2000 में औरैया जिले के अछल्दा ब्लॉक के गांव औतों निवासी अशोक कुमार के साथ हुआ था। वह ससुराल आईं तो यहां शौचालय नहीं था। सुहागरात में पति ने उनकी फरमाइश पूछी। इस पर सुमन ने शौचालय बनवाने का वचन लिया। पति ने अगले दिन ही शौचालय बनवाना शुरू कर दिया।

इससे सुमन का हौंसला बढ़ा। उन्होंने पूरे गांव में शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना शुरू किया। पास-पड़ोस की महिलाओं से बात की। महिलाओं ने उनकी बात मान ली और अपने पतियों से शौचालय बनवाने का वचन लेने लगीं। बस, यहीं से यह कारवां आगे बढ़ा।
जब यह बात प्रशासन को पता चली तो अधिकारियों ने सुमन की नजीर दूसरे गांवों में देनी शुरू की। इससे उनका हौंसला और बढ़ा। अब वह कुछ महिलाओं तथा बच्चों की टोली लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक कर रही हैं।

दुल्हन के लिए खुले में शौच जाना शर्मिंदगी भरा
सुमन बताती हैं कि ससुराल में शौच के लिए खेत में जाना दुल्हन के लिए सबसे शर्मिंदगी भरा होता है। मायके में शुरू से ही शौचालय प्रयोग करती रहीं। ससुराल आईं तो यह कष्ट भोगा। इसी वजह से ससुराल में पहला काम शौचालय बनवाया। वह बताती हैं कि तीन अगस्त 2016 में पहली बार ओडीएफ मिशन से जुड़ीं। उनके परिवार में सास, ससुर, पति, देवर, देवरानी व उनकी दो बेटियां हैं। पहले सबने मना किया, लेकिन बाद में सब उनके साथ हो लिए।

शुरू में सुमन पर हंसते थे लोग
सुमन जब इस अभियान से जुड़ीं तो लोग उन पर हंसते थे। उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। इस पर वह सुबह उठती और देखती कौन खुले में शौच जा रहा है। इसके बाद वह उनके नाम दीवार पर लिख देतीं। शुरू में झगड़े भी हुए और फिर लोग शर्म के कारण शौचालय बनवाने को तैयार होने लगे। इसके बाद युवाओं की टोली सुमन के साथ हो चली। सुमन जिले की 60 पंचायतों में जागरूकता अभियान चला चुकी है।
दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया गया था, जिसमें औरैया जिले से सुमन का नाम भी था। इसी तरह लखनऊ में स्वच्छता मिशन में महत्वपूरर्ण भूमिका निभाने के लिए भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सास-ससुर को बहू पर गर्व
स्वच्छताग्रही सुमन चतुर्वेदी का कहना है कि ग्रामीण स्वच्छता मिशन से जुड़ने के बाद उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। परिवार के साथ-साथ डीपीआरओ कार्यालय के लोगों का भरपूर सहयोग है। मार्च 2018 तक जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना उनका लक्ष्य है। सुमन के इस अभियान में उनके पति, देवर तथा देवरानी भी जुड़ गए हैं। वहीं ससुर कमलेश चतुर्वेदी तथा सास उमा का कहना है कि उन्हें अपनी बहू पर गर्व पर है।

ये आर्टिकल भी पढ़े – 

  1. रेड लाइट एरिया, Red Light Area, चंद पैसों के लिए ये महिला रोज बनती है दुल्हन और होती है सुहागरात, Suhagrat Real Story, Real Suhagrat
  2. रेड लाइट एरिया, Red Light Area In Hindi, ब्लू फिल्म, Blue Film, पॉर्न को ‘ब्लू फिल्म’ और वेश्याओं के अड्डों को ‘रेड लाइट’ एरिया क्यों कहा जाता है
  3. पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है, ब्लू फिल्म, नीले Filmen, ब्लू फिल्म इन हिंदी, नीले फिल्में, ब्लू फिल्म किसे कहते हैं, ब्लू फिल्में, नीले रंग की फिल्म
  4. स्मार्टफोन और सेक्स, स्मार्टफोन सेक्स लाइफ का दुश्मन है युवा हो रहे सबसे ज्यादा प्रभावित, Phone Hai Sex Life Ka Dushman, Smartphone And Sex
  5. सुहागरात, Nayi Nayi Suhagrat, सुहागरात पर पत्नी ने शर्म नहीं दिखाई तो पति ने बेवकूफ़ी की हर हद पार कर दी, पति पत्नी की सुहागरात, Pati Patni Ki Suhagraat
  6. सुहागरात, दुल्हन के साथ सुहागरात, Dulhe Ki Suhagrat, Dulhan Ki Suhagrat, अप्राकृतिक संबंध बनाए, सुहागरात के दिन दूल्हे ने ली ताकत की दवाएं
  7. सुहागरात का वचन, Suhagrat Ka Vachan, पत्नी ने सुहागरात की सेज पर पति से मांगा ये पहला जरूरी वचन, Suhagrat Ke Din Pati Se Maanga Khas Gift
  8. पति अपनी पत्नी से करता था बेइंतहा प्यार और फिर, Pati Apni Patni Se Karta Tha Beintaha Pyaar Aur Phir, पति के बेइंतहा प्यार से परेशान पत्नी ने कोर्ट से मांगा तलाक
  9. सुहागरात की लव स्टोरी, सुहागरात स्टोरी, सेक्सी लव स्टोरी, सेक्सी लव स्टोरी हिंदी में, पति पत्नी की सुहागरात की कहानी, Pati Patni Ki Suhagrat Ki Kahani
  10. सुहागरात का वक्त, नई दुल्हन की सुहागरात, शादी और सुहागरात, नयी दुल्हन ने क्यों कहा था अगले महीने खुलेगा व्रत तब होगी सुहागरात, Nai Naveli Dulhan Ki Suhagrat
  11. सुहागरात के पहले सास ने किया वर्जिनिटी टेस्ट, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, Suhagrat Story, सुहागरात कहानी, Suhagrat Ki Kahani, Suhagrat Story In Hindi
  12. सुहागरात का Video बना डाला पति ने, दुल्‍हन ने किया ऐसा काम, Hudband Made Suhagrat Video To Blackmail Wife, सुहागरात की वीडियो, सुहागरात का वीडियो