saamved

सामवेद क्या है, सामवेद में कितने मंत्र है, सामवेद संहिता, सामवेद पाठ, सामवेद का महत्व, सामवेद के प्रमुख तथ्य, Samaveda In Hindi, Sama Veda Mantras, Samaveda Ka Mahtva

सामवेद क्या है, सामवेद में कितने मंत्र है, सामवेद संहिता, सामवेद पाठ, सामवेद का महत्व, सामवेद के प्रमुख तथ्य, Samaveda In Hindi, Sama Veda Mantras, Samaveda Ka Mahtva

सामवेद का अर्थ
सामवेद हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध चार वेदों में से एक है.‘साम‘ शब्द का अर्थ है ‘गान‘. सामवेद में संकलित मंत्रों को देवताओं की स्तुति के समय गाया जाता था. सामवेद में कुल 1875 ऋचायें हैं. जिनमें 75 से अतिरिक्त शेष ऋग्वेद से ली गयी हैं. इन ऋचाओं का गान सोमयज्ञ के समय ‘उदगाता‘ करते थे. सामदेव की तीन महत्त्वपूर्ण शाखायें हैं- कौथुमीय, जैमिनीय एवं राणायनीय.
देवता विषयक विवेचन की दृष्ठि से सामवेद का प्रमुख देवता ‘सविता‘ या ‘सूर्य‘ है, इसमें मुख्यतः सूर्य की स्तुति के मंत्र हैं किन्तु इंद्र सोम का भी इसमें पर्याप्त वर्णन है. भारतीय संगीत के इतिहास के क्षेत्र में सामवेद का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. इसे भारतीय संगीत का मूल कहा जा सकता है. सामवेद का प्रथम द्रष्टा वेदव्यास के शिष्य जैमिनि को माना जाता है.
सामवेद गीत-संगीत प्रधान है. प्राचीन आर्यों द्वारा साम-गान किया जाता था. सामवेद चारों वेदों में आकार की दृष्टि से सबसे छोटा है और इसके 1875 मन्त्रों में से 69 को छोड़ कर सभी ऋगवेद के हैं. केवल 17 मन्त्र अथर्ववेद और यजुर्वेद के पाये जाते हैं. फ़िर भी इसकी प्रतिष्ठा सर्वाधिक है, जिसका एक कारण गीता में कृष्ण द्वारा वेदानां सामवेदोऽस्मि कहना भी है.
सामवेद यद्यपि छोटा है परन्तु एक तरह से यह सभी वेदों का सार रूप है और सभी वेदों के चुने हुए अंश इसमें शामिल किये गये है. सामवेद संहिता में जो 1875 मन्त्र हैं, उनमें से 1504 मन्त्र ऋग्वेद के ही हैं. सामवेद संहिता के दो भाग हैं, आर्चिक और गान. पुराणों में जो विवरण मिलता है उससे सामवेद की एक सहस्त्र शाखाओं के होने की जानकारी मिलती है. वर्तमान में प्रपंच ह्रदय, दिव्यावदान, चरणव्युह तथा जैमिनि गृहसूत्र को देखने पर 13 शाखाओं का पता चलता है. इन तेरह में से तीन आचार्यों की शाखाएँ मिलती हैं- (1) कौमुथीरयी, (2) राणायनीय और (3) जैमिनीय. इसका अध्य्यन करने बाले पंडित पंचविश या उद्गाता कहलाते है.

सामवेद का महत्व
सामवेद का महत्व इसी से पता चलता है कि गीता में कहा गया है कि -वेदानां सामवेदोऽस्मि. महाभारत में गीता के अतिरिक्त अनुशासन पर्व में भी सामवेद की महत्ता को दर्शाया गया है- सामवेदश्च वेदानां यजुषां शतरुद्रीयम्. अग्नि पुराण के अनुसार सामवेद के विभिन्न मंत्रों के विधिवत जप आदि से रोग व्याधियों से मुक्त हुआ जा सकता है एवं बचा जा सकता है, तथा कामनाओं की सिद्धि हो सकती है. सामवेद ज्ञानयोग, कर्मयोग और भक्तियोग की त्रिवेणी है. ऋषियों ने विशिष्ट मंत्रों का संकलन करके गायन की पद्धति विकसित की. अधुनिक विद्वान् भी इस तथ्य को स्वीकार करने लगे हैं कि समस्त स्वर, ताल, लय, छंद, गति, मन्त्र, स्वर-चिकित्सा, राग नृत्य मुद्रा, भाव आदि सामवेद से ही निकले हैं.

सामवेद का नामकरण
सामवेद को उदगीथों का रस कहा गया है, छान्दोग्य उपनिषद में. अथर्ववेद के चौदहवें कांड, ऐतरेय ब्राह्मण (8-27) और बृहदारण्यक उपनिषद (जो शुक्ल यजुर्वेद का उपनिषद् है, 6.4.27), में सामवेद और ऋग्वेद को पति-पत्नी के जोड़े के रूप में दिखाया गया है –
अमो अहम अस्मि सात्वम् सामहमस्मि ऋक त्वम् , द्यौरहंपृथ्वीत्वं, ताविह संभवाह प्रजयामावहै. अर्थात (अमो अहम अस्मि सात्वम् ) मैं -पति – अम हूं, सा तुम हो, (द्यौरहंपृथ्वीत्वं) मैं द्यौ (द्युलोक) हूं तुम पृथ्वी हो. (ताविह संभवाह प्रजयामावहै) हम साथ बढ़े और प्रजावाले हों. .
जिस प्रकार से ऋग्वेद के मंत्रों को ऋचा कहते हैं और यजुर्वेद के मंत्रों को यजूँषि कहते हैं उसी प्रकार सामवेद के मंत्रों को सामानि कहते हैं. ऋगवेद में साम या सामानि का वर्णन 21 स्थलों पर आता है (जैसे 5.44.14, 1.62.2, 2.23.17, 9.97.22).
सामवेद का विषय
सामवेद में ऐसे मन्त्र मिलते हैं जिनसे यह प्रमाणित होता है कि वैदिक ऋषियों को एसे वैज्ञानिक सत्यों का ज्ञान था जिनकी जानकारी आधुनिक वैज्ञानिकों को सहस्त्राब्दियों बाद प्राप्त हो सकी है. उदाहरणतः- इन्द्र ने पृथ्वी को घुमाते हुए रखा है. चन्द्र के मंडल में सूर्य की किरणे विलीन हो कर उसे प्रकाशित करती हैं. साम मन्त्र क्रमांक 27 का भाषार्थ है- यह अग्नि द्यूलोक से पृथ्वी तक संव्याप्त जीवों तक का पालन कर्ता है. यह जल को रूप एवं गति देने में समर्थ है.

सामवेद के विषय में प्रमुख तथ्य

  • सामवेद से तात्पर्य है कि वह ग्रन्थ जिसके मन्त्र गाये जा सकते हैं और जो संगीतमय हों.
  • यज्ञ, अनुष्ठान और हवन के समय ये मन्त्र गाये जाते हैं. इसमें यज्ञानुष्ठान के उद्गातृवर्ग के उपयोगी मन्त्रों का संकलन है.
  • इसका नाम सामवेद इसलिये पड़ा है कि इसमें गायन-पद्धति के निश्चित मन्त्र ही हैं.
  • इसके अधिकांश मन्त्र ॠग्वेद में उपलब्ध होते हैं, कुछ मन्त्र स्वतन्त्र भी हैं. सामवेद में मूल रूप से 75 मन्त्र हैं और शेष ॠग्वेद से लिये गये हैं.
  • वेद के उद्गाता, गायन करने वाले जो कि सामग (साम गान करने वाले) कहलाते थे. उन्होंने वेदगान में केवल तीन स्वरों के प्रयोग का उल्लेख किया है जो उदात्त, अनुदात्त तथा स्वरित कहलाते हैं.
  • सामगान व्यावहारिक संगीत था. उसका विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं हैं.
  • वैदिक काल में बहुविध वाद्य यंत्रों का उल्लेख मिलता है जिनमें से तंतु वाद्यों में कन्नड़ वीणा, कर्करी और वीणा, घन वाद्य यंत्र के अंतर्गत दुंदुभि, आडंबर, वनस्पति तथा सुषिर यंत्र के अंतर्गतः तुरभ, नादी तथा
    बंकुरा आदि यंत्र विशेष उल्लेखनीय हैं.

संगीत स्वर
नारदीय शिक्षा ग्रंथ में सामवेद की गायन पद्धति का वर्णन मिलता है, जिसको आधुनिक हिन्दुस्तानी और कर्नाटक संगीत में स्वरों के क्रम में सा-रे-गा-मा-पा-धा-नि-सा के नाम से जाना जाता है.
षडज् – सा
ऋषभ – रे
गांधार – गा
मध्यम – म
पंचम – प
धैवत – ध
निषाद – नि
परंपरा
शाखा – वेदों में सामवेद की सबसे अधिक शाखाएँ मिलती हैं – 1001 शाखाएँ. शाखाओं में मंत्रों के अलग व्याखान, गाने के तरीके और मंत्रों के क्रम हैं. जहाँ भारतीय विद्वान इसे एक ही वेदराशि का अंश मानते हैं, कई पश्चिमी वेद-अनुसंधानी इसे बाद में लिखा गया ग्रंथ समझते हैं. लेकिन सामवेद या सामगान का विवरण ऋग्वेद में भी मिलता है – जिसे हिन्दू परंपरा में प्रथमवेद और पश्चिमी जगत प्राचीनतम वेद मानता है. ऋग्वेद में कोई 31 जगहों पर सामगान या साम की चर्चा हुई है – वैरूपं, बृहतं, गौरवीति, रेवतं, अर्के इत्यादि नामों से. यजुर्वेद में सामगान को रथंतरं, बृहतं आदि नामों से जाना गया है. इसके अतिरिक्त ऐतरेय ब्राह्मण में भी बृहत्, रथंतरं, वैरूपं, वैराजं आदि की चर्चा है.
ब्राह्मण ग्रंथ
जैसा कि इसकी 1001 शाखाएँ थी इतने ही ब्राह्मण ग्रंथ भी होने चाहिएँ, पर लगभग 10 ही उपलब्ध हैं – तांड्य. षटविँश इत्यादि. छान्दोग्य उपनिषद इसी वेद का उपनिषद है – जो सबसे बड़ा उपनिषत् भी कहाता है.

ये भी पढ़े –

  1. वेद क्या है? वेद के रचयिता कौन हैं?, वेदों का इतिहास, वेद में कुल मंत्र, वेदों की संख्या, वेदों का महत्व, वेद के अंग, वेद की शाखाएं.
  2. विश्व का सबसे प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेद, ऋग्वेद का सार, ऋग्वेद किसे कहते हैं, ऋग्वेद का अर्थ/ परिभाषा, ऋग्वेद इन हिंदी, ऋग्वेद में कितने मंत्र हैं.
  3. यजुर्वेद का अर्थ, यजुर्वेद के बारे में, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, यजुर्वेद के भाग, यजुर्वेद की संप्रदाय, यजुर्वेद की शाखाएं.
  4. सामवेद क्या है, सामवेद में कितने मंत्र है, सामवेद संहिता, सामवेद पाठ, सामवेद का महत्व, सामवेद के प्रमुख तथ्य, Samaveda In Hindi.
  5. अथर्ववेद का सार, अथर्ववेद के बारे में, अथर्ववेद की विशेषताएं, अथर्वसंहिता की शाखाएँ, Atharvaveda, Atharvaveda In Hindi, Atharvaveda Book.
  6. गुरुवार बृहस्पतिवार वीरवार व्रत विधि, वीरवार की व्रत कथा आरती, गुरुवार व्रत कथा आरती, गुरुवार का उद्यापन .
  7. अथर्ववेद का सार, अथर्ववेद के बारे में, अथर्ववेद की विशेषताएं, अथर्वसंहिता की शाखाएँ, Atharvaveda.
  8. दशहरे की कहानी, दशहरा क्यों मनाया जाता है, Dussehra Ki Kahani In Hindi, Dussehra Kyo Manaya Jata Hai.
  9. माता पार्वती की पूजा विधि आरती जन्म कथा, Mata Parvati Puja Vidhi Aarti Janm Katha, माता पार्वती की पूजन सामग्री.
  10. बुधवार व्रत विधि विधान, बुधवार का व्रत कैसे किया जाता है, बुधवार व्रत कथा आरती, बुधवार व्रत उद्यापन विधि.
  11. संपूर्ण रामायण कथा बालकाण्ड : राम का जन्म , भगवान राम का जन्म कब हुआ , श्री राम जी का जन्म कब हुआ था.
  12. सपने में सोना देखना, Sapne Me Sona Dekhna, सपने में गोल्ड देखना, सपने में सोना देखना का अर्थ.