पाण्डवों की विश्वविजय, Pandavo Ki Vishwavijay
पाण्डवों की विश्वविजय
विदुर के विरोध करने पर भी धृतराष्ट्र ने उसी को इन्द्रप्रस्थ जाकर युधिष्ठिर को आमन्त्रित करने के लिए कहा, साथ ही यह भी कहा कि वह पांडवों को उनकी योजना के विषय में कुछ न बताये। विदुर उनका संदेश लेकर पांडवों को आमन्त्रित कर आये। पांडवों के हस्तिनापुर में पहुंचने पर विदुर ने उनको एकांत में संपूर्ण योजना से अवगत कर दिया तथापि युधिष्ठिर ने चुनौती स्वीकार कर ली तथा द्यूतक्रीड़ा में वे व्यक्तिगत समस्त दाव हारने के बाद भाइयों को, स्वयं अपने को तथा अंत में द्रौपदी को भी हार बैठे। विदुर ने कहा कि अपने-अपको दांव पर हारने के बाद युधिष्ठिर द्रौपदी को दांव पर लगाने के अधिकारी नहीं रह जाते, किंतु धृतराष्ट्र ने प्रतिकामी नामक सेवक को द्रौपदी को वहां ले आने के लिए भेजा। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
द्रौपदी ने उससे यही प्रश्न किया कि धर्मपुत्र ने पहले कौन सा दांव हारा है- स्वयं अपना अथवा द्रौपदी का। दुर्योंधन ने क्रुद्ध होकर दुशासन (भाई) से कहा कि वह द्रौपदी को सभाभवन में लेकर आये। युधिष्ठिर ने गुप्त रूप से एक विश्वस्त सेवक को द्रौपदी के पास भेजा कि यद्यपि वह रजस्वला है तथा एक वस्त्र में है, वह वैसी ही उठ कर चली आये, सभा में पूज्य वर्ग के सामने उसका उस दशा में कलपते हुए पहुंचना दुर्योधन आदि के पापों को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त होगा। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
द्रौपदी सभा में पहुंची तो दुशासन ने उसे स्त्री वर्ग की ओर नहीं जाने दिया तथा उसके बाल खींचकर कहा- ‘हमने तुझे जुए में जीता है। अत तुझे अपनी दासियों में रखेंगे।’ द्रौपदी ने समस्त कुरुवंशियों के शौर्य, धर्म तथा नीति को ललकारा और श्रीकृष्ण को मन-ही-मन स्मरण कर अपनी लज्जा की रक्षा के लिए प्रार्थना की। सब मौन रहे किंतु दुर्योधन के छोटे भाई विकर्ण ने द्रौपदी का पक्ष लेते हुए कहा कि हारा हुआ युधिष्ठिर उसे दांव पर नहीं रख सकता था किंतु किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
कर्ण के उकसाने से दुशासन ने द्रौपदी को निर्वस्त्रा करने की चेष्टा की। उधर विलाप करती हुई द्रौपदी ने पांडवों की ओर देखा तो भीम ने युधिष्ठिर से कहा कि वह उसके हाथ जला देना चाहता है, जिनसे उसने जुआ खेला था। अर्जुन ने उसे शांत किया। भीम ने शपथ ली कि वह दुशासन की छाती का खून पियेगा तथा दुर्योधन की जांघ को अपनी गदा से नष्ट कर डालेगा। द्रौपदी ने विकट विपत्ति में श्रीकृष्ण का स्मरण किया। श्रीकृष्ण की कृपा से अनेक वस्त्र वहां प्रकट हुए जिनसे द्रौपदी आच्छादित रही फलत उसके वस्त्र खींचकर उतारते हुए भी दुशासन उसे नग्न नहीं कर पाया। सभा में बार-बार कार्य के अनौचित्य अथवा औचित्य पर विवाद छिड़ जाता था। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
दुर्योधन ने पांडवों को मौन देख ‘द्रौपदी की, दांव में हारे जाने’ की बात ठीक है या गलत, इसका निर्णय भीम, अर्जुन, नकुल तथा सहदेव पर छोड़ दिया। अर्जुन तथा भीम ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं को दांव में हरा चुका है, वह किसी अन्य वस्तु को दांव पर रख ही नहीं सकता। धृतराष्ट्र ने सभा की नब्ज पहचानकर दुर्योधन को फटकारा तथा द्रौपदी से तीन वर मांगने के लिए कहा। द्रौपदी ने पहले वर से युधिष्ठिर की दासभाव से मुक्ति मांगी ताकि भविष्य में उसका पुत्र प्रतिविंध्य दास पुत्र न कहलाए।
दूसरे वर से भीम, अर्जुन नकुल तथा सहदेव की, शस्त्रों तथा रथ सहित दासभाव से मुक्ति मांगी। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
तीसरा वर मांगने के लिए वह तैयार ही नहीं हुई, क्योंकि उसके अनुसार क्षत्रिय स्त्रियों दो वर मांगने की ही अधिकारिणी होती हैं। धृतराष्ट्र ने उनसे संपूर्ण विगत को भूलकर अपना स्नेह बनाए रखने के लिए कहा, साथ ही उन्हें खांडव वन में जाकर अपना राज्य भोगने की अनुमति धृतराष्ट्र ने उनके खांडववन जाने से पूर्व, दुर्योधन की प्रेरणा से, उन्हें एक बार फिर से जुआ खेलने की आज्ञा दी। यह तय हुआ कि एक ही दांव रखा जायेगा। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
पांडव अथवा धृतराष्ट्र पुत्रों में से जो भी हार जायेंगे, वे मृगचर्म धारण कर बारह वर्ष वनवास करेंगे और एक वर्ष अज्ञातवास में रहेंगे। उस एक वर्ष में यदि उन्हें पहचान लिया गया तो फिर से बारह वर्ष का वनवास भोगना होगा। भीष्म, विदुर, द्रोण आदि के रोकने पर भी द्यूतक्रीड़ा हुई जिसमें पांडव हार गये, छली शकुनि जीत गया। वनगमन से पूर्व पांडवों ने शपथ ली कि वे समस्त शत्रुओं का नाश करके ही चैन की सांस लेंगे। श्रीधौम्य (पुरोहित) के नेतृत्व में पांडवों ने द्रौपदी को साथ ले वन के लिए प्रस्थान किया। श्रीधौम्य साम मन्त्रों का गान करते हुए आगे की ओर बढ़े। वे कहकर गये थे कि युद्ध में कौरवों के मारे जाने पर उनके पुरोहित भी इसी प्रकार साम गान करेंगे। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
युधिष्ठिर ने अपना मुंह ढका हुआ था (वे अपने क्रुद्ध नेत्रों से देखकर किसी को भस्म नहीं करना चाहते थे), भीम अपने बाहु की ओर देख रहा था (अपने बाहुबल को स्मरण कर रहा था), अर्जुन रेत बिखेरता जा रहा था (ऐसे ही भावी संग्राम में वह वाणों की वर्षा करेगा), सहदेव ने मुंह पर मिट्टी मली हुई थी। (दुर्दिन में कोई पहचान न ले), नकुल ने बदन पर मिट्टी मल रखी थी (कोई नारी उसके रूप पर आसक्त न हो), द्रौपदी ने बाल खोले हुए थे, उन्हीं से मुंह ढककर विलाप कर रही थी (जिस अन्याय से उसकी वह दशा हुई थी, चौदह वर्ष बाद उसके परिणाम स्वरूप शत्रु-नारियों की भी वही दशा होगी, वे अपने सगे-संबंधियों को तिलांजलि देंगी वनवास के बारहवें वर्ष के पूरे होने पर पाण्डवों ने अब अपने अज्ञातवास के लिये मत्स्य देश के राजा विराट के यहाँ रहने की योजना बनाई। उन्होंने अपना वेश बदला और मत्स्य देश की ओर निकल पड़े। मार्ग के एक भयानक वन के भीतर के एक श्मशान में उन्होंने अपने अस्त्र-शस्त्रों को छुपा कर रख दिया और उनके ऊपर मनुष्यों के मृत शवों तथा हड्डियों को रख दिया जिससे कि भय के कारण कोई वहाँ न आ पाये। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
उन्होंने अपने छद्म नाम भी रख लिये – जो थे जय, जयन्त, विजय, जयत्सेन और जयद्वल। किन्तु ये नाम केवल मार्ग के लिये थे, मत्स्य देश में वे इन नामों को बदल कर दूसरे नाम रखने वाले थे। राजा विराट के दरबार में पहुँच कर युधिष्ठिर ने कहा, हे राजन् मैं व्याघ्रपाद गोत्र में उत्पन्न हुआ हूँ तथा मेरा नाम कंक है। मैं द्यूत विद्या में निपुण हूँ। आपके पास आपकी सेवा करने की कामना लेकर उपस्थित हुआ हूँ। विराट बोले, कंक तुम दर्शनीय पुरुष प्रतीत होते हो, मैं तुम्हें पाकर प्रसन्न हूँ। अतएव तुम सम्मान पूर्वक यहाँ रहो। उसके बाद शेष पाण्डव राजा विराट के दरबार में पहुँचे और बोले, हे राजाधिराज हम सब पहले राजा युधिष्ठिर के सेवक थे। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
पाण्डवों के वनवास हो जाने पर हम आपके दरबार में सेवा के लिये उपस्थित हुये हैं। राजा विराट के द्वारा परिचय पूछने पर सर्वप्रथम हाथ में करछी-कढ़ाई लिये हुये भीमसेन बोले, महाराज आपका कल्याण हो। मेरा नाम बल्लभ है। मैं रसोई बनाने का कार्य उत्तम प्रकार से जानता हूँ। मैं महाराज युधिष्ठिर का रसोइया था। सहदेव ने कहा, महाराज मेरा नाम तन्तिपाल है, मैं गाय-बछड़ों के नस्ल पहचानने में निपुण हूँ और मैं महाराज युधिष्ठिर के गौशाला की देखभाल किया करता था। नकुल बोले, हे मत्स्याधिपति मेरा नाम ग्रान्थिक है, मैं अश्व विद्या में निपुण हूँ। राजा युधिष्ठिर के यहाँ मेरा काम उनके अश्वशाला की देखभाल करना था। महाराज विराट ने उन सभी को अपनी सेवा में रख लिया। अन्त में उर्वशी के द्वारा दिये गये शापवश नपुंसक बने, हाथीदांत की चूड़ियाँ पहने तथा सिर पर चोटी गूँथे हुये अर्जुन बोले, हे मत्स्यराज मेरा नाम वृहन्नला है, मैं नृत्य-संगीत विद्या में निपुण हूँ। चूँकि मैं नपुंसक हूँ इसलिये महाराज युधिष्ठिर ने मुझे अपने अन्तःपुर की कन्यायों को नृत्य और संगीत सिखाने के लिये नियुक्त किया था। Mahabharata Katha in hindi Pandavo ki vishwavijay
वृहन्नला के नृत्य-संगीत के प्रदर्शन पर मुग्ध होकर, उसकी नपुंसकता की जाँच करवाने के पश्चात्, महाराज विराट ने उसे अपनी पुत्री उत्तरा की नृत्य-संगीत के शिक्षा के लिये नियुक्त कर लिया। इधर द्रौपदी राजा विराट की पत्नी सुदेष्णा के पास जाकर बोलीं, महारानी मेरा नाम सैरन्ध्री है। मैं पहले धर्मराज युधिष्ठिर की महारानी द्रौपदी की दासी का कार्य करती थी किन्तु उनके वनवास चले जाने के कारण मैं कार्यमुक्त हो गई हूँ। अब आपकी सेवा की कामना लेकर आपके पास आई हूँ। सैरन्ध्री के रूप, गुण तथा सौन्दर्य से प्रभावित होकर महारानी सुदेष्णा ने उसे अपनी मुख्य दासी के रूप में नियुक्त कर लिया।इस प्रकार पाण्डवों ने मत्स्य देश के महाराज विराट की सेवा में नियुक्त होकर अपने अज्ञातवास का आरम्भ किया।
महाभारत से संबंधित सारी कथाएं-
- सम्पूर्ण महाभारत हिंदी में, Complete Mahabharata In Hindi
- महाभारत की कथा: कुरुवंश की उत्पत्ति, Mahabharat Ki Suruat, कुरु वंश की उत्पत्ति, कुरू वंश की उत्पत्ति की क्या कथा है, Mahabharat Origin of Kuruvansh
- महर्षि वेदव्यास का जन्म, महाभारत ग्रंथ के रचयिता महर्षि वेदव्यास की जन्म कथा, सत्यवती कथा, वेदव्यास के माता-पिता कौन हैं, महर्षि वेदव्यास का जन्म
- शांतनु और गंगा महाभारत – शांतनु और गंगा की प्रेम कहानी, शान्तनु और गंगा का विवाह, भीष्म का जन्म, भीष्म प्रतिज्ञा, Shantanu and Ganga Story in Hindi
- महाभारत कथा धृतराष्ट्र,पाण्डु तथा विदुर का जन्म- Mahabharat Katha Dhritarashtra, Pandu and Vidur, Pandu Mahabharat, Vidur Mahabharat, Dhritarashtra
- महाभारत की कथा, कृपाचार्य तथा द्रोणाचार्य, गुरु द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, Mahabharat Kripacharya and Dronacharya, Kripacharya Mahabharat
- महाभारत कथा: पाण्डु का राज्य अभिषेक (Mahabharat Katha Pandu Ka Rajyabhishek)
- सूर्यपुत्र कर्ण का जन्म, कर्ण के जन्म की कथा, सूर्यपुत्र कर्ण महाभारत, कर्ण का जन्म और कुन्ती का विलाप, दानवीर कर्ण के जन्म की कथा, कुंती पुत्र कर्ण
- पांडवों का जन्म, पाँच पांडव – युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल तथा सहदेव, पांडवों के जन्म की कथा, पांडवों के माता- पिता ,Mahaabhaarat Katha Paandavon Ka Janm
- द्रौपदी का जन्म, द्रौपदी और धृष्टद्युम्न के जन्म की कथा, द्रौपदी का जन्म कैसे हुआ, द्रौपदी के माता-पिता कौन थे, द्रौपदी किसकी बेटी थी, Mahaabhaarat Katha
- कर्ण को श्राप की कथा, परशुराम ने कर्ण को श्राप क्यों दिया, Parashuraam Ne Karn Ko Shraap Kyon Diya, Why Did Parashurama Curse Karna
- शौर्य वीर एकलव्य की कथा, एकलव्य की गुरुभक्ति, एकलव्य की गुरु दक्षिणा, द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा क्यों मांगा, एकलव्य महाभारत, Ekalavya Ki Gurubhakti
- कर्ण दुर्योधन मित्रता, कर्ण-दुर्योधन के मित्रता की कथा, रंगभूमि में कर्ण और अर्जुन, Karna Duryodhan Ke Mitrata Ki Katha, Duryodhana and Karna Friendship Story
- पाण्डवों की तीर्थयात्रा, पांडवों की तीर्थ यात्रा, पांडवों का तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान, Mahabharat Katha in Hindi, Pandavon Ki Tirth Yatra
- महाभारत लाक्षागृह षड्यंत्र, लाक्षाग्रह षड्यंत्र क्या था,लाक्षाग्रह षड्यंत्र, लाक्षागृह, पांडव लाक्षागृह में कैसे बचे, लाक्षागृह की घटना, Lakshagriha Shadyantra Kya Hai, Lakshagriha
- द्रौपदी स्वयंवर, महाभारत में द्रोपदी का स्वयंवर, मत्स्य भेदन और द्रौपदी स्वयंवर, द्रौपदी स्वयंवर में कर्ण क्यों नहीं ले सके भाग, Mahabharat Draupadi Swayamvar
- पाण्डव-द्रौपदी विवाह, द्रौपदी का विवाह पांडव से कैसे हुआ? द्रौपदी- पांडव विवाह का रहस्य , Mahabharat Draupadi, Mahaabhaarat Katha Pandav Draupadi Vivah
- इन्द्रप्रस्थ की स्थापना, खाण्डव वन कैसे बना इन्द्रप्रस्थ, इन्द्रप्रस्थ का इतिहास, इन्द्रप्रस्थ हिस्ट्री, Establishment of Indraprastha, Indraprastha History in Hindi
- इन्द्रप्रस्थ की स्थापना, Mahabharata Katha in Hindi Establishment of Indraprastha
- कौरवों का कपट, युधिष्ठिर को द्यूत-क्रीड़ा का आमंत्रण, द्यूत-क्रीड़ा में मामा शकुनि की चाल, Mahabharata Katha: Kauravon Ka Kapat, Dyoot-Kreeda
- द्रौपदी चीरहरण महाभारत, द्रौपदी वस्त्र हरण, द्रौपदी का चीरहरण क्यों हुआ, द्रौपदी वस्त्र हरण, द्रोपदी चीर हरण, Draupadi Cheer Haran Mahabharat
- यक्ष-युधिष्ठिर संवाद, यक्ष-युधिष्ठिर सवाल- जवाब, यक्ष प्रश्न, महाभारत कथा, Yaksha Prashna, Yaksh Yyudhishthir Samvad in Hindi, Yaksha Prashna
- अर्जुन को दिव्यास्त्रों की प्राप्ति, अर्जुन को दिव्यास्त्र प्राप्ति, अर्जुन दिव्यास्त्र, अर्जुन के दिव्यास्त्र, Mahabharat Katha in Hindi, Divyastron Ki Prapti
- दुर्योधन की रक्षा, युधिष्ठिर द्वारा दुर्योधन की रक्षा, Mahabharat Katha in Hindi Duryodhana Ki Raksha, Mahabharat Yudhisthir, Duryodhana Yudhishthira
- द्रौपदी हरण, जयद्रथ ने क्यों किया द्रौपदी का हरण, जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण कैसे किया, Mahabharat Katha: Draupadi Haran, Jayadrath Ne Kyon Kiya Draupadi Ka Haran
- जयद्रथ की दुर्गति, भीम द्वारा जयद्रथ की दुर्गति, Mahabharat Katha in Hindi Jaidrath Ki Durgati, Bheem Ke Dwara Jayadrath Ki Durgati
- पांडवों का अज्ञातवास, पांडवों का अज्ञातवास क्यों हुआ, पांडवों का अज्ञातवास कितने वर्ष का था, पांडवों का वनवास, महाभारत पांडवों का अज्ञातवास, Mahabharat Katha
- पाण्डवों का राज्य, Mahabharat Katha in Hindi Pandavon Ka Rajya
- पाण्डवों की विश्वविजय, Pandavo Ki Vishwavijay
- कीचक वध, Kichak Vadh, कीचक वध की कथा, विराट कीचक वध, महाभारत कीचक वध, Keechak Vadh, कीचक वध महाभारत, Kichak Ka Vadh
- विराट नगर पर कौरवों का आक्रमण, विराट नगर पर आक्रमण, कौरव अटैक मत्स्य देश, विराट नगर पर आक्रमण, Viraat Nagar Par Kauravon Ka Aakraman
- शांतिदूत श्रीकृष्ण, शांति दूत श्रीकृष्ण, भगवान श्री कृष्ण का शांति प्रस्ताव, क्यूँ भगवान् श्री कृष्णा बने शांतिदूत, Mahabharat Katha in Hindi, Shanti Doot Shri Krishna
- महाभारत युद्ध का आरम्भ, महाभारत युद्ध के नियम, कौरवों की ओर से युद्ध करने वाले महारथी, पाण्डवों की ओर से लड़ने वाले योद्धा, महा युद्ध का आरंभ महाभारत
- भीष्म-अभिमन्यु वध, भीष्म के साथ अभिमन्यु का युद्ध, अभिमन्यु और भीष्म के बीच युद्ध, अभिमन्यु युद्ध, अभिमन्यु की मृत्यु, अभिमन्यु दुर्योधन युद्ध, भीष्म पितामह वध
- द्रौपदी ने भीष्म पितामह से पूछा कि जब मेरा चीर हरण हो रहा था, तब आप चुप क्यों थे?
- जयद्रथ घटोत्कच तथा गुरु द्रोण का वध, जयद्रथ घटोत्कच और गुरु द्रोण के वध की कथा, आचार्य द्रोण वध कथा, दुर्योधन का वध, गुरु द्रोणाचार्य युद्ध महाभारत
- कर्ण और अर्जुन का संग्राम और कर्ण वध, कर्ण और अर्जुन का युद्ध, कर्ण का वध, कर्ण और अर्जुन का संग्राम, करण और अर्जुन का अंतिम युद्ध, Karan Aur Arjun Ka Yudh
- दुर्योधन वध, भीम और दुर्योधन युद्ध, दुर्योधन का वध, भीम और दुर्योधन का गदा युद्ध, भीमसेन और दुर्योधन का गदा युद्ध, भीम और दुर्योधन का संग्राम
- महाभारतयुद्ध की समाप्ति, महाभारत युद्ध की समाप्ति, महाभारत युद्ध के बाद की कथा, Mahabharat Yudh Ki Samapti, Mahabharat Yudh Story in Hindi
- परीक्षित जन्म, परीक्षित के जन्म की कथा, राजा परिक्षित का जन्म कैसे हुआ, परीक्षित की कथा, Mahabharat Katha in Hindi, Pareekshit Ke Janm Ki Katha
- यादव कुल, यदुकुल का संहार, यादव कुल का अंत, यदुवंश का नाश, यदुकुल का विनाश, यदुवंशियों का नाश, यदुवंश का इतिहास, Yadukul Ka Nash Kaise Hua
- पाण्डवों का स्वर्गगमन, पाण्डवों का स्वर्ग गमन, पांडवों का स्वर्गारोहण, पाण्डवों का हिमालय गमन, पांडवों के स्वर्ग जाने की कथा, Pandvas Go to Swarg