holashtak

होलाष्टक 2022, Holashtak 2022 In Hindi, होलाष्टक क्या है, होलाष्टक कब लगेगा, होलाष्टक कब से लग रहा है, होलाष्टक 2022 में वर्जित कार्य, Holashtak Meaning, Holashtak Kya Hota Hai, Holashtak Prarambh 2022, Holashtak 2022 Start Date And Time, Holashtak 2022 End Date, Holashtak Me Kya Na Kare, Holashtak Significance, होलाष्‍टक महत्व व कथा

होलाष्टक 2022, Holashtak 2022 In Hindi, होलाष्टक क्या है, होलाष्टक कब लगेगा, होलाष्टक कब से लग रहा है, होलाष्टक 2022 में वर्जित कार्य, Holashtak Meaning, Holashtak Kya Hota Hai, Holashtak Prarambh 2022, Holashtak 2022 Start Date And Time, Holashtak 2022 End Date, Holashtak Me Kya Na Kare, Holashtak Significance, होलाष्‍टक महत्व व कथा

होलाष्टक क्या है
होलाष्टक आठ दिन का पर्व है. अष्टमी तिथि से शुरू होने कारण भी इसे होलाष्टक कहा जाता है. शास्त्रों में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है. होली आने की पूर्व सूचना होलाष्टक से प्राप्त होती है यानी कि होली के आठ दिन पहले से होलाष्टक मनाया जाता है. इस काल का विशेष महत्व होता है. इसी में होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. जानकारी हो कि होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से अशुभ माना गया है.

2022 में कब से कब तक होगा होलाष्टक, होलाष्टक कब लगेगा, होलाष्टक कब से लग रहा है, Holashtak 2022 प्रारंभ दिनांक और समय, Holashtak 2022 Start Date And Time
होलाष्टक का आरंभ – 10 मार्च 2022 को बृहस्पतिवार के दिन से होगा.
होलष्टक समाप्त होगा – 18 मार्च 2022 को शुक्रवार के दिन होगा.
होलाष्टक का समापन होलिका दहन पर होता है. रंग और गुलाल के साथ इस पर्व का समापन हो जाता है. होली के त्यौहार की शुरुआत ही होलाष्टक से प्रारम्भ होकर धुलैण्डी तक रहती है. इस समय पर प्रकृति में खुशी और उत्सव का माहौल रहता है. इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरु हो जाती है

कैसे मनाएं होलाष्टक, होलाष्‍टक पर इसल‍िए स्‍थाप‍ित करते हैं दो डंडे
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी पर 2 डंडे स्थापित किए जाते हैं जिनमें एक को होलिका तथा दूसरे को प्रह्लाद माना जाता है. इससे पूर्व इस स्थान को गंगा जल से शुद्ध किया जाता है फिर हर दिन इसमें गोबर के उपले, लकड़ी घास और जलने में सहायक चीजें डालकर इसे बड़ा किया जाता है.

होलाष्टक में वर्जित कार्य, होलाष्टक 2022 में वर्जित कार्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार होलाष्टक मे सभी शुभ कार्य करना वर्जित रहते हैं क्‍योंक‍ि इन आठ दिवस में 8 ग्रह उग्र रहते है इन आठ दिवसों में अष्टमी को चंद्रमा,नवमी को सूर्य,दशमी को शनि,एकादशी को शुक्र,द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल, और पूर्णिमा को राहू उग्र रहते हैं, इसलिए होलाष्टक के 8 दिन किसी भी मांगलिक शुभ कार्य को करने के लिए शुभ नहीं होता है. इस दौरान शादी-विवाह, भूमि पूजन, गृह प्रवेश, कोई भी नया व्यवसाय या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक शुरू होने के साथ ही 16 संस्कार जैसे नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश, विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है.

होलाष्टक मे क्या करें
होलाष्टक में शुभ कार्य करने की मनाही है लेकिन इन दिनों में अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना, व्रत उपवास एवं धर्म कर्म के कार्य, वस्त्र, अनाज व अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को धन का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको पुण्य फल मिलते हैं.

होलाष्टक का महत्व
ज्योतिषी शास्त्री के अनुसार होली के पूर्व होलाष्टक का अपना अलग महत्व है. होलाष्टक को नवनेष्ट यज्ञ की शुरूआत का कारक भी माना जाता है. इस दिन से सभी प्रकार के नये फलों, अन्न, चना, गन्ना आदि का प्रयोग शुरू कर दिया जाता है. इस वर्ष जिन लड़कियों की शादी हुयी हो, उन्हे भी अपने ससुराल में पहली होली नहीं देखनी चाहिये.

होलाष्‍टक की कथा
पहली कथा – पौराणिक कथाओं एवं शास्त्रों में बताया गया है की होलाष्टक के दिन ही कामदेव ने शिवजी की तपस्या को भंग किया था इस कारण शिवजी अत्यंत क्रोधित हो गये थे उन्होंने अपने तीसरे नेत्र की अग्नि से कामदेव को भस्म कर दिया था कामदेव के भस्म होने से समस्त संसार शोक में डूब गया उनकी पत्नी रति ने शिवजी से विनती की वे उन्हें फिर से पुनर्जीवित कर दें तब भगवान भोलेनाथ ने द्वापर में उन्हें फिर से जीवन देने की बात कही.

दूसरी कथा – एक दूसरी कथा के अनुसार- राजा हरिण्यकशिपु ने अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद को भगवद् भक्ति से हटाने और हरिण्यकशिपु को ही भगवान की तरह पूजने के लिये अनेक यातनाएं दी लेकिन जब किसी भी तरकीब से बात नहीं बनी तो होली से ठीक आठ दिन पहले उसने प्रह्लाद को मारने के प्रयास आरंभ कर दिए थे लगातार आठ दिनों तक जब भगवान अपने भक्त की रक्षा करते रहे तो होलिका के अंत से यह सिलसिला थमा इसलिए आज भी भक्त इन आठ दिनों को अशुभ मानते हैं उनका यकीन है कि इन दिनों में शुभ कार्य करने से उनमें विघ्न-बाधाएं आने की संभावनाएं अधिक रहती हैं.

होलाष्टक 2022, Holashtak 2022 In Hindi, होलाष्टक क्या है, होलाष्टक कब लगेगा, होलाष्टक कब से लग रहा है, होलाष्टक 2022 में वर्जित कार्य, Holashtak Meaning, Holashtak Kya Hota Hai, Holashtak Prarambh 2022, Holashtak 2022 Start Date And Time, Holashtak 2022 End Date, Holashtak Me Kya Na Kare, Holashtak Significance, होलाष्‍टक महत्व व कथा

  1. लठमार होली , ब्रज की लट्ठमार होली , मथुरा में किन्हें कहते हैं ‘होरियारे’ , बरसाने की लट्ठमार होली , Lathmar Holi (लट्ठमार होली) , Mathura Lathmar Holi Katha
  2. बृज की होली , मथुरा की होली , मथुरा वृंदावन में होली , ब्रज की होली का आनंद , Brij Ki Holi , Mathura Ki Holi , Vrindavan Ki Holi
  3. होली का त्योहार क्यों मनाते हैं ? , होली क्यों मनाते हैं ? ,रंगों का त्यौहार होली कब और क्यों मनाते हैं? , होली क्यों मनाई जाती है? , होली की कहानी , होली की कथा
  4. होली के उपाय , होली के टोटके , होली के अचूक उपाय और टोटके , होली ज्योतिषीय उपाय , Holi Totke in Hindi, Holi Ke Totke in Hindi, Holi Ke Din Totke, Holi Ke Upay Hindi Me
  5. होली कोट्स, हैप्पी होली कोट्स , होली संदेश , होली की शुभकामनाएं , होली पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार , होली के शुभकामना सन्देश ,Happy Holi Quotes in Hindi , Holi Quotes in English
  6. होली के रंग कैसे छुड़ाये ? , होली का रंग छुड़ाने के आसान तरीके , ऐसे छुड़ाएं होली के रंग , छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग , Holi Ke Colours Kaise Hataye? , Tips To Remove Holi Colors
  7. होली पर बरतें ये सावधानी , होली गाइडलाइन हिंदी , होली पर सावधानियां , होली खेलने से पहले सावधानियां ,Tips for a Healthy & Safe Holi , Holi Safety Tips in Hindi
  8. होली के कलर कैसे खरीदें ? , होली के कलर , होली के रंग , नेचुरल ली के कलर्स खरीदने के टिप्स ,  होली के ऑर्गेनिक कलर्स , Tips for Buying Natural Holi Colors
  9. होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए ज़रूरी टिप्स , होली में ऐसे रखें त्वचा और बालों का ख्याल , होली के लिए प्री स्किन और हेयर केयर टिप्‍स , Holi Special Beauty Tips in Hindi
  10. होली पर ऐसे रखें त्वचा और बालों का ध्यान , होली पर त्‍वचा और बालों की कैसे करें देखभाल , Beauty Tips for Holi , Holi Skin And Hair Care