Holi In Mathura And Brij

बृज की होली, मथुरा की होली, मथुरा वृंदावन में होली, ब्रज की होली का आनंद, Brij Ki Holi, Mathura Ki Holi, Vrindavan Ki Holi

बृज की होली, मथुरा की होली, मथुरा वृंदावन में होली, ब्रज की होली का आनंद, Brij Ki Holi, Mathura Ki Holi, Vrindavan Ki Holi

बृज की होली, मथुरा की होली
हो हो हो, होरी है। यह ब्रज की होरी है। यदि आपको होरी खेलने का मजा लेना है, तो आप भी ब्रज के मंदिरों में फूलों से हो रही होरी को खेल सकते हैं। फूलों की होरी का सुरूर इस नगरी में तेजी से बढ़ रहा है। लोग फूलों की होरी मनाने के लिए उतावले हो रहे हैं।

फूलों की होरी खेलने का जन्म ब्रज से ही हुआ है। ब्रज में फूलों की होरी पर कलाकार लोकगीत प्रस्तुत करते हैं। इसमें कलाकार अपनी कला के द्वारा भगवान राधा-कृष्ण के रूप रख-रख कर नृत्य करते हैं। फूलों की होरी ब्रजवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जो ब्रजवासियों को भगवान की भक्ति के रस का आनंद भी दिलाती है। इसलिए इस फूलों की होरी को ब्रजवासी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन ब्रजवासियों ने फूलों की होरी खेलने के लिए औद्योगिक नगरी में एक संस्था बनाई है। इस संस्था के माध्यम से ही मंदिरों में होरी का कार्यक्रम रखा जाता है। जहाँ सभी ब्रजवासी एकत्रित होकर होरी के लोकगीतों को गाते हैं और नाचकर फूलों की होरी का मजा लेते हैं।

यहाँ फूलों की होरी खेलने की शुरुआत मुनीराज ने की लेकिन आज ब्रज फूलों की होरी लोगों को बहुत भा रही है। इसमें पास के क्षेत्रों के लोग फूलों की होरी खेलने आ रहे हैं। जो लोगों को बेहद पसंदीदा बनी हुई है। इस होरी में महिलाएँ ही नहीं अपितु सभी ब्रज होरी का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। जबकि फूलों की होरी खेलने के लिए लोग अपने संगे संबंधियों और मित्रों को समय निकालकर बुलाकर ला रहे हैं और जमकर हो हो हो होरी है, ब्रज की होरी है का पूरे जोश के साथ आनंद ले रहे हैं।

इसमें ब्रज की होरी को बढ़ावा देने के लिए ब्रजवासियों ने नगरी को ही ब्रज बना रखा है और हो हो हो, होरी है ब्रज की होरी है। फूलों की होरी है जैसे लोकगीत साजे-बाजे के साथ गाकर सुनाते हैं, जो लोगों को ब्रज होरी खेलने के लिए बेहद आकर्षित कर रहे हैं। यह ब्रज होरी 13 से ही मंदिरों में शुरू हो गई है। जो निरंतर मंदिरों में खेली जा रही है।

इस कार्यक्रम में ब्रजवासियों ने लोकगीत गाकर लोगों को होरी सुनाई। ब्रजवासियों ने लोकगीत में सुनाया कि-

चलो आईयो रे होरी के खिलार नहीं
तो मेरे मन की रह जाएगी।
मन की मन में रह जाएगी,
मेरी चूंदरी कोरी रह जाएगी
और छैला देखे बाट अटारी में,
कब गोरी आवेगी।
रसिया बैठे आस लगाई,
गोरी ना दे रही दिखाई।
डाले रात इंधारी में,
कब गौरी आवेगी।

इसके अलावा और कई लोकगीत गाकर होरी मनाई जा रही है। जबकि लोकगीतों पर महिलाओं ने भूरपूर आनंद लेने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं ने होरी खेलते समय अनेक रूप धरे। इसमें महिलाओं ने राधा-कृष्ण और सखी के रूप बदल-बदल कर नृत्य किए। ब्रज होरी रंग के खिलाफ रहने वाले लोगों को बेहद पसंद आ रही है, लेकिन फूलों की होरी खेलने का चलन कदर पाँव पसार रहा कि जिसे देखो वह ब्रज के फूलों की होरी खेल रहा है।

होली से सम्बंधित आर्टिकल –

  1. मथुरा की लठमार होली, लठमार होली कहां की प्रसिद्ध है, लठमार होली कहां मनाई जाती है, लठमार होली कहां खेली जाती है, वृंदावन की लठमार होली
  2. बृज की होली, मथुरा की होली, मथुरा वृंदावन में होली, ब्रज की होली का आनंद, Brij Ki Holi, Mathura Ki Holi, Vrindavan Ki Holi
  3. होली का त्योहार क्यों मनाते हैं, होली क्यों मनाते हैं, Why We Celebrate Holi in Hindi, Why Do We Celebrate Holi in Hindi, Holi Kyu Manaya Jata Hai
  4. होली के उपाय, Holi Ke Upay, होली के टोटके और उपाय, Holi Ke Upay in Hindi, Holi Ke Din Kya Karna Chahiye, Holi Ke Din Kya Karna Chahie, Holi Upay
  5. होली की हार्दिक शुभकामनाएं, Holi Ki Hardik Shubhkamnaye, होली के शुभकामना संदेश, होली कोट्स इन हिंदी, होली पर सुविचार, हैप्पी होली कोट्स, हैप्पी होली सुविचार
  6. Holi Safety Tips in Hindi, Holi Ki Savdhaniya, होली पर सावधानियां, होली पर बरतें ये सावधानी, होली गाइडलाइन हिंदी, होली खेलने से पहले सावधानियां
  7. होली के कलर कैसे खरीदें, होली के कलर, होली के रंग, नेचुरल होली के कलर्स खरीदने के टिप्स, होली के ऑर्गेनिक कलर्स, Holi Ke Color Kaise Kharide, Holei Ke Color
  8. हर्बल होली, होली पर कैसे बनाएं प्राकृतिक रंग, नेचुरल कलर, होली कलर कैसे बनाते हैं, कलर्स बनाने की विधि, Holi Color Kaise Banate Hain, Holi Colour Banane Ki Vidhi
  9. होली का रंग कैसे छुड़ाएं, होली का रंग कैसे निकाले, होली का कलर कैसे निकाले, रंग छुड़ाने का आसान तरीका, Holi Ka Colour Kaise Hataye, Holi Ka Rang Kaise Nikale
  10. होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए ज़रूरी टिप्स, होली में ऐसे रखें त्वचा और बालों का ख्याल, होली के लिए प्री स्किन और हेयर केयर टिप्‍स, Holi Special Beauty Tips in Hindi
  11. होली के जिद्दी रंग छुड़ाने का आसान और घरेलू तरीके, होली का रंग कैसे निकाले, होली का रंग कैसे छूटेगा, Holi Ka Rang Kaise Nikale, कैसे कपड़े से होली रंग को हटाने के लिए
  12. होली पर ऐसे रखें त्वचा और बालों का ध्यान, होली पर त्‍वचा और बालों की कैसे करें देखभाल, Beauty Tips for Holi in Hindi, Holi Skin and Hair Care in Hindi
  13. होली पर स्किन और हेयर केयर, होली पर घरेलू नुस्खे, होली हेयर केयर टिप्स इन हिंदी, होली फेस केयर टिप्स, होली पर स्किन और हेयर केयर के लिए अपनाएं ये 14 घरेलू नुस्खे
  14. होली स्किन केयर टिप्स, होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें स्किन केयर टिप्स, Skin Care Tips For Safe Holi in Hindi, Holi Tips in Hindi
  15. वेद क्या है? वेद के रचयिता कौन हैं?, वेदों का इतिहास, वेद में कुल मंत्र, वेदों की संख्या, वेदों का महत्व, वेद के अंग, वेद की शाखाएं.