-Jaya Prada confesses on Kapil Sharmas set, differences with Sridevi- बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स जैसे फिल्मी पर्दे पर नजर आते है वैसे ही रियल लाइफ में भी हो ऐसा जरूरी नही है. बॉलीवुड के कई स्टारों को बीच रियल लाइफ में काफी मतभेद होते हैं. कई बार तो इन स्टार्स में इस कदर दुश्मनी होती है कि वे एक दूसरे के साथ बैठना भी पसंद नहीं करते हैं. बस कैमरे के सामने ये नॉर्मल नजर आते हैं लेकिन कैमरा ऑफ होते ही ये एक दूसरे से मुंह फेर कर बैठ जाते हैं. बॉलीवुड में कई ऐसे सुपर स्टार रहे हैं जिनकी दुश्मनी काफी चर्चा में रही.
बीते जमाने की दो बड़ी एक्ट्रेस की कैट फाइट्स के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे थे. ये एक्ट्रेस थीं जया प्रदा और श्रीदेवी. दोनों को पर्दे पर देखकर अक्सर लोग इन्हें बहनें समझने लगते थे लेकिन असल जिंदगी में ये एक दूसरे से बात तक करना तक पसंद नहीं करती थीं.
श्रीदेवी के साथ अपने मतभेदों का जया प्रदा ने किया खुलासा
बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर आई एक्ट्रेस जया प्रदा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके और श्रीदेवी के बीच बात तक नहीं होती थी. दरअसल शो पर कपिल शर्मा ने उनसे एक किस्सा पूछा था कि क्या जितेंद्र ने आपको और श्रीदेवी को एक कमरे में बंद कर दिया था. इस पर जया प्रदा बताती हैं कि हां ये सच है, वह आज श्रीदेवी को काफी मिस करती हैं लेकिन एक समय था जब उन दोनों में बातचीत बिल्कुल नहीं होती थी.
जितेंद्र ने दोनों को कर दिया था कमरे में बंद
जया बताती हैं कि एक दिन एक्टर जितेंद्र ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया था ताकि वे अपने मतभेद दूर कर सकें. लेकिन जब एक घंटे के बाद जितेंद्र ने कमरा खोला तो दोनों एक्ट्रेस अलग-अलग दिशा में निकल गई. यानी एक घंटा कमरे में बंद रहने के बाद भी उन दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी.
जया और श्रीदेवी ने नौ फिल्मों में किया एक साथ काम
वहीं जब जया प्रदा से इस मतभेद की वजह पूछी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि दोनों की अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं. दोनों का डांस भी कमाल था, ये भी एक बड़ी वजह रही. वहीं श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए जया प्रदा थोड़ी इमोश्नल हो जाती है वह कहती हैं कि वे श्रीदेवी को काफी मिस करती हैं. गौरतलब है कि जया और श्रीदेवी की जोड़ी लगभग नौ फिल्मों में नजर आई. इनमें से ज्यादातर फिल्मों में दोनों ने बहनों का किरदार प्ले किया था.-Jaya Prada confesses on Kapil Sharmas set, differences with Sridevi-
ये भी पढ़े –
- विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
- शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
- महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
- डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
- सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
- महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
- तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
- वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
- हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
- रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
- मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
- अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
- सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
- मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
- अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi