Chunky Pandey's biography

चंकी पाण्डेय की जीवनी, चंकी पाण्डेय की बायोग्राफी, चंकी पाण्डेय का करियर, चंकी पाण्डेय की फिल्में, चंकी पाण्डेय की शादी, Chunky Pandey Ki Jivani, Chunky Pandey Biography In Hindi, Chunky Pandey Career, Chunky Pandey Films, Chunky Pandey Shadi

चंकी पाण्डेय की जीवनी, चंकी पाण्डेय की बायोग्राफी, चंकी पाण्डेय का करियर, चंकी पाण्डेय की फिल्में, चंकी पाण्डेय की शादी, Chunky Pandey Ki Jivani, Chunky Pandey Biography In Hindi, Chunky Pandey Career, Chunky Pandey Films, Chunky Pandey Shadi

चंकी पाण्डेय की जीवनी
इस लेख में हम आपको बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय के बारें में बताने जा रहें है जो एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन हैं. उन्होंने अब तक अपने हिंदी सिनेमा करियर में करीबन 80 फिल्मों में काम किया है. उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए अनिल कपूर स्टारर फिल्म तेजाब के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकर के पुरूस्कार का नामकंन भी मिल चुका है. वह हिंदी सिनेमा के अलावा बांग्लादेशी सिनेमा में भी सक्रिय हैं. उनकी प्रसिद्धि बांग्लादेश में बिल्कुल अमिताभ बच्चन की तरह हैं.

पूरा नाम Born – सुयश शरद पांडे Suyesh Sharad Pandey
उपनाम – चंकी पांडे Chunky Pandey
राष्ट्रीयता Nationality – भारतीय Indian
जन्म – 26 सितंबर 1962 (उम्र 58 वर्ष)
जन्मस्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत Mumbai, Maharashtra, India
काम Occupation – अभिनेता actor
शौक/अभिरुचि Hobby / interest – पार्टी करना party
Years Active – 1987 – Present

पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन – पास्ता कार्बनारा, चावल और लाल मास के साथ मीठी दाल
पसंदीदा अभिनेता – शाहरुख खान और रितेश देशमुख
पसंदीदा अभिनेत्री – प्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा फ़िल्में – डॉन, विश्वात्मा

चंकी पाण्डेय की भूमिका
बता दें कि चंकी पाण्डेय का जन्म 26 सितंबर 1962 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था. उनके पिता जी का नाम शरद पांडे है और मां का नाम स्नेहलता पांडे है. पेशे से दोनों ही डॉक्टर है.

चंकी पाण्डेय की शादी
आपको बता दें कि चंकी पाण्डेय की शादी भावना पाण्डेय से हुई है. उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम है अनन्या पांडे और रीसा पांडे. बॉलीवुड में अभिनय के अलावा वह रेस्त्रां बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं.

चंकी पाण्डेय का करियर
बात करें चंकी पाण्डेय के फिल्मी करियर की शुरुआत की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में फिल्म दरार से की है. लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म तेजाब के मुन्ना के किरदार से मिली थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ सहायक कलाकार का नामंकन भी मिला था. उसके बाद उन्होंने कई सफल-असफल फिल्मों में काम किया. उन्होंने वर्ष 1987 से लेकर 1993 तक हिंदी सिनेमा में कई बतौर अभिनेता फ़िल्में की जिसमे काफी फ़िल्में सफल रहीं. एकाएक उनकी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होना शुरू हो गयी. उसके उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया. बांग्लादेशी सिनेमा करियर में कई सफल फ़िल्में की. उसके बाद वह साल 2003 में वापस हिंदी सिनेमा में कमबैक किया. उन्होंने क़यामत, एलान जैसी फ़िल्में की. जो बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई.

पाण्डेय ने अपनी धमाके दार वापसी साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म हाउसफुल से की. इस फिल्म में उन्होंने आखिरी पास्ता की भूमिका अदा की थी. इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आये थे. इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म के बाद वह इसके सीक्वल हाउसफुल 2 में भी नजर आएं. इस फिल्म ने भी पहली फिल्म की तेह बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था.

चंकी पाण्डेय से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
1- चंकी ने दो दशकों में लगभग 80 फिल्मों में अभिनय किया है.
2- शुरुआत में, उनका प्रसिद्ध वीजे और मिस इंडिया अनु कोट्टूर से संबंध था, लेकिन जल्द ही संबंध टूट गया था.
3- वह बॉलीवुड इलेक्ट्रिक नामक स्टेज शो होस्ट कंपनी के मालिक हैं.
4- उनका मुंबई में द एल्बो रूम नामक एक लोकप्रिय रेस्तरां भी है.
5- उनका एक अन्य नाम चंद्रकांत पांडे भी है.
विश्व प्रसिद्ध फिटनेस विशेषज्ञ डियाना पांडे उनकी भाभी है.
6- हालांकि, वह भारत में लोकप्रिय नहीं है. लेकिन बांग्लादेश में उनकी बांग्ला फिल्में सुपर हिट होती है. जिसके चलते वह एक सुपर स्टार से कम नहीं है.
7- सलमान खान के भाई सोहेल खान की शादी उनकी भतीजी सीमा से हुई है.
8- उन्होंने डेज़ी ईरानी के अभिनय संस्थान से सलमान खान और साजिद खान के साथ अध्ययन किया है.
9- वह ग्रीन चाय के इतने आदी हैं, कि वह एक दिन में करीब 16 कप पी जाते हैं.

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi