9-august-Ka-itihaas

9 अगस्त का इतिहास, 9 अगस्त का दिन, इतिहास के पन्‍नों में आज का दिन, देश और दुनिया के इतिहास में 9 अगस्त, क्या हुआ था 9 अगस्त को, 9th August Today History, India And World History In Hindi

9 अगस्त का इतिहास, 9 अगस्त का दिन, इतिहास के पन्‍नों में आज का दिन, देश और दुनिया के इतिहास में 9 अगस्त, क्या हुआ था 9 अगस्त को, 9th August Today History, India And World History In Hindi

09 अगस्त के प्रमुख घटनाक्रम (What Happened On 09 August In History)
देश और दुनिया के इतिहास में 9 अगस्त कई महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण दर्ज है, जिनमें से ये प्रमुख हैं….
1173 : दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं थी।
1329 : पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 : वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1757 : सात वर्ष का युद्ध – सकल-जेजेर्डोर्फ की लड़ाई : हंस वॉन लेहवाल्ड के तहत एक पोर्शिया सेना ने मार्शल स्टेपान एर्पेक्सिन की रूसी सेना ने हराया।
1830 : लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।
1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 : वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1902 : एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया। 1910 : अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1916 : कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
1925 : क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1942 : बंबई (अब मुंबई) में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 : स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1942 : अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर फैट नाम का दूसरा परमाणु बम गिराया।
1945 : मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।
1963 : रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
1965 : सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1971 : भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 : भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1973 : सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
1974 : वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38वें राष्ट्रपति बने।
1989 : तोशिकी कैफु जापान के प्रधानमंत्री बने।
1996 : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 : जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2000 : संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
2002 : पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये।
2002 : अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 : नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 : सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2008 : भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2012 : भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

09 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 09 August)
1201 : अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर – अंग्रेजी इतिहासकार।
1537 : फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी – इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री।
1631 : जॉन ड्राइडन – अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक।
1876 : लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.)।
1891 : फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
1892 : रंगनाथन (एस. आर.) – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
1893 : शिवपूजन सहाय – उपन्यासकार।
1909 : विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार।
1915 : हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री।
1926 : एम. एम. जेकब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1933 : मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
1937 : अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
1974 : महेश बाबू – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1991 : हंसिका मोटवानी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
.
09 अगस्त को हुए निधन (Died on 09 August)
1962 : हरमैन हीसे – नोबेल पुरुस्कार से स्मानित जर्मनी के शायर और लेखक।
1970 : त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती – अपने जीवन का 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी।
2002 : रामकिंकर उपाध्याय – प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार
2016 : कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

09 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 09 August)
भारतीय क्रांति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’
द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुक़ूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है।
भारत छोड़ो आन्दोलन
भारत को जल्द ही आज़ादी दिलाने के लिए महात्मा गाँधी द्वारा अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध यह एक बड़ा ‘नागरिक अवज्ञा आन्दोलन’ था। भारत छोड़ो आन्दोलन 9 अगस्त, 1942 ई. को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आह्वान पर प्रारम्भ हुआ था। भारत की आज़ादी से सम्बन्धित इतिहास में दो पड़ाव सबसे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण नज़र आते हैं- प्रथम ‘1857 ई. का स्वतंत्रता संग्राम’ और द्वितीय ‘1942 ई. का भारत छोड़ो आन्दोलन’। भारत को जल्द ही आज़ादी दिलाने के लिए महात्मा गाँधी द्वारा अंग्रेज़ शासन के विरुद्ध यह एक बड़ा ‘नागरिक अवज्ञा आन्दोलन’ था। ‘क्रिप्स मिशन’ की असफलता के बाद गाँधी जी ने एक और बड़ा आन्दोलन प्रारम्भ करने का निश्चय ले लिया। इस आन्दोलन को ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ का नाम दिया गया।
नागासाकी दिवस (Nagasaki Day)
अमेरिका द्वारा 9 अगस्त को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर, 1 मिनट पर 6.4 किलो. का प्लूटोनियम-239 वाला ‘फैट मैन’ नाम का बम गिराया गया था। इससे पहले 6 अगस्त को अमेरिका द्वारा ही जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नाम का यूरेनियम बम गिराया जा चुका था। इससे लगभग एक लाख चालीस हज़ार लोग मारे गए थे। जब नागासाकी पर प्लूटोनियम परमाणु बम गिराया गया, तब 43 सेकण्ड के बाद ज़मीन से 1,540 फीट की ऊँचाई पर यह बम फटा और इससे 21 किलोटन टी.एन.टी. के बराबर धमाका हुआ। परिणामस्वरूप 3,900 डिग्री सेल्सियस की ऊष्मा उत्पन्‍न हुई और हवा की गति 1005 कि.मी. प्रति घण्टे तक पहुँच गयी। इससे तत्काल हुई मौतों की संख्या का अनुमान 40,000 से 75,000 के बीच था। 1945 के अन्त तक यह आँकड़ा 80,000 तक जा पहुँचा।
विश्व आदिवासी दिवस (International Tribal Day)
9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की पहल पर मूलनिवासियों का पहला सम्मेलन हुआ था। इसकी स्मृति में विश्व आदिवासी दिवस “Tribal day” मनाने की शुरुआत 1994 में कि गई थी।

ये भी पढ़े –

  1. राधा कृष्णा शायरी, राधा कृष्णा शायरी कोट्स, राधा कृष्णा शायरी स्टेटस, राधा कृष्णा शायरी हिंदी में, Radha Krishna Shayari, Radha Krishna Shayari Quotes, Radha Krishna
  2. प्यार का सही अर्थ क्या होता है, Pyar Kya Hota Hai, Pyar Kya Hai, प्यार क्या होता है, प्यार क्या है, Pyaar Kya Hai, Pyar Ka Matlab Kya Hota Hai, Love Kya Hota Hai
  3. प्रेम का अर्थ, प्यार की परिभाषा, Pyar Ki Paribhasha, Prem Ki Paribhasha, प्यार की परिभाषा क्या है, प्रेम की परिभाषा, प्रेम परिभाषा, Pyar Ki Paribhasha Kya Hai, Love Ki Paribhasha
  4. मां शायरी, मां के कोट्स, मां शायरी हिंदी में, मां संदेश, मां पर स्टेटस, Maa Shayari, Maa Quotes, Maa Shayari In Hindi, Maa Message, Status On Maa
  5. मिर्ज़ा ग़ालिब के टॉप 20 शेर, Mirza Ghalib Ke Top 20 Sher, मिर्ज़ा ग़ालिब शायरी इन हिंदी, मिर्ज़ा ग़ालिब शेर इन हिंदी, Mirza Ghalib Ke Sher, Mirza Ghalib Ke Sher in Hindi
  6. तारीफ शायरी, तारीफ कोट्स, तारीफ संदेश, तारीफ शायरी हिंदी में, तारीफ स्टेटस, Compliment Shayari, Compliment Quotes, Compliment Message, Compliment Shayari In Hindi
  7. धोखा शायरी, धोखा स्टेटस, धोखा संदेश, धोखा शायरी हिंदी में, धोखा कोट्स, प्यार में धोखा, Cheat Shayari, Cheat Status, Cheat Messages, Cheat Shayari In Hindi, Cheat Quotes, Cheat In Love
  8. रोमांटिक शायरी, रोमांटिक शायरी कोट्स, रोमांटिक शायरी संदेश, रोमांटिक शायरी हिंदी में, रोमांटिक शायरी स्टेटस, Romantic Shayari, Romantic Shayari Quotes
  9. जिंदगी शायरी, जिंदगी स्टेटस, जिंदगी कोट्स, जिंदगी शायरी हिंदी में, जिंदगी शेर ओ शायरी, Zindagi Shayari, Zindagi Status, Zindagi Quotes, Zindagi Shayari In Hindi, Zindagi Sher O Shayari
  10. सॉरी शायरी, लव सॉरी शायरी, सॉरी शायरी हिंदी में, सॉरी शायरी फॉर गर्ल्स, सॉरी शायरी फॉर बॉयज, Sorry Shayari in Hindi, Sorry Shayari in Hindi for Girlfriend Boyfriend Wife Husband
  11. गर्ल्स एटीट्यूड शायरी, गर्ल्स एटीट्यूड स्टेटस, गर्ल्स एटीट्यूड हिंदी में, गर्ल्स एटीट्यूड फेसबुक, Girls Attitude Shayari, Girls Attitude Status, Girls Attitude In Hindi, Girls Attitude Facebook
  12. शराब छुड़ाने की आयुर्वेदिक दवा , होम्योपैथी में शराब छुड़ाने की दवा, शराब छुड़ाने के लिए घरेलू नुस्खे , शराब छुड़ाने का मंत्र , शराब छुड़ाने के लिए योग
  13. ज्यादा नींद आने की वजह, Jyada Nind Kyon Aati Hai, ज्यादा नींद आना के कारण, ज्यादा नींद आना, शरीर में सुस्ती, शरीर में थकावट
  14. अमिताभ बच्चन की जीवनी, अमिताभ बच्चन की बायोग्राफी, अमिताभ की फिल्में, अमिताभ की शादी, अमिताभ का राजनीतिक करियर, Amitabh Bachchan Ki Jivani
  15. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  16. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  17. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  18. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  19. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन