सुंदर पिचाई की जीवनी, सुंदर पिचाई की बायोग्राफी, सुंदर पिचाई का करियर, सुंदर पिचाई का गूगल में करियर, Sundar Pichai Ki Jivani, Sundar Pichai Biography In Hindi, Sundar Pichai Career, Sundar Pichai Career In Google

सुंदर पिचाई की जीवनी, सुंदर पिचाई की बायोग्राफी, सुंदर पिचाई का करियर, सुंदर पिचाई का गूगल में करियर, Sundar Pichai Ki Jivani, Sundar Pichai Biography In Hindi, Sundar Pichai Career, Sundar Pichai Career In Google
सुंदर पिचाई की जीवनी
वरिष्ठ टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव सुंदरराजन पिचाई जिन्हें पूरी दुनिया में सुंदर पिचाई के नाम से जाना जाता है. वो एक वरिष्ठ टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव होने के साथ-साथ वर्तमान में सर्च इंजन कंपनी गूगल में प्रोडक्ट मुखिया भी हैं. उन्हें 10 अगस्त 2015 को गूगल का अगला सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) चुना गया. भारत में जन्मे और आई.आई.टी. खरगपुर से बी.टेक करने वाले सुन्दराजन पिचाई ने सन 2004 में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च कंपनी गूगल ज्वाइन किया और अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर कंपनी के सबसे बड़े पद के लिए चुने गए. गूगल से पहले उन्होंने एंड कंपनी में कार्य किया.
नाम – पिचाई सुंदरराजन
जन्म – 10 जून 1972 (उम्र 47 वर्ष)
जन्म स्थान – मदुरै, तमिलनाडु, भारत
राष्ट्रीयता – अमेरिकी (भारत का जन्म)
कार्यक्षेत्र – गूगल के निर्दिष्ट सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी)
पिता का नाम – रघुनाथ पिचाई
माँ का नाम – लक्ष्मी पिचाई
पत्नी – अंजलि पिचाई
बच्चे – 2 (काव्या पिचाई, किरण पिचाई)
शिक्षा – बीटेक आईआईटी खड़गपुर
मास्टर ऑफ साइंस (MS) – स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका एमबीए पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल, अमेरिका
हॉबी – फुटबॉल और क्रिकेट
सुंदर पिचाई का प्रारंभिक जीवन
सुंदरराजन पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में एक तमिल परिवार में हुआ था. उनके पिता जी का नाम रघुनाथ पिचाई और माता जी का नाम लक्ष्मी है. सुन्दर के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी (जी.इ.सी.) में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे. सुंदर का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता.
सुन्दर पिचाई ने अशोक नगर स्थित जवाहर विद्यालय से कक्षा 10 तक की पढ़ाई की और फिर आई.आई.टी. चेन्नई में स्थित वना वाणी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की. इसके बाद सुन्दर ने आई.आई.टी. खरगपुर में दाखिला लिया और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. आई.आई.टी. खड़गपुर में उनके प्राध्यापकों ने उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी.एच.डी करने की सलाह दी पर सुन्दर ने एम.एस और एम.बी.ए. किया. उन्होंने स्तान्फोर्ड विश्वविद्यालय से मटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ साइंस किया और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से प्रबंधन (एम.बी.ए.) की शिक्षा ग्रहण की.
सुंदर पिचाई की शिक्षा
सुंदर पिचाई की स्कूली शिक्षा: उन्होंने जवाहर विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से स्कूली शिक्षा पूरी की और वनवाणी मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की थी.
सुंदर पिचाई का करियर
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुन्दर पिचाई ने एप्लाइड मैटेरियल्स में इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में कार्य किया. उसके पश्चात उन्होंने मैकिंसे एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कार्य किया.
सुंदर पिचाई का व्यक्तिगत जीवन
सुन्दर पिचाई ने आई.आई.टी. खड़गपुर के कॉलेज मेट अंजलि के साथ विवाह किया. पिचाई दंपत्ति के दो बच्चे हैं.
सुंदर पिचाई का गूगल में करियर
सुन्दर पिचाई ने सन 2004 में गूगल ज्वाइन किया जहाँ उन्हें उत्पाद प्रबंधन और नई खोजों और नए विचारों से सम्बंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके तहत उन्होंने गूगल क्रोम, क्रोम ओ.एस. और गूगल ड्राइव जैसे उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके साथ-साथ उन्होंने गूगल मैप्स और जी मेल जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों के ऐप्लीकेशन डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 19 नवम्बर 2009 में सुन्दर पिचाई क्रोम ओ.एस. का प्रदर्शन किया और उसके बाद क्रोमबुक को सन 2011 में जांच व् परिक्षण के लिए उतारा गया. जांच और परिक्षण के बाद सन 2012 में इसे ग्राहकों के लिए उतारा गया. मई 2010 में पिचाई ने गूगल के नए विडियो कोडेक VP8 के ओपेन सोर्सिंग का एलान किया. गूगल के इस विडियो कोडेक ने एक नया विडियो फॉर्मेट WebM प्रस्तुत किया.
मार्च 2013 में एंड्राइड भी सुन्दर पिचाई के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में शामिल हो गया. इससे पहले एंड्राइड का कार्य और विकास एंडी रुबिन के प्रबंधन में हो रहा था. सन 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के अगले सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) के तौर पर सुन्दर पिचाई का नाम ख़बरों में रहा. सुंदरराजन पिचाई को गूगल का अगला सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) बनाने के निर्णय की जानकारी 10 अगस्त 2015 को दी गई. 24 अक्टूबर 2014 को गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज ने पिचाई को उत्पाद प्रमुख बनाने की घोषणा की थी. पिचाई अपने नए पद को अल्फाबेट इंक के स्थापना के बाद संभालेंगे. अल्फाबेट इंक अब गूगल के सभी उत्पादों और कंपनियों की होल्डिंग कंपनी होगी जिसके सी.इ.ओ. (मुख कार्यकारी अधिकारी) लैरी पेज होंगे.
ये भी पढ़े –
- विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
- शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
- महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
- डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
- सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
- महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
- तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
- वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
- हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
- रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
- मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
- अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
- सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
- मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
- अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi