Biography of Ramesh Pokhriyal

रमेश पोखरियाल की जीवनी, रमेश पोखरियाल की साहित्यिक कृतियां, रमेश पोखरियाल की उम्र, रमेश पोखरियाल का राजनीतिक करियर, रमेश पोखरियाल के पुरस्कार, Ramesh Pokhriyal Ki Jivani, Ramesh Pokhriyal Biography In Hindi, Ramesh Pokhriyal Literary Works, Ramesh Pokhriyal Age, Ramesh Pokhriyal Political Caree, Ramesh Pokhriyal Award

रमेश पोखरियाल की जीवनी, रमेश पोखरियाल की साहित्यिक कृतियां, रमेश पोखरियाल की उम्र, रमेश पोखरियाल का राजनीतिक करियर, रमेश पोखरियाल के पुरस्कार, Ramesh Pokhriyal Ki Jivani, Ramesh Pokhriyal Biography In Hindi, Ramesh Pokhriyal Literary Works, Ramesh Pokhriyal Age, Ramesh Pokhriyal Political Caree, Ramesh Pokhriyal Award

रमेश पोखरियाल की जीवनी, Biography of Ramesh Pokhriyal
रमेश पोखरिया निशंक एक राजनीतिज्ञ और वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री है. ये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंधित है. वे 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे. वे वर्तमान में 16 वीं लोक सभा में संसद सदस्य हैं. वे लोकसभा में उत्तराखंड के हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं.

नाम – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
जन्म – 15 अगस्त, 1959
उम्र – 62 वर्ष
जन्म स्थान – पिनानी ग्राम, पौड़ी गढ़वाल तत्कालीन उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखण्ड)
राष्ट्रीयता – भारतीय
व्यवसाय – राजनीतिज्ञ
पद – मानव संसाधन विकास मंत्री
महत्त्वपूर्ण कृतियाँ – देश हम जलनें न देंगे, ऐ वतन तेरे लिए, खड़े हुए प्रश्‍न आदि.

रमेश पोखरियाल का प्रारंभिक जीवन, Early life of Ramesh Pokhriyal
डॉ. रमेश पोखरियाल का जन्म 15 अगस्त, 1959[1]को पिनानी ग्राम, तहसील चौबट़टाखाल, ज़िला पौड़ी गढ़वाल तत्कालीन उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखण्ड) में हुआ था. उनके पिता परमानन्द पोखरियाल और माता विश्वम्भरी देवी हैं. इनकी पत्नी का नाम कुसुमकान्‍ता पोखरियाल है.

रमेश पोखरियाल का राजनीतिक करियर, Political career of Ramesh Pokhriyal
डॉ. रमेश पोखरियाल 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कर्णप्रयाग निर्वाचन-क्षेत्र से चुने गए थे. इसके बाद 1993 और 1996 में पुनः उसी निर्वाचन-क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए. 1997 में वे उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के उत्तरांचल विकास मंत्री बनें. सन् 2002 में उन्होंने उत्तरांचल विधान सभा के लिए थालिसियाँ निर्वाचन-क्षेत्र से चुनाव लड़ा पर वे हार गए. फिर 2007 में वे उसी निर्वाचन-क्षेत्र से उत्तराखण्ड विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. इसके अलावा इनकी महत्त्वपूर्ण राजनीतिक यात्रा निम्न प्रकार हैं-
1- पृथक् उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य निर्माण हेतु सन् 1978 से संघर्षरत.
2- सन् 1987 में उत्‍तराखण्‍ड प्रदेश संघर्ष समिति के केन्‍द्रीय प्रवक्‍ता चयनित हुए.
3- उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य निर्माण में सक्रिय भूमिका .
4- ख़ासतौर से उधमसिंह नगर व हरिद्वार को उत्‍तराखण्‍ड में मिलाए जाने में उल्‍लेखनीय योगदान .
5- सन् 1991, 1993 व 1996 में लगातार तीन बार कर्णप्रयाग, विधानसभा क्षेत्र से उत्‍तर प्रदेश की गौरवशाली विधानसभा हेतु निर्वाचित.
6- उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की अनेक समितियों के सदस्‍य तथा अध्‍यक्ष नामित.
7- सन् 1997 में अविभाजित उत्‍तर प्रदेश में पर्वतीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे.
8- सन् 1998 में अविभाजित उत्‍तरप्रदेश में संस्‍कृति, पूत, धर्मस्‍व व कला विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे.
9- 9 नवंबर, 2000 को उत्‍तराखण्‍ड प्रदेश के गठन के उपरान्‍त उत्‍तराखण्‍ड सरकार में वित्‍त, ग्रामीण विकास, पेयजल, चिकित्‍सा शिक्षा व राजस्‍व सहित बारह विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे.
10- सन् 2007 में थलीसैंण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्‍तराखण्‍ड की गौरवशाली विधानसभा हेतु निर्वाचित.
11- 2007 में उत्‍तराखण्‍ड सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य, परिवार कल्‍याण, आयुष, आयुष शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी एवं भाषा विभाग के केबिनेट मंत्री रहे.
12- 27 जून, 2009 को उत्‍तराखण्‍ड के पाँचवे यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री पद पर आसीन हुए और कार्यकाल 11 सितम्बर, 2011 तक चला.

रमेश पोखरियाल का साहित्यिक करियर, Ramesh Pokhriyal’s Literary Career
श्री रमेश पोखरियाल निशंक मौलिक रूप से साहित्यिक विधा के व्यक्ति हैं. अब तक हिन्दी साहित्य की तमाम विधाओं कविता, उपन्यास, खण्ड काव्य, लघु कहानी संस्कृतिक, पर्यटन, यात्रा वृतांत, बाल कहानी और व्यक्तित्व विकास सहित कुल पांच दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. उनकी प्रकाशित कृतियों ने उन्हें हिन्दी साहित्य में सम्मानजनक स्थान दिलाया है. राष्ट्रवाद की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई है. यही कारण है कि उनका नाम राष्ट्रकवियों की श्रेणी में शामिल है. डॉ0 निशंक की प्रथम रचना कविता संग्रह समर्पण का प्रकाशन 1983 में हुआ था. तब से अब तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी तमाम व्यस्तताओं के बावजदू उनका लेखन जारी है. यह डॉ0 निशंक के साहित्य की प्रासंगिकता और मौलिकता है कि अब तक उनके साहित्य को विश्व की कई भाषाओं जर्मन, अंग्रेजी, फ्रैंच, नेपाली सहित भारत की तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, पंजाबी, संस्कृत आदि अनेक भाषाओं में अनूदित किया जा चुका है.

इसके अलावा इनके साहित्य को मद्रास, चेन्नई तथा हैंबर्ग विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. उनके साहित्य पर अब तक शिक्षाविद् डॉ0 श्यामधर तिवारी, डॉ0 विनय डबराल, डॉ0 नगेन्द्र, डॉ0 सविता मोहन, डॉ0 नन्द किशोर., डॉ0 योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण और डॉ0 सुधाकर तिवारी सहित अनेक शिक्षाविदों द्वारा समी़क्षा ग्रंथों एवम्‌ पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है. डॉ0 निशंक के साहित्य पर कई राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों (गढ़वाल विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय, मद्रास विश्वविद्यालय, हैंबर्ग विश्वविद्यालय जर्मनी, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा मेरठ विश्वविद्यालय) में शोध कार्य हो चुका है और जारी है.

रमेश पोखरियाल की प्रकाशनाधीन कृतियाँ, Ramesh Pokhriyal’s Works Under Publication
1- धरती का स्‍वर्ग उत्‍तराखण्‍डः भाग 1- पावन गंगा एवं उत्‍तराखण्‍ड की नदियाँ
2- धरती का स्‍वर्ग उत्‍तराखण्‍डः भाग 2- अतुल्‍य हिमालय
3- पल्‍लवी (उपन्‍यास)
4- अपना-पराया (उपन्‍यास)
5- शक्तिरूपा (उपन्‍यास)
6- नन्‍दा-दि हिमालयन गॉडेस (हिमालय का महाकुम्‍भ-नन्‍दा राजजात का अंग्रेज़ी अनुवाद)

रमेश पोखरियाल की पत्रकारिता व अन्य गतिविधियाँ, Journalism and Other Activities of Ramesh Pokhriyal
1- विगत तीस वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत व 23 वर्षों से दैनिक सीमान्‍त वार्ता के प्रधान सम्‍पादक.
2- नई चेतना शोध संस्‍थान के संस्‍थापक निदेशक.
3- नई राह नई चेतना शोध पत्रिका के सम्‍पादक.
4- कई राष्‍ट्रीय व स्‍थानीय पत्र-पत्रिकाओं से सम्‍बद्व.
5- अनेक राष्‍ट्रीय एवं स्‍थानीय पत्र-पत्रिकाओं में निरन्‍तर कविताएं, कहानियां और लेख प्रकाशित.
6- परम हिमालय निधी न्‍यास के संस्‍थापक अध्‍यक्ष.
7- वर्तमान में दो दर्जन से अधिक सामाजिक, साहित्यिक, सांस्‍कृतिक संस्‍थाओं से जुडे हुए हैं.

रमेश पोखरियाल के सम्‍मान, Ramesh Pokhriyal’s Honors
1- देश हम जलनें न देंगे कृति हेतु तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति श्री ज्ञानी जैल सिंह द्वारा राष्‍ट्रपति भवन में सम्‍मानित.
2- मातृभूमि के लिए कृति हेतु तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा राष्‍ट्रपति भवन में सम्‍मानित.
3- ऐ वतन तेरे लिए कृति के विमोचन के अवसर पर तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम द्वारा राष्‍ट्रपति भवन में संस्‍कृति संस्‍था के सौजन्‍य से साहित्‍य गौरव सम्‍मान से सम्‍मानित.
4- अर्न्‍तराष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय, कोलम्‍बो (श्रीलंका) द्वारा आयुष के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य हेतु दुनिया के 99 देशों के प्रतिनिधियों के मध्‍य सम्‍मान व डॉक्‍टर ऑफ साईन्‍स की मानद उपाधि.
5- राष्‍ट्रधर्मिता और कवि निशंक कृति के विमोचन अवसर पर तत्‍कालीन उपराष्‍ट्रपति श्री भैंरों सिंह शेखावत द्वारा सम्‍मानित.
6- खड़े हुए प्रश्‍न कृति के विमोचन- अवसर पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा साहित्‍य भारती सम्‍मान.
7- कोई मुश्किल नही कृति के विमोचन- अवसर पर प्रसिद्व् फिल्‍म निर्माता डॉ. रामानन्‍द सागर द्वारा साहित्‍य चेता सम्‍मान.
8- राष्‍ट्रभक्ति से ओत-पोत रचनाओं हेतु राष्‍ट्रीय एवं अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रख्‍यात महानुभावों एवं संस्‍थाओं द्वारा सम्‍मानित.
9- हैम्‍बर्ग विश्‍वविद्यालय जर्मनी के अतिरिक्‍त हॉलैण्‍ड, नॉर्वे, रूस सहित कई यूरोपीय देशों व विश्‍वविद्यालयों द्वारा साहित्‍य के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य हेतु सम्‍मानित.
10- भारत अर्न्‍तराष्‍ट्रीय मैत्री समिति द्वारा भारत गौरव सम्‍मान-2007.
11- हिमालय लोक कला संस्‍थान, नई दिल्ली द्वारा साहित्‍य भूषण सम्‍मान.
12- उत्‍तराखण्‍ड उत्‍थान समिति, हरिद्वार द्वारा गढ रत्‍न सम्‍मान.
13- हिमालय रक्षा मंच, चण्‍डीगढ द्वारा हिमपुत्र सम्‍मान.
14- उत्कृष्ट साहित्‍य सेवा के लिये अर्न्‍तराष्‍ट्रीय मुक्‍त विश्‍वविद्यालय, कोलम्‍बो (श्रीलंका) द्वारा डॉक्‍टर ऑफ लिटरेचर सम्‍मान.
15- इनके अतिरिक्‍त देश-विदेश स्थित 300 से अधिक सामाजिक, सांस्‍कृतिक एवं साहित्यिक संस्‍थाओं द्वारा अनेक अवसरों पर सम्‍मानित.

रमेश पोखरियाल की जीवनी, रमेश पोखरियाल की साहित्यिक कृतियां, रमेश पोखरियाल की उम्र, रमेश पोखरियाल का राजनीतिक करियर, रमेश पोखरियाल के पुरस्कार, Ramesh Pokhriyal Ki Jivani, Ramesh Pokhriyal Biography In Hindi, Ramesh Pokhriyal Literary Works, Ramesh Pokhriyal Age, Ramesh Pokhriyal Political Caree, Ramesh Pokhriyal Award

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi