Biography of Mary Kom

मैरी कॉम की जीवनी, मैरी कॉम की बायोग्राफी, मैरी कॉम का करियर, मैरी कॉम के पुरस्कार, मैरी कॉम की फिल्म, Mary Kom Ki Jivani, Mary Kom Biography in Hindi, Mary Kom Career, Mary Kom Award, Mary Kom Film

मैरी कॉम की जीवनी, मैरी कॉम की बायोग्राफी, मैरी कॉम का करियर, मैरी कॉम के पुरस्कार, मैरी कॉम की फिल्म, Mary Kom Ki Jivani, Mary Kom Biography in Hindi, Mary Kom Career, Mary Kom Award, Mary Kom Film

मैरी कॉम की जीवनी
आज हम इस लेख में एक ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी से आपको रुबरु करवाने जा रहें है जो आज किसी पहचान की मोहताज नही है. हम बात कर रहें है पूरी दुनिया में धूम मचाने वाली भारत की महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की. उन्होंने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा का अमीरी और गरीबी से कोई संबंध नहीं होता और अगर आप के अन्दर कुछ करने का जज्बा है तो, सफलता हर हाल में आपके कदम चूमती है. पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी मैरी कॉम अकेली ऐसी महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है. 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं.

पूरा नाम: – मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम
जन्म: – 1 मार्च 1983
जन्म स्थान: – काङथेइ, मणिपुर, भारत
पद/कार्य: – महिला मुक्केबाज

मैरी कॉम का प्रारंभिक जीवन
मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) का जन्म 1 मार्च 1983 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुआ. उनके पिता एक गरीब किसान थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा लोकटक क्रिश्चियन मॉडल स्कूल (कक्षा 6 तक) और सेंट जेविएर स्कूल (कक्षा 8 तक) में हुई. इसके बाद उन्होंने कक्षा 9 और 10 की पढाई के लिए इम्फाल के आदिमजाति हाई स्कूल में दाखिला लिया लेकिन वह मैट्रिकुलेशन की परीक्षा पास नहीं कर सकीं.

मैट्रिकुलेशन की परीक्षा में दोबारा बैठने का उनका विचार नहीं था इसलिए उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और आगे की पढाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS), इम्फाल, से की. उन्होंने अपना स्नातक चुराचांदपुर कॉलेज से पूरा किया.

उनको खेल-कूद का शौक बचपन से ही था और उनके ही प्रदेश के मुक्केबाज डिंग्को सिंह की सफलता ने उन्हें मुक्केबाज़ बनने के लिए और प्रोत्साहित कर दिया. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत मणिपुर राज्य के बॉक्सिंग कोच नरजीत सिंह के देख-रेख में मणिपुर की राजधानी इम्प्फाल में शुरू कर दिया.

मैरी कॉम का निजी जीवन
बता दें कि मैरी कॉम का विवाह के. ओन्लेर कॉम से 2005 में हुआ. उनकी ओन्लेर से मुलाकात सन 2001 में दिल्ली में हुई जब वो राष्ट्रिय खेलों में भाग लेने पंजाब जा रही थीं. कॉम दंपत्ति के 3 बच्चे हैं.

मैरी जानवरों के अधिकारों और रक्षा के मुद्दों से भी जुड़ी हैं. उन्होंने सर्कसों में हाथियों के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है. उनके अनुसार सर्कसों में जानवरों से क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जाता है जिसे रोका जाना चाहिए. वो जानवरों की रक्षा से जुड़ी संस्था PETA से जुड़ी हैं और उनकी मुहीम कम्पैसनेट सिटीजन का जोरदार समर्थन किया है. इसके तहत उन्होंने सारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में इस तरह के पाठ रखने की गुजारिश की है.

मैरी कॉम का मुक्केबाजी में करियर और सफलताएँ
एक बार बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला करने के बाद मैरी कॉम ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक महिला होने के नाते उनका सफ़र और भी मुश्किल था पर उनका हौसला भी फौलाद का बना है – एक बार जो ठान लिया वो कर के दिखाना है! राष्ट्रिय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अलावा मैरी कॉम अकेली ऐसी महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है. एशियन महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है, महिला विश्व वयस्क मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भी उन्होंने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है, एशियाई खेलों में मैरी ने 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक जीता है. 2012 के लन्दन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीत कर उन्होंने देश का नाम ऊँचा किया. इसके अलावा मैरी ने इंडोर एशियन खेलों और एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है.

1 अक्टूबर 2014 को मैरी ने इन्चिओन, दक्षिण कोरिया, एशियन खेलों में स्वर्ण जीत कर नया इतिहास रचा. वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं.

सन् 2001 में प्रथम बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली मैरी कॉम अब तक 10 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं. मुक्केबाजी में देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी को भारत सरकार ने वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2009 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मैरी कॉम की उपलब्धियां
वर्ष पदक भार प्रतियोगिता स्थान
1- 2001 रजत 48 महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता स्क्रैंटन , पेंसिल्वेनिया , संयुक्त राज्य अमेरिका
2- 2002 स्वर्ण 45 महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता अंताल्या , तुर्की
3- 2002 स्वर्ण 45 विच कप पेक्स , हंगरी
4- 2003 स्वर्ण 46 एशियाई महिला चैंपियनशिप हिसार, भारत
5- 2004 स्वर्ण 41 महिला विश्व कप टोंसबर्ग , नॉर्वे
6- 2005 स्वर्ण 46 एशियाई महिला चैंपियनशिप काऊशुंग , ताइवान
7- 2005 स्वर्ण 46 महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता पोडॉल्स्क , रूस
8- 2006 स्वर्ण 46 महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता नई दिल्ली , भारत
9- 2006 स्वर्ण 46 वीनस महिला बॉक्स कप वाइला , डेनमार्क
10- 2008 स्वर्ण 46 महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता निंगबो , चीन
11- 2008 रजत 46 गुवाहाटी , भारत
12- 2009 स्वर्ण 46 एशियाई इंडोर खेलों हनोई , वियतनाम
13- 2010 स्वर्ण 48 महिला विश्व गैर-व्यावसायिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता ब्रिजटाउन , बारबाडोस
14- 2010 स्वर्ण 46 एशियाई महिला चैंपियनशिप अस्ताना , कजाखस्तान
15- 2010 कांस्य 51 एशियाई खेल गुआंगज़ौ , चीन
16- 2011 स्वर्ण 48 एशियाई महिला कप हाइको , चीन
17- 2012 स्वर्ण 41 एशियाई महिला चैंपियनशिप उलानबातार , मंगोलिया
18- 2012 कांस्य 51 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक लंदन , यूनाइटेड किंगडम
19- 2014 स्वर्ण 51 एशियाई खेल इनचान , दक्षिण कोरिया

मैरी कॉम की राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां
1- पहले राष्ट्रिय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 2001, में स्वर्ण
2- द ईस्ट ओपन बॉक्सिंग प्रतियोगिता, बंगाल, 2001
3- द्वितीय सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, नई दिल्ली, 2001
4- 32वें राष्ट्रिय खेल, हैदराबाद
5- तृतीय सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, आइजोल, 2003
6- चतुर्थ सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, असम, 2004
7- पंचम सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, केरल, 2004
8- छठी सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, जमशेदपुर, 2005
9- दसवीं सीनियर विश्व महिला प्रतियोगिता, जमशेदपुर, 2009: क्वार्टरफाइनल में हार गयीं

मैरी कॉम के पुरस्कार और सम्मान
1- पद्म भूषण (खेल), 2013
2- अर्जुन पुरस्कार (बॉक्सिंग), 2003
3- पद्म श्री (खेल), 2010
4- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए मनोनित किया गया, 2007
5- लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स – पीपल ऑफ़ द इयर, 2007
6- सीएनएन-आईबीएन – रिलायंस इंडस्ट्रीज रियल हीरोज अवार्ड्, 2008
7- पेप्सी-एमटीवी यूथ आइकॉन 2008
8- ऑल इंडिया बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) द्वारा मैग्निफिसेंट मैरी का संबोधन, 2008
9- राजीव गाँधी खेल रत्न, 2009
10- इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा महिला बॉक्सिंग की एम्बेसडर घोषित, 2009
11- सहारा स्पोर्ट्स अवार्ड: स्पोर्ट्सविमेन ऑफ़ द इयर, 2010

मैरी कॉम की सुपर फाइट लीग (एस.एफ.एल.)
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रियलिटी शो सुपर फाइट लीग (एस.एफ.एल.) ने मैरी की उपलब्धियों और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपने शो का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया.

मैरी के जीवन पर बनी फिल्म मैरी कॉम
बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी उपलब्धियों और सफलताओं के कारण मैरी कॉम आज हर भारतीय महिला के लिए प्रेरणास्रोत (रोल मॉडल) हैं. उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 मे हुआ. ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रसिद्द नायिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई. लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया और मैरी की तरह ये फिल्म भी बहुत सराही गयी.

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi