Biography of Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी, महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी, महेंद्र सिंह धोनी का करियर, महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म, Mahendra Singh Dhoni Ki jivani, Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi, Mahendra Singh Dhoni Career, Mahendra Singh Dhoni Film

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी, महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी, महेंद्र सिंह धोनी का करियर, महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म, Mahendra Singh Dhoni Ki jivani, Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi, Mahendra Singh Dhoni Career, Mahendra Singh Dhoni Film

महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है जिसमें भारत के लोग बाकी और खेलों के मुकाबले ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है. वहीं भारत में क्रिकेट के महान खिलाड़ियों ने जन्म लेकर भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुँचाया है. उन्हीं महान खिलाड़ियों में से आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारें में बताने जा रहें है. इन्हें एम.एस.धोनी के नाम से भी जाना जाता है. भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने छोटे शहर से निकल कर क्रिकेट की बड़ी बड़ी बुलंदियों को छूने के लिए एक बहुत ही संघर्ष पूर्ण सफ़र तय किया. महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) ने जिसे भी छुआ वो सोना बन गया, ये धोनी ही थे जिन्होंने अनहोनी को होनी कर दिया. हालाँकि शुरूआती सफ़र उनके लिए उतना आसान नहीं था.

पूरा नाम Born – महेन्द्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni
उपनाम – एमएसडी, एमएस, माही, कप्तान कूल MSD, MS, Mahi, Captain Cool
राष्ट्रीयता Nationality – भारतीय Indian
जन्म – 7 जुलाई 1981 (उम्र 39 वर्ष)
जन्मस्थान – रांची, झारखंड, भारत Ranchi, Jharkhand, India
शिक्षा Education – डी ए वी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखण्ड सेंट जेवियर्स कालेज, रांची, झारखंड DAV Jawahar Vidya Mandir, Shyamali, Ranchi, Jharkhand St. Xavier’s College, Ranchi, Jharkhand
शैक्षिक योग्यता educational qualification – बीच में कॉलेज छोड दिया Left college in the middle
काम Occupation – भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज और विकेटकीपर) Indian cricketer (batsman and wicketkeeper)
शौक/अभिरुचि Hobby / interest – बाइकिंग और फुटबॉल खेलना Biking and playing football
Years Active – 2003 – Present

पसंदीदा चीजें
पसंदीदा क्रिकेटर्स – बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट
पसंदीदा गेंदबाज – ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न
पसंदीदा व्यंजन – चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला
पसंदीदा अभिनेता – अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
पसंदीदा अभिनेत्री – एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
पसंदीदा फिल्में – अग्निपथ और शोले
पसंदीदा संगीतकार – किशोर कुमार
पसंदीदा रंग – नीला और काला
पसंदीदा गंतव्य – श्रीलंका और गोवा

शुरू में धोनी अपनी फूटबाल टीम के गोलकीपर थे और अपने कोच की सलाह पर वे क्रिकेट में आ गए. अपनी शानदार विकेटकीपिंग के जरिये उन्हें एक लोकल क्रिकेट क्लब (कमांडो क्रिकेट क्लब) में खेलने का मौका मिला जहाँ वह 1995 से लेकर 1998 तक खेलते रहे. वीनू मांकड़ अंडर 16 चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार खेल दिखाया. उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग दिन भर दिन बेहतर होता जा रहा था जल्द ही वे बिहार रणजी टीम का हिस्सा बन गए.

2001 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकेट कलेक्टर की सरकारी नौकरी की हालाँकि उनका असली सपना क्रिकेट में जाना ही था. उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी तब मिली जब 2003 में उन्हें INDIA A टीम में चुन लिया गया और वो त्रिकोणीय सीरीज खेलने केनिया गए जहाँ पाकिस्तान की टीम भी आई थी. इस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. घरेलु क्रिकेट में भी वे शानदार प्रदर्शन करते रहे जिसके चलते 2004/05 में उन्हें बांग्लादेश जाने वाले टूर में शामिल कर लिया गया. अपने पहले ही मैच में वे दुर्भाग्य से शून्य पर रनआउट हो गए.

महेंद्र सिंह धोनी का प्रारम्भिक जीवन
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची जिले में हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के बारे में बताने से पहले उनके पिता के जीवन पर थोडा प्रकाश डालना चाहेंगे. Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह है जो अल्मोड़ा जिले के तलासलाम गाँव में रहते थे.

उनका गाँव अल्मोड़ा की सुंदर पहाडियों में बसा हुआ था जहा तक जाने के लिए कोई सडक नही हुआ करती थी और इसके लिए केवल दुर्गम पहाडियों से ही पैदल जाया जा सकता था. पान सिंह के माता-पिता खेती किया करते थे लेकिन उन्होंने पान सिंह को पढ़ाया था. पान सिंह थोड़े बहुत पढ़े होने के कारण नौकरी की तलाश में लखनऊ चले गये.

उसके बाद कुछ समय बिहार रहकर रांची आ गये जहा उनको MECON में जूनियर मनगेमेंट पोजीशन पर नौकरी करने लग गये. शुरुवाती दिनों में उन्हें दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ी थी लेकिन बाद में पदोन्नति हो गयी थी. पान सिंह का विवाह नैनीताल में रहने वाली देवकी देवी से 1969 में हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़ा भाई नरेंद और एक छोटी बहन जयंती है.

महेंद्र सिंह धोनी का Test से सन्यास
इतने शानदार खेल के बाद Mahendra Singh Dhoni ने ढलते उम्र में क्रिकेट की रंगीन फोरमेंट पर ही पूरा फोकस करने के लिए व्हाइट ड्रेस क्रिकेट से 2014 को सन्यास ले लिया.

महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियां
1- महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2007 के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल-रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
2- 5 अप्रैल 2005 को महेन्द्र सिंह धोनी को पाकिस्तान के विरुद्ध 148 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया.
3- पाकिस्तान के विरुद्ध 148 रन बनाने पर धोनी भारत के किसी विकेट कीपर द्वारा बनाए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.
4- 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मानसिहं स्टेडियम में श्रीलंका के विरुद्ध धोनी ने अविजित 183 रन बनाए जो विश्व के किसी विकेट कीपर द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था. अत: उन्होंने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए.
5- 19 अप्रैल 2006 को आई.सी.सी. रैंकिंग में (एक दिवसीय मैच में) धोनी को एक नम्बर रैकिंग मिली.
6- धोनी एक दिवसीय मैचों में एक मैच में 10 छक्के लगाने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं.
7- एक दिवसीय मैच में 15 चौके तथा 10 छक्के लगाकर धोनी ने 120 रन बनाने का कीर्तिमान बनाया है.
8- एक दिवसीय मैचों की आई.सी.सी. रैकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंचने वाले धोनी प्रथम भारतीय क्रिकेटर हैं.
9- उन्हें 2006 में एम टी.वी. तथा पेप्सी का यूथ आइकॉन चुना गया.
10- एन.डी.टी.वी. ने उन्हें 2006 के लिए यूथ आइकॉन नामांकित किया.
11- 2007 में बीस ओवर्स की मैच श्रंखला में भारत की टीम महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेली और फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर विश्व-चैंपियन घोषित हुई.

महेंद्र सिंह धोनी की खेल शैली
उनके विकेटकीपर की अनोखी स्टाइल को कई क्रिकेट विद्वानों ने भी सराहा. और उन्होंने अपनी विकेट कीपिंग से कई विश्व रिकार्ड्स भी बनाये. धोनी एक आक्रमक दाये हात के बल्लेबाज और विकेटकीपर है. धोनी साधारणतः माध्यम वर्ग के बल्लेबाज है लेकिन मैच की दशा और दिशा देखकर वे अपने बेटिंग स्टाइल को बदलते रहते है. क्यू की एक कप्तान की तरह ये उनकी जवाबदारी है. वो एक शक्तिशाली हीटर और सबसे तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाजो में से एक है.

निच्छित ही धोनी आने वाले युवा खिलाडियों के प्रेरणास्त्रोत है. ऐसा नहीं है की धोनी शुरुवात से ही क्रिकेट जगत मंं सफल होते गये, उनके सामने कई चुनौतिया आई. कप्तान बनने के बाद कई बार लोगो ने उनकी आलोचना भी की. लेकिन उन्होंने उन आलोचनाओ की ओर ध्यान ना देते हुए अपने खेल को और अधिक सुन्दर बनाने का प्रयास किया. और पूरी भारतीय टीम को विश्व में प्रथम स्थान पर ला खड़ा किया. और आज वे पुरे भारत के चहेते बन गये है.

महेंद्र सिंह धोनी के विवाद
वाल्क-ऑफ़ : भारत के 2006 के वेस्ट इंडीज दौरेके पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एंटीगुआ मनोरंजन ग्राउंड, सेंट जोंस, एंटीगुआ, में धोनी ने देव मोहमड की गेंद पर डेरेन गंगा ने मिड-विकेट क्षेत्र में कैच लिया. जब बल्लेबाज वापस आने लगे, कप्तान द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी क्यूंकि अंपायर भी साफ़ नही थे की क्षेत्ररक्षक ने रस्सी पर पैर रक्खा या नही और धोनी अंपायर का फैसल के लिए खड़े रहे.

हांलांकि रिप्ले अनिर्णायक थे, फ़िर भी वेस्ट-इंडीज़ टीम के कप्तान ब्रायन लारा अपने क्षेत्ररक्षक के कथन पर धोनी को वापस भेजना चाहते थे. मैच 15 मिनट तक रुके रहे और लारा अपना गुस्सा दिखता हुआ उंगली से अंपायर के खिलाफ प्रर्दशित कर रहे थे और अंपायरअसद रऊफ से गेंद छीन ली. अंततः, धोनी चले गए और द्रविड़ की घोषणा पर अमल हुई लेकिन खेल में देरी हुई और लारा की हरकतों को टिप्पणीकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी. लारा को उसके कार्यों के सफाई के लिए मैच रेफरी ने बुलाया, लेकिन मैच रेफरी के द्वारा जुर्माना नहीं किया गया था.

महेंद्र सिंह धोनी का घर टूटा
2007 क्रिकेट विश्व कपमें बांग्लादेश के खिलाफ हारने पर धोनी के निर्माणाधीन घर को रांची में जे एम् एम् के राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़ एवं क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थानीय पुलिस ने उसके परिवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था की क्यूंकि विश्व कप के पहले दौर में भारत उत्तेजित हो गया था.

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
1- धोनी एक मध्यवर्गीय राजपूत जाति से सम्बन्ध रखते हैं.
2- उन्होंने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 65% अंक अर्जित किए .
3- 1993 में, पहली बार उन्हें गोलकीपर के रूप में देखा गया था , उनके स्कूल के क्रिकेट कोच केआर बॅनर्जी ने कहा की तुम विकेट – कीपिंग करने की कोशिश करो.
4- सर्वप्रथम पीसी पोद्दार, ( बंगाल के पूर्व क्रिकेट कप्तान ) ने जमशेदपुर में प्रतिभा में काफी संभावना देखी. उसके बाद, उन्हें 1998/99 सीजन में बिहार U – 19 टीम में चुना गया, जहां उन्होंने 5 मैचों में 176 रन बनाए.
5- 2002 में, जब वह भारत टीम में जगह बनेने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें प्रियंका झा नाम की लड़की के साथ प्यार हो गया था. लेकिन, दुर्भाग्य से उसी वर्ष प्रियंका झा एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई .
6- यद्यपि, धोनी 1999 से 2003 तक बिहार के लिए सीनियर खिलाडी के रूप में खेले, फिर भी उनके प्रदर्शन को ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल चले गया, जहां उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 3 वर्ष (2001 -2003) तक एक टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य किया.
7- 2003 में, सौरव गांगुली ने उनसे संपर्क किया और उनसे कोलकाता आने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बिहार वापस चले गए, जहां उन्होंने अपना दाखिला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में करवा लिया.
8- वर्ष 2004 में उनका चयन भारत ए (India A) के लिए हुआ और वह ज़िम्बाब्वे और केन्या दौरे पर गया जहां उनका प्रदर्शन अदभुतपूर्ण रहा.
9- 23 दिसंबर 2004 को अपने प्रथम (एकदिवसीय) मैच में (बांग्लादेश के खिलाफ) वह शुन्य पर आउट हो गए.
10- उन्होंने विशाखापट्टनम में कट्टर प्रतिस्पर्धी पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया, जहां उन्होंने 123 गेंदों में 148 रन की पारी खेली.
11- वह दो कारणों से लंबे बाल रखते थे, पहला वह जॉन अब्राहम के एक बड़े प्रशंसक थे, दूसरा यह की वह इसे भाग्यशाली समझते थे.
12- 2006 में, वह एमटीवी के यूथ आइकन बने.
13- यह सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने वर्ष 2007 में धोनी का नाम भारतीय कप्तान के लिए अनुशंसित किया था,
14- उन्होंने लगातार दो साल, 2008 और 2009 के लिए (आईसीसी, ओडीआई) प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता.
15- वर्ष 2010 में, उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हुक या क्रूक में अभिनय किया. इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे.

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi