Anil Ambani

अनिल अंबानी, अनिल अंबानी की जीवनी, अनिल अंबानी का घर, अनिल अंबानी की बीवी, अनिल अंबानी की उम्र, अनिल अंबानी की संपत्ति, Anil Ambani, Anil Ambani Biography In Hindi, Anil Ambani House, Anil Ambani Wife, Anil Ambani Age, Anil Ambani Property

अनिल अंबानी, अनिल अंबानी की जीवनी, अनिल अंबानी का घर, अनिल अंबानी की बीवी, अनिल अंबानी की उम्र, अनिल अंबानी की संपत्ति, Anil Ambani, Anil Ambani Biography In Hindi, Anil Ambani House, Anil Ambani Wife, Anil Ambani Age, Anil Ambani Property

अनिल अंबानी की जीवनी, Biography of Anil Ambani
भारत के जाने माने उद्दोगपतियों में शुमार अनिल अंबानी भारतीय व्यवसायी और रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष हैं. एक समय में भारत के सबसे सफल और अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में शुमार थे. वे फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट के मुताबिक साल 2008 में दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्सियत थे. अनिल धीरुभाई अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को मुंबई में भारत के महान उद्योगपति धीरुभाई अंबानी के घर में हुआ था. उनकी मां कोकिला बेन अंबानी है और उनके भाई मुकेश अंबानी हैं, जो भारत के सबसे अमीर शख्सियत में से एक हैं और दो छोटी बहने दीप्ती सलगओकार और नीना कोठारी भी हैं. अनिल अंबानी ने मुंबई यूनिवर्सिटी के के.सी. कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन से उन्होंने Mba की डिग्री हासिल की है. बाद में अनिल अंबानी ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी कर ली. शादी के बाद उनके दो बेटे अनमोल और अंशुल हुए.

नाम – अनिल धीरूभाई अंबानी
जन्म – 4 जून 1959
आयु – 62 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता – भारतीय
कॉलेज – मुंबई विश्वविद्यालय पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
शैक्षिक योग्यता – मुंबई विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक
व्हार्टन स्कूल, पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक
व्यवसाय – भारतीय व्यवसायी
शौंक – दौड़ लगाना और योगा करना

पसंदीदा चीजें, Favorite things
पसंदीदा भोजन – बैंगन का भरता और छोले, चोको-बार आइसक्रीम, पाव-भाजी, थीन क्रस्ट मार्गरिटा पिज़्ज़ा बिना पनीर के

अनिल अंबानी की शादी, Anil Ambani’s wedding
अनिल अंबानी की शादी पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम से हुई है और उनके दो पुत्र अनमोल और अंशुल हैं. अनिल अंबानी के एक बड़े भाई, मुकेश अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं. अनिल अंबानी गुजरात से हैं लेकिन उनका निवास स्थान मुंबई में है और बॉम्बे विश्वविद्यालय से विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (स्नातक) किया है और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. अनिल अंबानी शाकाहारी हैं और मैराथन दौड़ में अक्सर भाग लेते हैं इन्हें खुद को फिट रखना काफी पसंद है. अनिल अंबानी दृढ़ता से कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखते हैं और मानते है कि काम के प्रति जुनून किसी भी नेतृत्व की भूमिका में सक्रियता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है. अनिल अंबानी न्यूकेसल यूनाइटेड, फुटबॉल प्रीमियर लीग क्लब के फैन भी हैं.

अनिल अंबानी का करियर, Anil Ambani’s career
अनिल अंबानी भारत के उत्कृष्ट उद्योगपतियों में से एक है. अंबानी का भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में काफी योगदान रहा है. वे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन है जिसमे मुख्य रूप से रिलायंस कम्युनिकेशन, रिलायंस पॉवर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है. साल 1983 में, वे अपने पिता धीरुभाई अंबानी द्वारा स्थापित कंपनी में शामिल हुए और को-चीफ-एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे. उन्होंने अपनी योग्यता और कुशल नीतियों की बदौलत भारतीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कामो से पूरी दुनिया को प्रभावित किया.

अनिल अंबानी के इन्ही प्रयत्नों की बदौलत साल 1991 में रिलायंस का ग्लोबल मार्केट शेयर बढ़कर 2 बिलियन US डॉलर हो गया था. हालांकि, बाद में अनिल ने अपने भाई मुकेश अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की, जो आज भारत की टॉप टेक्सटाइल और पेट्रोलियम कंपनी है. साल 2002 में उनके पिता धीरुभाई अंबानी की मृत्यु के बाद अनिल अंबानी ने टेलीकॉम, फाइनेंसियल सर्विस, एंटरटेनमेंट, पॉवर & इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी रूचि दिखाते हुए रिलायंस ग्रुप को अपने हाथो में ले लिया था. बाद में 10 सालो में ही रिलायंस ग्रुप में भारतीय बाज़ार और कुछ विदेशी बाजारों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया था. जिनमे मुख्य रूप से डिस्ट्रीब्यूशन, टेलीकम्यूनिकेशन, ट्रांसमिशन और जनरेशन शामिल है.

अंबानी को भारतीय कैपिटल मार्केट के विस्तार का पूरा श्रेय दिया जाता है. क्योकि ऐसा माना जाता है की रिलायंस ग्रुप की कमान अपने हाथों में लेकर उन्होंने जितना भारतीय कैपिटल मार्केट का विस्तार किया है उतना आज तक कोई नही कर पाया. अंबानी ने मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी शुरुवात 2005 में की थी. अनिल अंबानी को भारत का सबसे बड़ा मीडिया साम्राज्य खड़ा करने की का क्रेडिट भी जाता है. उन्होंने टीवी टुडे और ब्लुमबर्ग टीवी के शेयर खरीदने के साथ बीबीसी जैसे अंतर्राष्ट्रीय समाचार चैनलो के साथ भी टाय-अप किया था.

आरआईएल ने बार-बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि अनिल अंबानी का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ-सेवा, सुरक्षा, मनोरंजन, वित्तीय-सेवा, और सरकार-नागरिक इंटरफ़ेस जैसे प्रमुख क्षेत्रो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना है. उनका इरादा ये है की उपभोक्ता आसानी से डिजिटल उपलब्ध नए कंटेंट तक अपनी पकड़ बनाएं, जिससे देश में एक नए डिजिटल युग की शुरुवात हो सके. यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ की गई एक डील के मुताबिल अनिल की कंपनी से जुड़े उपभोक्ता तीन लाख गानों में से अपनी पसंद चुन सकते है. अनिल अंबानी जी ने कुछ प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस, जिनके मालिक स्टीवन स्पीलबर्ग, ब्रेड पिट, निकोलस केज, जिम कैरी और टॉम हैक्स जैसे फ़िल्मी सितारे है, के साथ भी अग्रीमेंट किए हैं.

श्री अंबानी को निम्नलिखित पुरस्कार और सम्मान मिला है, Anil Ambani’s awards
1- बिजनेस इंडिया मैगजीन द्वारा बिजनेसमैन ऑफ द ईयर 1997
2- दिसंबर 2001 में व्हार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम द्वारा फर्स्ट व्हार्टन इंडियन अलमिनी अवॉर्ड से सम्मानित
3- अक्टूबर 2002 में, बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा इंटरप्यूनर आफ दि डिकेड अवार्ड
4- 2003 में, एमटीवी यूथ आइकॉन ऑफ़ दि इयर के रूप में चुना गया.
5- 2004 में, प्लेट्स ग्लोबल एनर्जी अवॉर्ड्स से सीईओ ऑफ़ दि इयर घोषित किया गया.
6- 2006 में, टाइम्स ऑफ इंडिया-टीएनएस सर्वेक्षण द्वारा बिजनेसमैन ऑफ द ईयर
इंडिया टुडे पावर लिस्ट, 2009 में भारत में तीसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में वोट दिया गया.

अनिल अंबानी से जुडे़ कुछ विवाद, Some controversy related to Anil Ambani
1- वर्ष 2004 में, अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से अलग होकर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपना प्रभुत्व कायम रखने के लिए उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
2- उन्हें 2 जी घोटाले में सीबीआई जांच का सामना करना पड़ा.

अनिल अंबानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, Some interesting things related to Anil Ambani
1- उनका जन्म धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के घर मुंबई में हुआ.
2- वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ दो बेडरूम वाले एक अपार्टमेंट में रहते थे.
3- उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम से विवाह किया.
4- वह अपनी सेहत को हमेशा फिट रखने के लिए सुबह दौड़ लगाते हैं.
5- वर्ष 2004 में, धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के दो साल बाद रिलायंस को दोनों भाइयों में विभाजित किया गया.
6- वह रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक हैं.
7- वह एक शुद्ध शाकाहारी और गैर धूम्रपान वाले व्यक्ति हैं.
8- वह एक धार्मिक व्यक्ति हैं. वह महादेव (शिव) के बहुत बड़े भक्त हैं. जिसके चलते वह कैलाश मानसरोवर की यात्रा दो बार कर चुके हैं.

अनिल अंबानी, अनिल अंबानी की जीवनी, अनिल अंबानी का घर, अनिल अंबानी की बीवी, अनिल अंबानी की उम्र, अनिल अंबानी की संपत्ति, Anil Ambani, Anil Ambani Biography In Hindi, Anil Ambani House, Anil Ambani Wife, Anil Ambani Age, Anil Ambani Property

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi