Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra

ब्रा पहनने या ना पहनने के फायदे और नुकसान, ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान, महिलाएं ब्रा क्यों पहनती है?, क्या ब्रा पहनना जरूरी है?- Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra, Bra Na Pahanne Ke Fayde in Hindi, Bra na pahanne ke nuksan in Hindi

ब्रा पहनने या ना पहनने के फायदे और नुकसान, ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान, महिलाएं ब्रा क्यों पहनती है?, क्या ब्रा पहनना जरूरी है?- Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra, Bra Na Pahanne Ke Fayde in Hindi, Bra Na Pahanne Ke Nuksan in Hindi

ब्रा पहनने या ना पहनने के फायदे और नुकसान – ब्रा आमतौर पर लड़कियों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला अंडरगारमेंट है। यह मुख्य रूप से स्तन के ऊतकों को सहारा देने के उद्देश्य से पहना जाता है ताकि उनमें ढीलापन न हों। ब्रा पहनने के अपने फायदे हैं, लेकिन उसके लिए सही साइज की ब्रा पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस विषय पर हाल के कुछ अध्ययनों में ब्रा पहनने से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है। जिनके बारे में इस लेख में चर्चा की गयी है।

इस लेख में ब्रा पहनने के फायदे, ब्रा पहनने के नुकसान और ब्रा नहीं पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra

ब्रा पहनने के फायदे, Benefits of Wearing a Bra 
ब्रा को पहनने के फायदों को लेकर कई तरह के अध्ययन किए गए हैं। ब्रा पहनने के कुछ फायदे निम्नलिखित हैं:

स्तनों को सपोर्ट प्रदान करना
महिलाओं के स्तन वसायुक्त ऊतकों से बने होते हैं। इनमें मांसपेशियां नहीं होती हैं। इसलिए ब्रा को पहनने से स्तनों को सपोर्ट मिलता है और वह नीचे की ओर अनावश्यक लटकते नहीं हैं। स्तनों की त्वचा में नीचे की ओर खिंचाव होने से यह ढीले हो जाते हैं। त्वचा के इस खिचाव से बचने के लिए आपको नियमित ब्रा पहननी चाहिए।

शारीरिक मुद्रा का सही होना
ब्रा पहनने से महिलाओं को शारीरिक मुद्रा सही रखने में मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक मुद्रा का सही होना बेदह जरूरी होता है। आपकी खराब शारीरिक मुद्रा आपको सुस्त व बीमार दिखाती है, इससे बचने के लिए आपको ब्रा को पहनना चाहिए। किशोरावस्था में शरीर के विकास के लिए लड़कियों की शारीरिक मुद्रा का सही होना जरूरी माना जाता है। बड़े आकार के स्तनों वाली महिलाओं और लड़कियों के द्वारा ब्रा ना पहनने से पीठ में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

आकर्षक दिखना
स्तनों का सही आकार आपको आकर्षक बनाता है। इससे महिला का पूरा शरीर आकर्षक दिखाई देता है। ब्रा पहनने से महिलाओं के स्तनों के आकार में बदलाव होता है। वह पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और सुडौल लगते हैं। इसके अलावा सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाएं स्तनों के कम आकार होने पर भी उभार ला सकती है।

आराम पाने के लिए जरूरी
सही आकार की ब्रा पहनने से महिलाओं को काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही यह आपके पसीने को भी सोखने में मदद करती है। कई बार पसीने के कारण महिलाओं को काफी असुविधा होती है। जबकि पसीने के कारण स्तनों में संक्रमण होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। एक्सरसाइज और अधिक परिश्रम के दौरान आरामदायक ब्रा का ही चयन करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की असहजता महसूस न हो।

महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है
कई महिलाएं इस बात को मानती है कि वे ब्रा पहनने के बाद खुद में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं। कई तरह के अध्ययन भी इस बात को साबित करते हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं के लिए ब्रा पहनना जरूरी होता है।

ब्रा पहनने के नुकसान, Side Effects of Wearing a Bra 

समय-समय पर आपके शरीर में होने वाले बदलाव के कारण आपके स्तनों के आकार में भी परिवर्तन होता रहता है। इसलिए एक ही साइज की ब्रा को पहनने से आपको कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, जैसे:

ब्रा से गर्दन, कंधें और पीठ में दर्द
यदि आप गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो यह आपको आराम देने की बजाय आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। टाइट ब्रा पहनने से कई बार महिलाओं की गर्दन, कंधे और पीठ में दर्द होने लगता है। (और पढ़ें – क्या टाइट ब्रा से होता है सीने में दर्द)

लसिका प्रणाली पर असर होना
एक अध्ययन में पाया गया कि ब्रा पहनने से महिलाओं की लसिका प्रणाली प्रभावित होती है। लसिका प्रणाली शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने का कार्य करती है। इसके प्रभावित होने से महिलाओं में कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

सांस लेने में परेशानी
सही ब्रा न पहनना या टाइट ब्रा पहनने से महिलाओं की हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इतना ही नहीं इससे सांस लेने में भी मुश्किल होती है।

त्वचा पर रैशेज होना
कई बार टाइट ब्रा पहने से आपके कंधों पर इसकी रगड़ से रैशेज हो जाते हैं। रैशेज के कारण महिलाओं के कंधों पर जलन होने लगती है।

ब्रा नहीं पहनने के फायदे, Benefits of Not Wearing a Bra 
ब्रा पहनने के फायदों और नुकसान के बारे में जानने के बाद आइए एक नजर डालते हैं कि ब्रा न पहनने के फायदे और नुकसान के विषय पर नवीनतम शोध क्या कह रहे हैं।अमेरिका में एक प्रसिद्ध मेडिकल सेंटर के प्लास्टिक सर्जन द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, कम उम्र की महिलाओं में, ब्रा नहीं पहनने से स्तनों के विकास में सुधार हो सकता है और यह स्तनों के उभार में भी मदद कर सकता है।

अध्ययन में बताया गया है कि कम उम्र की महिलाओं या लड़कियों में ब्रा नहीं पहनने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ सकता है और स्तनों की प्राकृतिक लोच भी बढ़ सकती है, जिससे विकसित हो रहे स्तनों के उठाव में सुधार हो सकता है। ब्रा न पहनने के कारण स्नायुबंधन और संयोजी ऊतकों में होने वाला तनाव वास्तव में बढ़ती उम्र की लड़कियों में स्तनों का ढीलापन रोकने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसी अध्ययन में यह भी बताया गया है कि ब्रा नहीं पहनने का प्रभाव वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के मामले में समान नहीं है, क्योंकि बड़ी उम्र की महिलाओं के स्तनों में कोलेजन की मात्रा पहले से कम होती है और सहायक ऊतक जवान लड़कियों की तुलना में पहले से ही कमजोर होते हैं। इसलिए ब्रा उन ऊतकों को आवश्यक सहारा प्रदान कर सकती है, जो उम्र के कारण ढीले हो गए हैं। इससे स्तनों के उचित आकार को बनाए रखने और झुकाव को रोकने में मदद मिलती है।

ब्रा न पहनने के नुकसान, Side Effects of Not Wearing a Bra

क्या ब्रा न पहनने के कोई नुकसान होते हैं? इसका सबसे आसान उत्तर है, नहीं। ब्रा नहीं पहनने से कोई नुकसान नहीं होते हैं। तो फिर, हम महिलाएं ब्रा क्यों पहनती हैं? हम में से अधिकांश महिलाओं के लिए सच्चाई सिर्फ यही है कि हमने सबसे पहले ब्रा पहनना शुरू किया था, जब हमारी माँ ने हमें ऐसा करने के लिए कहा। हम में से अधिकांश उन्हें पहनने के लिए कर्तव्य-बोध महसूस करती हैं। जबकि वास्तव में, ब्रा पहनने का निर्णय हमारे आराम और बेहतर दिखने तथा महसूस करने से जुड़ा एक व्यक्तिगत विकल्प होना चाहिए।

इसलिए, यहाँ हम ब्रा पहनने के कुछ सही कारण बता रहें हैं, जब ब्रा पहनना ठीक है। आप ब्रा पहन सकती हैं, यदि:

आपको उनसे अलग अलग कपड़ों में शरीर को मिलने वाला आकार और लुक पसंद हैं।
एक निश्चित उम्र के बाद, लड़कियों को गुरुत्वाकर्षण से लड़ने और ढीलेपन से बचने के लिए अगर ब्रा के सहारे की आवश्यकता है। सही ब्रा का सहारा लेने का मतलब है कि दिन भर की भारी गतिविधि (खेल, आसपास घूमना या घर के बाहर जाना) के बाद कोई पीठ दर्द या स्तनों में दर्द न होना।भले ही आपका टॉप खिसक जाए या नेकलाइन स्लिप हो जाए, किसी भी वॉर्डरोब मालफंक्शन से बचाने के लिए आपकी ब्रा वहां हो।हम में से कुछ महिलाओं के निपल्स संवेदनशील होते हैं और एक पैडेड ब्रा हमें असहज क्षणों से बचाने में मदद करती है।

निम्नलिखित स्थितियों में ब्रा न पहने 

  • रात में, क्योंकि सोते समय कुछ घंटों के लिए अपनी छाती को मुक्त छोड़ना आरामदायक होता है। यदि आप सुडौल हैं और आपके स्तन नींद में परेशानी बनते हैं, तो आप घर पर पहनने वाली ब्रा का उपयोग करने के बारे में सोच सकती हैं। ये बिना रक्त-प्रवाह को बाधित किए या बिना किसी असुविधा के सोते समय आपके स्तनों को सहारा देती है।
  • यदि आप अकेली रहती हैं या उन लोगों के साथ हैं, जिनके साथ आप सहज महसूस करती हैं तथा पूरे दिन आराम करते हुए बिता रही है। फिर से, यदि आप पूरी तरह से ब्रा को छोड़ने से शर्माती हैं, तो घर पर पहनने वाली ब्रा एक अच्छा विकल्प है।
  • अगर आपका मन खुद को ब्रा-हॉलिडे देने का करता है।
  • यदि यह सर्दी का मौसम है और आप वैसे भी मोटी वूलन जैकेट में लिपटी हुई हैं।

अंत में चुनाव पूरी तरह से आपका है। आप क्या पहना चाहती है और क्या नहीं इसके बारे में किसी अन्य को आपकी पसंद को परिभाषित न करने दें। Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra

ब्रा पहनने या ना पहनने के फायदे और नुकसान, ब्रा पहनने के फायदे और नुकसान, महिलाएं ब्रा क्यों पहनती है?, क्या ब्रा पहनना जरूरी है?- Benefits and Side Effects of Wearing and Not Wearing Bra, Bra Na Pahanne Ke Fayde in Hindi, Bra Na Pahanne Ke Nuksan in Hindi

और आर्टिकल पढ़ने के लिए निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक करें –

  1. घर में ब्लीच करने का तरीका, Bleach Kaise Karte Hain, Bleach Karne Ka Tarika, घर पर ब्‍लीच कैसे बनाएं, Bleach Kaise Karen, सबसे अच्छा ब्लीच कौन सा है.
  2. बेसन हल्दी फैस पैक, बेसन-हल्दी निखारे त्वचा की रंगत, बेसन हल्दी के फायदें, बेसन हल्दी फैस पैक, बेसन फेस पैक बनाने की विधि, फेस पैक लगाने के टिप्स.
  3. एलोवेरा बालों में कैसे लगाएं, एलोवेरा जेल को बालों में कैसे लगाएं, एलोवेरा को बालों में कैसे लगाएं, एलोवेरा जेल बालों में कैसे लगाएं, पतंजलि एलो वेरा जेल फॉर हेयर.
  4. बालों में मेहंदी लगाने के फायदे, बालों में मेहंदी लगाने के नुकसान, Balo Me Mehndi Lagane Ke Fayde, Balo Me Mehndi Lagane Ke Nuksan.
  5. बीकासूल कैप्सूल खाने से क्या फायदे होते हैं, बिकासुल कैप्सूल के लाभ, Becosules Capsules Uses in Hindi, बेकासूल, बीकोस्यूल्स कैप्सूल.
  6. शराब छुड़ाने की आयुर्वेदिक दवा , होम्योपैथी में शराब छुड़ाने की दवा, शराब छुड़ाने के लिए घरेलू नुस्खे , शराब छुड़ाने का मंत्र , शराब छुड़ाने के लिए योग.
  7. योग क्या है?, Yoga Kya Hai, योग के लाभ, योग के उद्देश्य, योग के प्रकार, योग का महत्व क्या है, योग का लक्ष्य क्या है, पेट कम करने के लिए योगासन, पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्‍ट योगासन.
  8. प्यार का सही अर्थ क्या होता है, Pyar Kya Hota Hai, Pyar Kya Hai, प्यार क्या होता है, प्यार क्या है, Pyaar Kya Hai, Pyar Ka Matlab Kya Hota Hai, Love Kya Hota Hai.
  9. ज्यादा नींद आने की वजह, Jyada Nind Kyon Aati Hai, ज्यादा नींद आना के कारण, ज्यादा नींद आना, शरीर में सुस्ती, शरीर में थकावट.
  10. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani.
  11. मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी फॉर लाइफ, Motivational Quotes in Hindi for Life, ब्यूटीफुल गुड मॉर्निंग कोट्स, लाइफ कोट्स, लेटेस्ट गुड मॉर्निंग कोट्स, Beautiful Morning Quotes.
  12. Love Quotes in Hindi, रोमांटिक लव कोट्स इन हिंदी, Sad Love Quotes in Hindi, डीप इमोशनल लव कोट्स in Hindi, Heart Touching Love Quotes in Hindi, लव कोट्स इन हिंदी.
  13. नमक का दरोगा, Namak Ka Daroga, नमक का दारोग़ा हिंदी स्टोरी, हिंदी कहानी नमक का दारोग़ा, Namak Ka Daroga Hindi Story, Hindi Kahani Namak Ka Daroga
  14. कबीरदास के प्रसिध्द दोहे, कबीर के दोहे मीठी वाणी, Kabir Dohe Lyrics, Kabir Ke Dohe Lyrics, Kabir Ke Dohe Lyrics In Hindi
  15. बच्चों के नये नाम की लिस्ट, बेबी नाम लिस्ट, बच्चों के नाम की लिस्ट, हिंदी नाम लिस्ट, बच्चों के प्रभावशाली नाम, हिन्दू बेबी नाम, हिन्दू नाम लिस्ट, नई लेटेस्ट नाम.
  16. अयांश नाम का अर्थ, अयांश का हिंदी अर्थ, अयंश, अयांश नाम मीनिंग, अयांश नाम का मतलब, अयांश का अर्थ धर्म और राशि, अयांश मीनिंग इन हिंदी, Ayansh Ka Arth.
  17. आरव नाम का अर्थ, आरव का हिंदी अर्थ, आरव नाम मीनिंग, आरव नाम का मतलब, आरव का अर्थ धर्म और राशि, Aarav Ka Arth, Aarav Ka Matlab, Aarav Meaning.
  18. अद्विक नाम का अर्थ, अद्विक का हिंदी अर्थ, अद्विक नाम मीनिंग, अद्विक नाम का मतलब, अद्विक का अर्थ धर्म और राशि, Advik Ka Arth, Advik Ka Matlab, Advik Meaning.
  19. सानवी नाम का अर्थ, सानवी का हिंदी अर्थ, सानवी नाम मीनिंग, सानवी नाम का मतलब, सानवी का अर्थ धर्म और राशि, सानवी मीनिंग इन हिंदी, Saanvi Ka Arth.
  20. बैताल पचीसी: प्रारम्भ की कहानी, विक्रम -बैताल की कहानियाँ, बैताल पच्चीसी की कहानियाँ, Vikram-Baital Stories In Hindi, Baital Pachisi.
  21. सीआईडी का पूरा नाम क्या है, CID Ka Pura Naam Kya Hai, सीबीआई का पूरा नाम क्या है, CBI Ka Poora Naam Kya Hai, सीआईडी क्या है, CID Kya Hai.