26 January 2025 Rashifal, आज का राशिफल 26 जनवरी 2025
26 January 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
रविवार 26 जनवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Sunday, January 26, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 26 January 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्य के द्वारा ही तनाव मिल सकता है। परिवार में कोई ऐसी कलह उत्पन्न होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपको थोड़ा बहुत भी दर्द हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। आज आपको अपने द्वारा किए गए किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज अपने सभी विषयों पर मजबूत पकड़ बनानी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
Taurus Horoscope 26 January 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पद प्रभाव में वृद्धि का योग दिख रहा है।
Gemini Horoscope 26 January 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन खास रहने वाला है। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के बर्थ-डे पार्टी का आनंद उठायेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।
Cancer Horoscope 26 January 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, उनको आज उन समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है, जिसका समाधान उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य निकालेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन करना पड़ सकता है।
Leo Horoscope 26 January 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हे। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
Virgo Horoscope 26 January 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी।
Libra Horoscope 26 January 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन आपको किसी अधिकारी से तनाव मिलता दिख रहा है। यदि आज आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो वह आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आज आप अपने व्यापार में अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जो आपको मिलेगी भी। आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात सुनना भी अच्छा होता है और अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखें। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य देगा, इसलिए आज अपने धन को एचडी अथवा सट्टेबाजी में निवेश करें।
Scorpio Horoscope 26 January 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृश्चिक राशि वाले आज दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें | अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। आज आपके सुयोग्य लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। आज कोई दान पुण्य भी कर सकते हैं।
Sagittarius Horoscope 26 January 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। आपको उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो बातों-बातों में किसी समस्या का हल निकाल देगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
Capricorn Horoscope 26 January 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी किसी गलत संगति के कारण बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए उनके ऊपर पूरा ध्यान दें। आज आपको व्यापार में भी जोखिम उठाने से पहले बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है, इसलिए यदि आज किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति से ही करें, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप जीवनसाथी की किसी इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
Aquarius Horoscope 26 January 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे।
Pisces Horoscope 26 January 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कई लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही पूरी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी ।