17 January 2025 Rashifal, आज का राशिफल 17 जनवरी 2025

17 January 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शुक्रवार 17 जनवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Friday, January 17, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 17 January 2025

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। युवा को अपने करियर के संवारने का मौका मिलेगा। आपको रुपए -पैसे के लेन-देन में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी नये वाहन के खरीदारी करने के सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको आज अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

Taurus Horoscope 17 January 2025

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से आज फायदे का दिन है। आपके परिवार में आपस में किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है और उसमें आपको लाभ होगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए और फालतू खर्च करने से बचें। शाम को किसी खास मेहमान के आने से आपका खर्च बढ़ सकता है।

Gemini Horoscope 17 January 2025

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे । आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं।आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं।घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपको तरक्की मिलेगी।

Cancer Horoscope 17 January 2025

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपकी एनर्जी को आप सही कामों में लगाएं और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि माता-पिता आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।

Leo Horoscope 17 January 2025

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आपको कारोबार की चिंता आज परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है और इस कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम को त्यागना पड़ेगा। परिश्रम से आपको सफलता मिलेगी।

Virgo Horoscope 17 January 2025

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के जो लोग सीए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे, आप परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।

Libra Horoscope 17 January 2025

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको परिवार में चल रही समस्या को दूर करने के लिए अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी और साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने कुछ खर्चो में कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Scorpio Horoscope 17 January 2025

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आपको अचानक से कहीं से कोई मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोग भी आपके काम की सराहना करेंगे। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

Sagittarius Horoscope 17 January 2025

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बात चीत होगी | सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

Capricorn Horoscope 17 January 2025

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ के बाद ही कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा, इसलिए आप अपने लक्ष्य के प्रति डटे रहे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपको किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देना है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी दूसरे पर निर्भर होने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई काम लटक सकता है। आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में आप पडृने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Aquarius Horoscope 17 January 2025

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर प्राप्‍त होगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। इसके साथ ही आज आज का दिन छात्रों के लिए भी खास है। किस्‍मत आपका साथ देगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

Pisces Horoscope 17 January 2025

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।