28 December 2024 Rashifal, आज का राशिफल 28 दिसंबर 2024

28 December 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शनिवार 28 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Saturday, December 28, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 28 December 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कुछ शारीरिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। खर्चे अधिक होंगे। आमदनी कम होगी। प्रयास से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत आपके कुछ काम बन जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। कहीं से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी अपने मन की बात कहेंगे।

Taurus Horoscope 28 December 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी मकान, दुकान, भवन, फैक्ट्री आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय मे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के खिलाफ कोई भड़का सकता है लेकिन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें तो अच्छा है।

Gemini Horoscope 28 December 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस का कोई टारगेट पूरा होने से आपको बेहद खुशी होगी, आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। राजनीति में लोगों को बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, दोस्तों से राय मशवरा ले सकते हैं। आज लव मेट के साथ पार्टी करेंगे। कोर्ट से जुड़ा कोई फैसला आपके फेवर में होगा। आज परिवार का माहौल रंगीन बनेगा, किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है ।

Cancer Horoscope 28 December 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा।

Leo Horoscope 28 December 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपसे कुछ कामों को लेकर गलती भी हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा व्याकुल रहेंगे। आप मित्रों के साथ मनोरंजन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।

Virgo Horoscope 28 December 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी खरीदने से पहले बड़ों से राय ले लें। जीवनसाथी के साथ हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नया काम सीखने के लिए घरवालों की सहमति मिलेगी। प्रतियोगी परिक्षा में मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव मेट के लिए कुछ स्पेशल प्लानिंग करेंगे, शाम में शॉपिंग पर जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज स्वास्थय के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।

Libra Horoscope 28 December 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे और आय का भी बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आपको फायदा होगा और स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं।

Scorpio Horoscope 28 December 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी से कोई भी काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथी रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर न टालें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता जी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है।

Sagittarius Horoscope 28 December 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। आज ऑफिस में पार्टी का माहौल बनेगा, दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। आज किसी एग्जाम का रिजल्ट आपके फेवर में आएगा। आपके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब का ऑफर आ सकता है। आज अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आज लव मेट को डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थय चुस्त दुरुस्त रहेगा।

Capricorn Horoscope 28 December 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्चे कम होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। गुस्से को अपने स्वभाव से दूर रखें। बेवजह किसी के सामने अपना गुस्सा जाहिर न करें। नौकरी सुख देगी। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के लिए मन में चल रही दुविधा को सामने रखने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप परिवार में सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।

Aquarius Horoscope 28 December 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। आप मित्रों के साथ आज किसी पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

Pisces Horoscope 28 December 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज बड़े बुजर्गों का मान सामान करने से आपको कारोबार में सफलता जरूर मिलेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे ।BBA स्टूडेंट्स थोड़ा कंसन्ट्रेट होकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज लव मेट के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करके घर परिवार की बातें न शेयर करें।