20 December 2024 Rashifal, आज का राशिफल 20 दिसंबर 2024

20 December 2024 Career, Love and Family Rashifal In Hindi

शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Friday, December 20, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 20 December 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपको अपनों की तुलना में बाहरी लोगों से अधिक लाभ मिल सकता है। समझ और विवेक से काम लेंगे तो परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। परिवार और पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भावुक होकर कोई फैसला न लें। जमीन से जुड़े मामलों में मुश्किलें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच लें। व्यावसायिक कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और विवाह के लिए अच्‍छे संबंध आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

Taurus Horoscope 20 December 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको आज काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

Gemini Horoscope 20 December 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप किसी संपत्ति संबंधित सौदा को करते समय आज किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

Cancer Horoscope 20 December 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ध्यान रखें कि अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा। मौसेरे भाई बहनों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि आपके मस्तिष्क में कोई नकारात्मक विचार उत्पन्न न हो। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की संभावना है। कोई नई तकनीक या हुनर आपको कारोबार से जुड़े कामों में सफलता दिलाएगी।

Leo Horoscope 20 December 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है। काम करने में मन लगा रहेगा।आपसे एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन राहत से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

Virgo Horoscope 20 December 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप भूमि, वाहन, भवन, मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारी आपके ऊपर गुस्सा उतार सकते हैं। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा।

Libra Horoscope 20 December 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति भाग्य को मजबूत कर रही है। अगर आप किसी जरूरी काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत कोई फैसला लें। घर में साज-सज्जा से जुड़े कार्यों में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें, वरना मुसीबत अपने लिए खड़ी कर सकते हैं। वर्तमान में व्यावसायिक कार्य के साथ-साथ कुछ नए कार्यों पर भी ध्यान दें।

Scorpio Horoscope 20 December 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लाएगा। आपका जीवनसाथी कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है, जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आएंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा । इस राशि के जो मैनेजर पॉस्ट के लोग है अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

Sagittarius Horoscope 20 December 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको आज कोई पेट दर्द अथवा बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी परिवार के सदस्य से संबंधित निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा।

Capricorn Horoscope 20 December 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि वालों के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति शुभ है। आपको अपने काम में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरूरत हे। दूसरों से अपेक्षा न करें बल्कि अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखें। प्रकृति आपकी मदद जरूर कर सकती है। अपने व्यवहार में संदेह उत्पन्न न होने दें। छात्र अपने किसी प्रॉजेक्ट में असफलता के कारण कुछ तनाव में रह सकते हैं। निराश न हों और पुनर्विचार करें। इस समय कर्मचारियों और सहकर्मियों को भी अपनी क्षमता के अनुसार पूरा सहयोग मिल सकता है।

Aquarius Horoscope 20 December 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

Pisces Horoscope 20 December 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्त होगी। यदि आपको घर संबंधित किसी समस्या को लेकर उलझने चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।