1 February 2025 Rashifal, आज का राशिफल 1 फरवरी 2025
1 February 2025 Career, Love and Family Rashifal In Hindi
शनिवार 1 फरवरी 2025 का राशिफल (Horoscope for Saturday, February 1, 2025) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।
Aries Horoscope 1 February 2025
मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मेष राशि के लोग आज काफी अच्छे मूड में नजर आएंगे। लेकिन, आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, आज आपको मौसम से संबंधित बीमारी जैसे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको ऐसा प्रतीत होगी का आपके सिर पर कोई तनाव है। कामकाज के प्रति आपका रवैया थोड़ा लापरवाह हो सकता है। जिससे बचने की कोशिश करना जरूरी होगा।
Taurus Horoscope 1 February 2025
वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता रहेगी जिससे आपके सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपने व्यवहार में कटुता लाने से बचना चाहिए इससे बना बनाया काम बिगड़ेगा। मित्र के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग हैं। विभागीय परिवर्तन या तबादले की भी संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे और अध्ययन में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है आपके और जीवनसाथी के बीच रिश्तो में सुधार आएगा और आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। लवपार्टनर के लिए दिन फेवरेबल है।
Gemini Horoscope 1 February 2025
मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, तभी आप कार्य क्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकाल पाएंगे। आप अपनी योजनाओं की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या सकती है। आपकी आज कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अपने किसी कानूनी मामले में भी जीत हासिल कर सकते हैं। त्याग व सहयोग की भावना भी आज बढ़ेगी और आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
Cancer Horoscope 1 February 2025
कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – कर्क राशि के लोगों को आज अपने मन में किसी तरह को कोई संदेह नहीं रखना चाहिए क्योंकि, किसी भी प्रकार का संदेह आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसे अपने दिमाग से पूरी तरह से निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए हर पल को अच्छे से जीएं। आज जितना संभव हो अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं यदि उनके मन में भी कोई शंका है तो उसे दूर करें। कामकाज के मामले में दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए जो प्रयास करेंगे वह फलीभूत साबित होंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।
Leo Horoscope 1 February 2025
सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बनेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है परंतु उचित देखभाल से ठीक हो जाएगा। आज आप अपने पार्टनर और बच्चों के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
Virgo Horoscope 1 February 2025
कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आप कुछ कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए समस्या दे सकते हैं। आपके कुछ दीर्घकालीन योजनाएं प्रबल रहेंगी। राजनीति में कार्यरत लोग किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे। आपको कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए उपहार लेकर आ सकता है और आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा।
Libra Horoscope 1 February 2025
तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – तुला राशि लोग आज खुलकर अपनी लव लाइफ को जिएंगे और मन में प्रेम को लेकर उत्साह रहेगा। आज आपका साथी उन पलों का भरपूर आनंद उठाएगा। आज कामकाज के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भाग्य के सहयोग से छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिससे आपका दिल पसीज जाएगा।
Scorpio Horoscope 1 February 2025
वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे परंतु आपकी मेहनत से स्थिति बेहतर होगी इससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का अच्छा साथ मिलेगा परंतु दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों की यह इच्छा पूरी हो सकती है। आज इस सिलसिले में प्रयास शुरू करना चाहिए। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें योग और मेडिटेशन करें इससे आपको शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Sagittarius Horoscope 1 February 2025
धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। आप कुछ अनुभवों आज लाभ उठाएंगे। करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको छुटकारा मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप बिना कारण ही किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।
Capricorn Horoscope 1 February 2025
मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – मकर राशि के जो लोग काफी भावुक हैं वह आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज घर परिवार में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा कंट्रोल रहने वाला है। साथ ही आज घर में खुशहाली आएगी। आज आप अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। आज घर में लोगों का आना-जाना अधिक रहने वाला है। व्यापार के प्रति थोड़ा गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता होगी। परिस्थितियों को हल्के में लेना हानिकारक हो सकता है। निजी जीवन को लेकर आज आप थोड़े निराश हो सकते हैं, लेकिन कामकाज को लेकर स्थितियां काफी प्रबल हैं। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे।
Aquarius Horoscope 1 February 2025
कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ हंसी खुशी दांपत्य जीवन बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे और अच्छी मेहनत करने से सफलता मिलेगी। आमदनी के रास्ते खुलेंगे, नए नए लोगों से संपर्क भी जुड़ेंग। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।
Pisces Horoscope 1 February 2025
मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और कोई कानूनी मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भाई बंधुओं से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों की शुरुआत भी कर सकते हैं। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी। आपको संतान की कोई बात आज बुरी लग सकती है।