Biography of Subrahmanyam Swamy

सुब्रह्मण्यम स्वामी की जीवनी, सुब्रह्मण्यम स्वामी का जन्म, सुब्रह्मण्यम स्वामी की उम्र, सुब्रह्मण्यम स्वामी का राजनीतिक करियर, सुब्रह्मण्यम स्वामी से जुड़े विवाद, Subrahmanyam Swamy Ki Jivani, Subrahmanyam Swamy Biography In Hindi, Subrahmanyam Swamy Birth, Subrahmanyam Swamy Age, Subrahmanyam Swamy Political career

सुब्रह्मण्यम स्वामी की जीवनी, सुब्रह्मण्यम स्वामी का जन्म, सुब्रह्मण्यम स्वामी की उम्र, सुब्रह्मण्यम स्वामी का राजनीतिक करियर, सुब्रह्मण्यम स्वामी से जुड़े विवाद, Subrahmanyam Swamy Ki Jivani, Subrahmanyam Swamy Biography In Hindi, Subrahmanyam Swamy Birth, Subrahmanyam Swamy Age, Subrahmanyam Swamy Political career

सुब्रह्मण्यम स्वामी की जीवनी, Biography of Subrahmanyam Swamy
भारत के मशहूर राजनेता सुब्रह्मण्यम स्वामी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके है. गुजरे जमाने के एक बंद अखबार नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अदालत तक घसीट लाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी अपने सार्वजनिक जीवन में कई वजहों से चर्चा में रहते हैं. वे कई मामलों में एक असाधारण व्यक्ति हैं जिनकी क्षमताओं का अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

नाम – सुब्रह्मण्यम स्वामी
जन्म – 15 सितंबर 1939
आयु – 81 वर्ष
जन्म स्थान – माइलपुर, मद्रास प्रेसीडेंसी, भारत
राष्ट्रीयता – भारतीय
कॉलेज – • भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता, भारत
दिल्ली विश्वविद्यालय
हार्वर्ड विश्वविद्यालय
शैक्षणिक योग्यता – • गणित में बीएससी अंक शास्त्र
सांख्यिकी में एम. स्टेटैट
अर्थशास्त्र में पीएचडी
व्यवसाय – भारतीय राजनेता

सुब्रह्मण्यम स्वामी का प्रारंभिक जीवन, Subrahmanyam Swamy’s Early Life
सुब्रह्मण्यम स्वामी का जन्म 15 सितंबर 1939 को माइलपुर, मद्रास प्रेसीडेंसी, भारत में हुआ था. वर्तमान में यह 80 वर्ष की हो चुके है. वर्ष 1977 से वर्ष 1980 तक, स्वामी IIT Delhi के गवर्नर बोर्ड और वर्ष 1980 से वर्ष 1982 तक IIT परिषद की सेवा की. बताया जाता है की स्वामी गर्मियों के सत्र के दौरान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए जाते थे और वर्ष 2011 तक पढ़ाते थे. स्वामी ने न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में एक सहायक अर्थशास्त्र मामलों के अधिकारी के रूप में काम कर चुके है.

सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिक्षा, Education of Subrahmanyam Swamy
स्वामी के जीवन का विद्रोही गुण पहली बार कोलकाता में जाहिर हुआ. उस वक्त भारतीय सांख्यिकी इंस्टीट्‍यूट, कोलकाता के डायरेक्टर पीसी महालानोबिस थे, जो स्वामी के पिता के प्रतिद्वंद्वी थे. इस कारण से उन्होंने स्वामी को खराब ग्रेड देना शुरू किया था लेकिन स्वामी ने 1963 में एक शोध पत्र लिखकर बताया कि महालानोबिस की सांख्यिकी गणना का तरीका मौलिक नहीं है, बल्कि यह पुराने तरीके पर ही आधारित है. स्वामी ने महज 24 साल में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली थी. मात्र 27 साल की उम्र में वे हार्वर्ड में गणित पढ़ाने लगे थे. 1968 में अमर्त्य सेन ने स्वामी को दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स में पढ़ाने का आमंत्रण दिया. स्वामी दिल्ली आए और 1969 में आईआईटी दिल्ली से जुड़कर अध्यापन करने लगे, लेकिन उन्होंने आईआईटी के सेमिनारों के दौरान यह कहना शुरू किया था कि भारत को पंचवर्षीय योजनाएं खत्म करनी चाहिए और विदेशी फंड पर निर्भरता से छुटकाया पाया जाए.

सुब्रह्मण्यम स्वामी का राजनीतिक करियर, Subrahmanyam Swamy’s Political Career
पहली बार आपातकाल के दौरान जनता दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल हुए थे, उसके बाद स्वामी 1974 से 1999 तक, पांच बार संसद सदस्य के लिए चुने गए थे. वर्ष 2013 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सेवा करने के बाद, वह आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए उस समय राजनाथ सिंह पार्टी अध्यक्ष थे. 2016 में, स्वामी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा का सदस्य नियुक्त किया गया.

सुब्रह्मण्यम स्वामी से जुड़े विवाद, Controversy Related to Subrahmanyam Swamy
1- स्वामी विवादों में तब आए, जब उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को हटाने की मांग की और कहा कि वह मन से भारतीय नहीं हैं.
2- एक बार उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के परिधान पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय परिधान को पहनना चाहिए, वह कोट और टाई में वेटर लगते हैं.

सुब्रमण्यम स्वामी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, Some Interesting Things Related to Subramanian Swamy
1- वर्ष 1963 में, जब स्वामी हार्वर्ड में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे थे, तो उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में एक सहायक अर्थशास्त्र मामलों के अधिकारी के रूप में काम करना शुरू किया. नोबेल पुरस्कार विजेता साइमन कुजनेट्स उनके थीसिस सलाहकार थे.
2- वर्ष 1965 में, पीएचडी करने के बाद स्वामी ने हार्वर्ड में सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाना शुरू किया. जिसके बाद उन्हें वर्ष 1969 में सहयोगी प्रोफेसर बनाया गया.
3- कुछ समय के बाद, स्वामी भारत लौट आए और आईआईटी, दिल्ली में गणित अर्थशास्त्र पढ़ाना शुरू कर दिया. 70 के दशक के प्रारंभ में उन्हें संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा निकाल दिया गया. हालांकि, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 90 के उत्तरार्ध में उन्हें दोबारा बुला लिया था.
4- वर्ष 1977 से वर्ष 1980 तक, उन्होंने आईआईटी, दिल्ली के गवर्नर बोर्ड और वर्ष 1980 से वर्ष 1982 तक आईआईटी परिषद की सेवा की.
5- वर्ष 1991 में, डॉ स्वामी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर के रूप में इस्तीफा दे दिया, ताकि कैबिनेट मंत्री के रूप में वह एक नई ज़िम्मेदारी संभाल सके.
6- सुब्रमण्यम गर्मियों के सत्र के दौरान हार्वर्ड में पढ़ाने के लिए जाते थे और वर्ष 2011 तक पढ़ाते थे.
7- राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वर्ष 2016 में 12 राज्यसभा सदस्यों में से एक के रूप में सुब्रमण्यम स्वामी को नामित किया था.
8- स्वामी भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों के लिए जाने जाते हैं. जिसके चलते उन्होंने घोटालों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त कई नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दायर की है.
9- जनवरी 2017 तक, उन्होंने अर्थशास्त्र और राजनीति के क्षेत्र में 20 किताबें, 2 लेख और 11 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं.

सुब्रह्मण्यम स्वामी की जीवनी, सुब्रह्मण्यम स्वामी का जन्म, सुब्रह्मण्यम स्वामी की उम्र, सुब्रह्मण्यम स्वामी का राजनीतिक करियर, सुब्रह्मण्यम स्वामी से जुड़े विवाद, Subrahmanyam Swamy Ki Jivani, Subrahmanyam Swamy Biography In Hindi, Subrahmanyam Swamy Birth, Subrahmanyam Swamy Age, Subrahmanyam Swamy Political career

ये भी पढ़े –

  1. विवेकानंद की जीवनी, स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, स्वामी विवेकानंद की बायोग्राफी, Swami Vivekananda In Hindi, Swami Vivekananda Ki Jivani
  2. शहीदे आज़म भगत सिंह की जीवनी, शहीद भगत सिंह की बायोग्राफी हिंदी में, भगत सिंह का इतिहास, भगत सिंह का जीवन परिचय, Shaheed Bhagat Singh Ki Jivani
  3. महात्मा गांधी की जीवनी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय, महात्मा गांधी की बायोग्राफी, महात्मा गांधी के बारे में, Mahatma Gandhi Ki Jivani
  4. डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जीवनी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय हिंदी में, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार, Dr. B.R. Ambedkar Biography In Hindi
  5. सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी कहानी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बायोग्राफी, सुभाष चन्द्र बोस का राजनीतिक जीवन, आजाद हिंद फौज का गठन
  6. महादेवी वर्मा की जीवनी , महादेवी वर्मा की बायोग्राफी, महादेवी वर्मा की शिक्षा, महादेवी वर्मा का विवाह, Mahadevi Verma Ki Jivani
  7. तानसेन की जीवनी , तानसेन की बायोग्राफी, तानसेन का करियर, तानसेन का विवाह, तानसेन की शिक्षा, Tansen Ki Jivani, Tansen Biography In Hindi
  8. वॉरेन बफे की जीवनी, वॉरेन बफे की बायोग्राफी, वॉरेन बफे का करियर, वॉरेन बफे की पुस्तकें, वॉरेन बफे के निवेश नियम, Warren Buffet Ki Jivani, Warren Buffet Biography In Hindi
  9. हरिवंश राय बच्चन की जीवनी, हरिवंश राय बच्चन की बायोग्राफी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं, हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं, Harivansh Rai Bachchan Ki Jivani
  10. रामधारी सिंह दिनकर की जीवनी , रामधारी सिंह दिनकर की बायोग्राफी, रामधारी सिंह दिनकर के पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं, Ramdhari Singh Dinkar Ki Jivani
  11. मन्नू भंडारी की जीवनी, मन्नू भंडारी की बायोग्राफी, मन्नू भंडारी का करियर, मन्नू भंडारी की कृतियां, Mannu Bhandari Ki Jivani, Mannu Bhandari Biography In Hindi
  12. अरविन्द घोष की जीवनी, अरविन्द घोष की बायोग्राफी, अरविन्द घोष का करियर, अरविन्द घोष की मृत्यु, Arvind Ghosh Ki Jivani, Arvind Ghosh Biography In Hindi
  13. सम्राट अशोक की जीवनी, सम्राट अशोक की बायोग्राफी, सम्राट अशोक का शासनकाल, सम्राट अशोक की मृत्यु, Ashoka Samrat Ki Jivani, Ashoka Samrat Biography In Hindi
  14. मिल्खा सिंह की जीवनी, मिल्खा सिंह की बायोग्राफी, मिल्खा सिंह का करियर, मिल्खा सिंह का विवाह, मिल्खा सिंह के पुरस्कार, Milkha Singh Ki Jivani, Milkha Singh Biography In Hindi
  15. अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाएं, अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Biography In Hindi