Tips To Make Mehndi Dark in Hindi

मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें, Mehndi Ka Rang Kala Kaise Kare, मेहंदी का कलर, मेहंदी का रंग काला कैसे करे, मेहंदी कैसे लगाई जाती है, मेहंदी रचाने का तरीका, Mehndi Rachane Ka Tarika, Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare, Mehndi Ka Ghol Kaise Banaye, Mehndi Dark Color Tips In Hindi, मेहंदी का घोल कैसे बनाएं, मेहंदी घोलने की विधि, How To Make Mehndi Darker On Hands

मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें, Mehndi Ka Rang Kala Kaise Kare, मेहंदी का कलर, मेहंदी का रंग काला कैसे करे, मेहंदी कैसे लगाई जाती है, मेहंदी रचाने का तरीका, Mehndi Rachane Ka Tarika, Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare, Mehndi Ka Ghol Kaise Banaye, Mehndi Dark Color Tips In Hindi, मेहंदी का घोल कैसे बनाएं, मेहंदी घोलने की विधि, How To Make Mehndi Darker On Hands

मेहंदी रचाने का तरीका, Mehndi Rachane Ka Tarika
मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि, आज मेहंदी कई तरह के स्टाइल में आने लगी है। कोई इसे टैटू के रूप में लगाता है, तो कोई पूरे हाथ में भर-भर के। इसके बावजूद मन में यही सवाल आता है कि आखिर मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें? मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर मेहंदी का रंग गहरा न हो, तो खूबसूरत से खूबसूरत डिजाइन भी उभरकर नहीं आता। अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है कि मेहंदी को काला कैसे करें, तो यह लेख खास आपके लिए है। यहां पर हम आपको न सिर्फ मेहंदी का रंग गाढ़ा करने का तरीका बताएंगे बल्कि यह भी बताएंगे कि मेहंदी का घोल कैसे बनाएं और मेहंदी लगाते समय और मेहंदी लगाने के बाद क्या सावधानियां बरतें। तो फिर देर किस बात की जब मेहंदी का प्यारा-सा डिजाइन आपके हाथों पर सज जाए, तो मेहंदी को काला करने के लिए हमारे द्वारा बताई जा रही टिप्स को फॉलो करें।

मेहंदी का घोल कैसे बनाएं, मेहंदी घोलने की विधि, Mehndi Ka Ghol Kaise Banaye
वैसे तो सभी कहते है की उन्हें मेहंदी लगाना आता है लेकिन सही तरीके से कैसे लगाएं यह सीखना और जानना बहुत जरूरी है । तो आइये स्टेप by स्टेप जानते है मेहंदी लगाने की विधि-
1. मेहंदी पाउडर को मलमल के महीन कपड़े से दो बार छान लें। मेहंदी जितनी बारीक होगी, उतनी ही अच्छी रचेगी।
2. मेहंदी लगाने के 2-3 घंटे पहले मेहंदी को घोल लें । घोलते समय यह अवश्य ध्यान रखें कि इसमें कोई गाठ न पड़े।
3. मेहंदी को चौड़े बर्तन में घोलें ताकि उसे अच्छी तरह मथ सकें।
4. मेहंदी को बेहतर बनाने के लिए एक बर्तन में मेहंदी के हिसाब से पानी लें । फिर इसमें आधा चम्मच कत्था, आधा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चायपत्ती डालकर उबालें । ठंडा होने पर इस पानी को छानकर मेहंदी के मिश्रण में मिला दें।
5. मेहंदी को तार वाली और लसदार बनाने के लिए दो-चार भिंडी को थोड़े से पानी में उबालकर उपरोक्त मिश्रण में मिला दें।

6. इसके बाद मेहंदी को फेंटकर पॉलीथिन के कोन में भर लें। कोन में बारीक सूई से छेद कर दें । अब कोन को धीरे-धीरे दबाकर हाथों पर मनचाही आकृतियां बनाएं।
7. आकृतियां बनाने के लिए बाजार में उपलब्ध मेहंदी के डिजाइनों वाली पुस्तकों की सहायता भी ले सकती हैं या यहां आनलाइन भी मदद ले सकती हैं ।
8. मेहंदी लगाने के पहले आप हाथ को ठीक से साफ कर लें। इसके बाद तौलिये से सुखाकर मेहंदी वाला मिश्रण लगायें।
9. जब मेहंदी सूखने लगे, तब इस पर नींबू का रस और चीनी मिले पानी का लेप करें। इससे मेहंदी का रंग पक्का चढ़ता है।

मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें, Mehndi Ka Rang Kala Kaise Kare, मेहंदी का रंग काला कैसे करे, Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare, How To Make Mehndi Darker On Hands

1. मेहंदी को देर तक रहने दें
मेहंदी लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

2. नींबू-चीनी का रस
नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए।

3. डिजाइन कवर कर लें
यह आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप उसे कवर भी कर सकते हैं। अगर आप खुद से डिजाइन को कवर करेंगे, तो डिजाइन खराब होने का खतरा रहेगा। ऐसे में बेहतर यह होगा कि जो आपको मेहंदी लगा रहा है उन्हें ही या उनके देखरेख में ही आप अपने डिजाइन को कवर करवाएं। मेहंदी को धीरे से लपेटने के लिए आप मेडिकल पेपर टेप का उपयोग कर सकते हैं।

4. अपने हाथों पर लौंग के धुएं की भाप लें
मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं।

5. बाम लगाएं
हड्डियों के दर्द को खत्म करके के साथ-साथ बाम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है। दुल्हनें अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए मेंहदी पर विक्स या टाइगर बाम लगाती है। लोगों का मानना है कि बाम लगाने से मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है और रंग त्वचा की गहराई तक जाता है।

6. चूना लगाएं
आप चूने को पानी के साथ मिलाकर इसकी एक पतली परत हाथों पर लगा सकती हैं, इससे भी मेहंदी का रंग गहरा होता है। चूना लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करें, वरना आपका हाथ कट सकता है।

क्या न करें
ऊपर दिए गए मेहंदी का रंग गहरा करने के उपायों के अलावा कुछ सामान्य, लेकिन जरूरी बातें हैं, जिनका मेहंदी लगाते वक्त या लगाने के बाद ध्यान रखना जरूरी है। मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथ को साबुन या साबुन के पानी से न धोएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है। इससे आपकी मेहंदी कहीं-कहीं से निकलने भी लग सकती है और आपका डिजाइन बिगड़ सकता है।मेंहदी लगाने के बाद अपने हाथों को शेव न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा की ऊपरी परत छिल सकती है और मेहंदी भी खराब हो सकती है। मेहंदी निकलने के तुरंत बाद अपने हाथों को न धोएं, कम से कम छह घंटे तक हाथों में पानी न लगाएं। अगर संभव हो तो मेहंदी लगाने के 12 घंटे के बाद ही नहाएं।चीनी और नींबू के मिश्रण का उपयोग जरूरत से ज्यादा न करें, वरना मेहंदी गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी। कुछ भी हो जाए आप अपने हाथों और पैरों की मेहंदी को जल्दी सूखाने के लिए ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें। इससे आपकी मेहंदी पिघल सकती है और मेहंदी का डिजाइन खराब हो सकता है। मेहंदी लगाने से ठीक पहले ज्यादा पानी या कोई भी जूस पीने से बचें। मेहंदी लगाते वक्त मेहंदी लगाने वाले कलाकार को अच्छी रोशनी की जरूरत होती है। रोशनी न तो ज्यादा तेज होनी चाहिए और न ही कम।

मेहंदी लगाते समय और मेहंदी लगाने के बाद में सावधानियां
मेहंदी अच्छे से लगाने से अधिक महत्वपूर्ण हैं उसे लगाने के बाद बरती जानी वाली सावधानियां | यदि बाद में सावधानियां नहीं बरती गयीं तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो सकती है | इसलिए मेहंदी आपके हांथों में अच्छे से चढ़े, इसके लिए आप नीचे दी गयी सावधानियां अवश्य बरतें –
जब हाथ की मेहंदी सूख जाए तो चाकू से खुरचकर मेहंदी को छुड़ाएं, लेकिन देखें चाक़ू की धार बहुत तेज ना हो नहीं तो आपके हाथ में चोट भी लग सकती है ।मेहंदी छुड़ाने के बाद, उसे पक्का करने के लिए उपर दिए गए टिप्स को अपनाएं । इससे मेहंदी का रंग खूब अच्छा चढ़ेगा ।

अब आपको मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें? इस सवाल का जवाब मिल ही गया है। तो अब जब भी आप मेहंदी लगाएं और आपको मेहंदी का रंग गहरा करना हो, तो ऊपर दिए गए टिप्स को आजमाएं। हालांकि, एक और बात ध्यान में रखें कि आप मेहंदी लगाने के कुछ दिन पहले ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कराने के साथ-साथ अगर वैक्सिंग की जरूरत है, तो करवा लें। साथ ही मेहंदी लगवाने के पहले अच्छी तरह सो जाएं, ताकि आपको मेहंदी लगवाते वक्त नींद न आए और डिजाइन खराब न हो। इसके अलावा, डिजाइन को पहले ही चुन लें, ताकि आपका वक्त न बर्बाद हो। अगर आप ऊपर दिए गए तरीकों और बातों को ध्यान में रखेंगे, तो इसमें कोई शक नहीं कि मेहंदी का रंग और डिजाइन सबसे गहरा, खूबसूरत और अलग नजर आएगा।

मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें, Mehndi Ka Rang Kala Kaise Kare, मेहंदी का कलर, मेहंदी का रंग काला कैसे करे, मेहंदी कैसे लगाई जाती है, मेहंदी रचाने का तरीका, Mehndi Rachane Ka Tarika, Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare, Mehndi Ka Ghol Kaise Banaye, Mehndi Dark Color Tips In Hindi, मेहंदी का घोल कैसे बनाएं, मेहंदी घोलने की विधि, How To Make Mehndi Darker On Hands

और आर्टिकल पढ़ने के लिए निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक करें –

  1. रूखे बेजान बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय, रूखे बेजान बालों के लिए टिप्स, फ्रिज़ी बालों की समस्या, फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाने के उपाय, फ्रिज़ी बालों के लिए हेयरमास्क.
  2. प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने का तरीका, प्राइवेट पार्ट को गोरा करने की क्रीम, प्राइवेट पार्ट को साफ करने का तरीका, प्राइवेट पार्ट्स को गोरा कैसे करे.
  3. सही ब्रा का चुनाव कैसे करे, ब्रा के प्रकार, परफेक्ट ब्रा खरीदने के आसान टिप्स, कैसे करें अपने लिए सही साइज की ब्रा का चुनाव, कैसे चुनें परफेक्ट ब्रा, ब्रा सिलेक्शन गाइड.
  4. काली मिर्च के फायदे, Kali Mirch Ke Fayde, डैंड्रफ का रामबाण इलाज, डैंड्रफ का घरेलू उपाय, डैंड्रफ से छुटकारा, डैंड्रफ ट्रीटमेंट, Dandruff Ke Liye Kali Mirch
  5. जिम करने के फायदे और नुकसान, जिम जाने से पहले क्या खाएं, जिम जाने के बाद क्या खाएं,  जिम जाने के फायदे, जिम जाने के नुकसान,  जिम से नुकसान.
  6. माला डी क्या है, Mala D Tablet Uses in Hindi, माला डी कैसे काम करती है, Maladi Tablet, माला डी गोली कब लेनी चाहिए.
  7. मानसिक डर का इलाज, फोबिया का उपचार, डर के लक्षण कारण इलाज दवा उपचार और परहेज, डर लगना, मानसिक डर का इलाज, मन में डर लगना.
  8. हिंदी बीपी, उच्च रक्तचाप के लिए आहार, High Blood Pressure Diet in Hindi, हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए, हाई ब्लड प्रेशर डाइट.
  9. गोल्डन कोट्स इन हिंदी, गुड मॉर्निंग कोट्स हिंदी, Golden Quotes in Hindi, Good Morning Quotes Hindi, मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी फॉर सक्सेस.
  10. पॉजिटिव कोट्स अबाउट लाइफ, Positive Quotes About Life, सक्सेस कोट्स इन हिंदी, रियल लाइफ स्ट्रगल कोट्स, इमोशनल कोट्स इन हिंदी, कोट्स इन हिंदी फॉर लाइफ.
  11. बच्चों के नये नाम की लिस्ट, बेबी नाम लिस्ट, बच्चों के नाम की लिस्ट, हिंदी नाम लिस्ट, बच्चों के प्रभावशाली नाम, हिन्दू बेबी नाम, हिन्दू नाम लिस्ट, नई लेटेस्ट नाम.
  12. बॉय नाम लिस्ट, यूनिक नाम फॉर बॉयज इन हिंदी, लड़कों के नाम हिंदी में 2021, रॉयल हिन्दू नेम्स फॉर बेबी बॉय, बेबी बॉय नेम्स, बेबी बॉयज के नाम और अर्थ.
  13. बेबी गर्ल नाम, Ladkiyon Ke Naam, गर्ल्स नाम लिस्ट हिंदी 2021, हिन्दू लड़कियों के नाम हिंदी में 2021, बेबी गर्ल नेम्स इन हिंदी, लड़कियों के नाम और अर्थ.
  14. भगवान राम के नाम पर बच्चों के नाम, भगवान राम के नाम पर लड़कों के नाम, लड़कों के लिए भगवान राम के नाम, भगवान राम से बेबी बॉय नेम्स.
  15. भगवान कृष्ण के नाम पर बच्चों के नाम, भगवान कृष्ण के नाम पर लड़कों के नाम, लड़कों के लिए भगवान कृष्ण के नाम, भगवान कृष्ण से बेबी बॉय नेम्स.
  16. भगवान शिव के नाम पर बच्चों के नाम, भगवान शिव के नाम पर लड़कों के नाम, लड़कों के लिए भगवान शिव के नाम, शिव जी के नाम पर लड़के का नाम.
  17. भगवान विष्णु के नाम पर बच्चों के नाम, भगवान विष्णु के नाम पर लड़कों के नाम, लड़कों के लिए भगवान विष्णु के नाम, भगवान विष्णु से बेबी बॉय नेम्स.
  18. मंगलवार को जन्मे बच्चे का नाम, मंगलवार को जन्मे बच्चे का नाम क्या रखें, मंगलवार को जन्मे बच्चे का नामकरण, मंगलवार को जन्मे बच्ची का नाम क्या रखें.
  19. निक नाम, निक नाम फॉर बॉयज, निक नाम फॉर गर्ल्स, Cute Nicknames for Baby Boy Indian, Cute Nicknames for Baby Girl Indian, गर्ल्स निक नाम इन हिंदी.
  20. माता पार्वती के नाम पर बच्चों के नाम, माता पार्वती के नाम पर लडकी के नाम, माँ पार्वती के नाम पर लड़कियों के नाम, देवी पार्वती से प्रेरित लड़कियों के नाम.
  21. अद्विक नाम का अर्थ, अद्विक का हिंदी अर्थ, अद्विक नाम मीनिंग, अद्विक नाम का मतलब, अद्विक का अर्थ धर्म और राशि, Advik Ka Arth, Advik Ka Matlab.